मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की डिटेक्शन ब्रांच (कक्षा-1) और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के तहत आने वाले प्रॉटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स, बांद्रा, मुंबई ने नागपाड़ा इलाके में सक्रिय अवैध ‘टूर एंड ट्रेवल्स’ एजेंसियों पर संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। ये एजेंसियां विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर भारतीय नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रही थीं।
दक्षिण मुंबई स्थित नागपाड़ा क्षेत्र में कई टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसियां बिना किसी वैध पंजीकरण या विदेश मंत्रालय, दिल्ली से आवश्यक लाइसेंस के ही भारतीय नागरिकों को विदेश में नौकरी भेजने का झांसा देकर उनसे अवैध रूप से पैसे वसूल रही थीं। क्राइम डिटेक्शन ब्रांच, यूनिट-1 को यह गोपनीय सूचना प्रॉटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स, बांद्रा से प्राप्त हुई थी।
संयुक्त छापेमारी सनसनीखेज खुलासा
प्राप्त जानकारी के आधार पर, दिनांक 03/12/2025 को क्राइम डिटेक्शन ब्रांच, यूनिट-1 के अधिकारियों और प्रॉटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स के अधिकारियों व कर्मचारियों ने के. डी. शॉपिंग सेंटर, नागपाड़ा, मुंबई में एक संयुक्त छापा मारा। यह कार्रवाई इमिग्रेशन एक्ट की धारा 35 के तहत की गई। इस कार्रवाई में कुल 09 ऐसी अवैध एजेंसियों/संस्थानों पर छापा मारा गया, जो इमिग्रेशन एक्ट 1983 का उल्लंघन करते हुए और बिना वैध लाइसेंस के भारतीय नागरिकों को विदेश में नौकरी के लिए भेज रही थीं।
भारी मात्रा में पासपोर्ट और दस्तावेज बरामद
संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज़ जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
238 भारतीय पासपोर्ट
रोजगार ऑफर लेटर
लॉगबुक और विजिटिंग कार्ड
रबर स्टैम्प
परदेशी रोज़गार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्म और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़
मामला दर्ज: इस संबंध में नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 924/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 318(4) तथा इमिग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 10, 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले को आगे की जांच के लिए क्राइम डिटेक्शन ब्रांच (कक्ष-01) को सौंप दिया गया है।
सराहनीय टीम वर्क : यह सफल कार्रवाई देवेन भारती-पुलिस आयुक्त, बृहन्मुंबई, लखमी गौतम-पुलिस सह आयुक्त (क्राइम), बारहट राहुल मनहरदान- प्रॉटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स- बांद्रा, शैलेश बलकवडे-अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम), राज तिलक रौशन- पुलिस उप-आयुक्त, प्रकटीकरण, सदानंद राणे- एसीपी डी-1 (दक्षिण) के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई को प्रभारी पुलिस निरीक्षक अजय कुलकर्णी (कक्ष-1) की टीम और प्रॉटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स कार्यालय के अधिकारियों राजेश कुमार आडेपु, रुगाराम कांगाराम, रियाज अन्सारी व कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
