Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

सतारा को लेकर महायुति में दोफाड़ : बीजेपी के रवैए से शिंदे गुट भड़का

March 24, 2026

चार बच्चों के बाप संग भागी 5 बच्चों की मां : सामने आया मुंबई कनेक्शन

March 23, 2026

फेरीवालों की पहचान करो सुनिश्चित : सरकार-प्रशासन को मुंबई हाईकोर्ट का सख्त आदेश

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Tuesday, March 24
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»Kathmandu : नेपाल और चीन के बीच बीआरआई के अतिरिक्त एक और समझौते का खुलासा
Uncategorized

Kathmandu : नेपाल और चीन के बीच बीआरआई के अतिरिक्त एक और समझौते का खुलासा

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 11, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

काठमांडू : (Kathmandu) प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (Prime Minister KP Sharma Oli) की हालिया चीन यात्रा के दौरान बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के साथ-साथ एक और समझौता होने का खुलासा हुआ है जिसे सरकार ने अब तक छिपा कर रखा हुआ था। नेपाल और चीन के बीच ट्रांस हिमालयन मल्टी डायमेंशनल कनेक्टिविटी नेटवर्क (Trans Himalayan Multi Dimensional Connectivity Network) (टीएचएमडीसीएन) के तहत वर्ष 2025-2029 के लिए विकास योजना नामक नए समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था।

नेपाल के वित्त मंत्रालय और चीन अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी के बीच हस्ताक्षरित नए समझौते के दस्तावेज को नेपाल सरकार ने गुप्त रखा है लेकिन चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने इसका खुलासा कर दिया। चीन की तरफ से किए गए खुलासे के बाद नेपाल सरकार कोई प्रतिक्रया देने से मना कर रही है।

नेपाल के वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता महेश भट्टराई ने सिर्फ इतना बताया कि मंत्रालय बीजिंग में हस्ताक्षरित “विकास योजना” के दस्तावेज से पूरी तरह से अवगत नहीं है और अगर इस तरह का कुछ समझौता हुआ है तो विदेश मंत्रालय से विवरण मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है।

मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह बीजिंग में नेपाल और चीन के बीच हस्ताक्षरित बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव सहयोग के लिए हुए समझौता से जुड़े दस्तावेज जारी किए। लेकिन विकास योजना (2025-2029) पर वित्त मंत्रालय, नेपाल और चीन अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी के बीच समझौता ज्ञापन जारी किया जाना बाकी है।

वैसे तो नेपाल और चीन के बीच हुए हर उच्च स्तरीय भ्रमण के बाद जारी वक्तव्य में ट्रांस हिमालयन मल्टी डाइमेंशनल कनेक्टिविटी की बात रहती थी लेकिन यह पहली बार है जब दोनों देशों के बीच इस विषय को लेकर लिखित समझौता हुआ है। हालांकि चीन सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए अगले चार वर्षों के लिए नेपाल को प्रदान की जाने वाली राशि का उल्लेख नहीं किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कृष्णा प्रसाद ढकाल ने माना कि प्रधानमंत्री ओली के भ्रमण के दौरान अगले चार वर्षों के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के सहयोग के कुछ क्षेत्रों की पहचान करने के अलावा अभी तक किसी और विवरण पर चर्चा नहीं की गई है। प्रवक्ता ढकाल ने चीन के साथ विकास योजनाओं पर अलग से किसी तरह के समझौते होने से ना तो इनकार किया ना ही स्वीकार किया। उन्होंने बस इतना कहा कि यह विकास योजना बीआरआई समझौते से कुछ अलग है। यह अगले चार वर्षों के लिए चीनी सहयोग के क्षेत्रों को रेखांकित करता है। हम इसके तहत लागू की जाने वाली विशिष्ट परियोजनाओं की पहचान करेंगे।

china china and america in nepal china factor in india nepal relations china increasing investment in nepal cpec road from pakistan to china geopolitical rivalry of america and china in nepal ground report ground report india india and china in nepal india ground report india nepal relations india nepal relationship indiaground indiagroundreport kathmandu nepal nepal bri agreement nepal china nepal china agreement nepal china railway nepal china relations 2024 nepal china relationship nepal joins china's belt and road initiative इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एआई जरूरी: विजया रहाटकर का दृढ़ विश्वास

February 16, 2026
Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

सतारा को लेकर महायुति में दोफाड़ : बीजेपी के रवैए से शिंदे गुट भड़का

March 24, 2026

चार बच्चों के बाप संग भागी 5 बच्चों की मां : सामने आया मुंबई कनेक्शन

March 23, 2026

फेरीवालों की पहचान करो सुनिश्चित : सरकार-प्रशासन को मुंबई हाईकोर्ट का सख्त आदेश

March 23, 2026

धारावी के 423 धार्मिक स्थलों पर फैसला करेगी समिति : मंत्री शंभुराज देसाई

March 23, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.