मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को नई आयुक्त मिल गई हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को बीएमसी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाली भिड़े को महाराष्ट्र सरकार का भरोसेमंद चेहरा माना जाता है।
गगरानी की जगह संभालेंगी जिम्मेदारी
मौजूदा आयुक्त भूषण गगरानी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके उत्तराधिकारी के रूप में अश्विनी भिड़े की नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान सोमवार देर रात किया गया। गगरानी के कार्यकाल में कई अहम फैसले और विकास परियोजनाएं आगे बढ़ीं।
सीएमओ और मेट्रो प्रोजेक्ट का अनुभव
अश्विनी भिड़े इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में सचिव रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने मुंबई के महत्वाकांक्षी भूमिगत मेट्रो प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभालते हुए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
नगर प्रशासन की गहरी समझ
भिड़े बीएमसी में एडिशनल कमिश्नर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इस अनुभव के चलते उन्हें शहरी व्यवस्था, नगर प्रशासन और स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। उनकी सख्त मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन शैली के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बड़े प्रोजेक्ट्स पर रहेगा फोकस
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, देश की सबसे समृद्ध महानगर पालिका की कमान ऐसे समय में अनुभवी अधिकारी को सौंपी गई है, जब मुंबई में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। अश्विनी भिड़े के नेतृत्व में इन परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
