Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Thursday, February 5
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Crime»महाराष्ट्र चुनाव 2025: कहीं बोगस वोटर, तो कहीं मारपीट; नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में ज़बरदस्त बवाल
Crime

महाराष्ट्र चुनाव 2025: कहीं बोगस वोटर, तो कहीं मारपीट; नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में ज़बरदस्त बवाल

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatDecember 2, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मुंबई: महाराष्ट्र में 264 नगर निकायों के लिए मंगलवार को हुए पहले चरण के मतदान पर विवादों का साया मंडराता रहा। फर्जी वोटिंग, ईवीएम खराबी और सत्ताधारी महायुति के घटक दलों के कार्यकर्ताओं के आपसी संघर्ष ने चुनावी प्रक्रिया को कलंकित किया। रायगढ़, बीड और पुणे जैसे जिलों में महायुति के भीतर ही आपसी मतभेदों ने हिंसक रूप ले लिया, जबकि कई केंद्रों पर ईवीएम के काम न करने से मतदान रुका।
विधायक पुत्र ने फर्जी वोटर को हिरासत से भगाया
नागपुर के कामठी इलाके में एक बड़ा विवाद तब सामने आया, जब भाजप के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय अग्रवाल के समर्थकों पर एक फर्जी मतदाता को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का आरोप लगा। निर्वाचन पथक द्वारा एक फार्महाउस से नकली वोटर आईडी बरामद होने के बाद हुई कार्रवाई के दौरान यह घटना घटी। इसी इलाके में नागरिकों ने 12 युवकों को नकली वोट डालने से रोका, जिन्होंने प्रति व्यक्ति 200 रुपये लेने की बात कबूली।
कई जगह ईवीएम हुई खराब
कई मतदान केंद्रों पर तकनीकी समस्याओं ने मतदाताओं को परेशानी में डाला। जलगाँव जिले के वरणगाव में एक बूथ पर ईवीएम के साथ समस्या उत्पन्न हुई, जहाँ अधिकारी पर मतदाताओं को एक विशिष्ट पार्टी के चिह्न (कमल) पर मत डालने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा, जिससे वहाँ विवाद और गड़बड़ी फैल गई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी ईवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायतें मिलीं, जिसके चलते मतदान में कई बार बाधा आई।
रायगढ़, बीड, पुणे में आपस में भिड़े महायुति कार्यकर्ता
सत्ताधारी महायुति गठबंधन के अंतर्गत शामिल दलों के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी रंजिश ने हिंसा का रूप ले लिया। रायगढ़, बीड और पुणे जिलों में भाजप, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इन झड़पों में धक्कामुक्की और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आईं, जिससे मतदान केंद्रों के आसपास तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस को मौके पर तैनात करके स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।
सत्तारूढ़ दलों ने दिखाई दबंगई
कई केंद्रों पर राज्य की महायुति सरकार में शामिल बीजेपी और उसके सहयोगी दलों शिवसेना (शिंदे गुट) तथा राकां (अजीत पवार) के कार्यकर्ताओं की दबंगई देखने को मिली. इस दौरान जलगांव के मुक्ताईनगर में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे का पुलिस अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करना और उन्हें लताड़ना एक बड़ा विवाद बन. तो वहीं हिंगोली में शिवसेना (शिंदे) के विधायक संतोष बांगर पर मतदान केंद्र पर गोपनीयता भंग करने के गंभीर आरोप लगे. जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसकी कृत्य के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनकी आलोचना की.
कमल का बटन दबाने का निर्देश
जलगाव जिले के वरनगांव स्थित मतदान केंद्र पर एक कर्मचारी पर मतदाताओं को “कमल का बटन दबाने” के लिए कहने का गंभीर आरोप लगा.
विपक्षी दलों के उम्मीदवारों ने तुरंत कर्मचारी को निलंबित करने और पुनर्मतदान की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और उम्मीदवारों में तीखी बहस हुई।
फर्जी वोटिंग के गंभीर आरोप
नागपुर के कामठी इलाके में भाजप के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय अग्रवाल पर बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान कराने के आरोप लगे. निर्वाचन पथक ने एक फार्महाउस से नकली वोटर आईडी और मतदान की स्याही हटाने वाला रसायन बरामद किया. इसी इलाके में नागरिकों ने नकली वोट डालने पहुंचे 12 युवकों को पकड़ा, जिन्होंने 200-200 रुपए लेकर यह काम करने की बात कबूली. जलगांव के वरणगाव में एक बूथ अधिकारी पर मतदाताओं को ‘कमल का बटन’ दबाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा, जिससे वहां हंगामा हुआ.
हिंसा और मारामारी ने बिगाड़ा माहौल
मतदान के दौरान विभिन्न शहरों में गुटों के बीच हिंसक झड़पें हुईं.
महाड: शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई मारपीट में गाड़ियां तोड़ी गईं और रिवॉल्वर तक दिखाए जाने की शिकायत मिली.
मनमाड: भाजप और शिवसेना (शिंदे) कार्यकर्ता बोगस वोटिंग के आरोप-प्रत्यारोप के बाद आमने-सामने आ गए.
येवला: राष्ट्रवादी (अजीत पवार गुट) और शिवसेना (शिंदे) कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई.
सटाणा व त्र्यंबकेश्वर: मतदान केंद्रों के पास ही दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जहां पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी.
सुनील तटकरे का आरोपों पर कड़ा प्रतिवाद; गहन जांच की मांग
महाड नगरपरिषद चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प और उन पर लगे आरोपों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने पलटवार किया है। तटकरे ने सभी आरोपों का कड़ा खंडन करते हुए कहा, “मुझ पर लगाए गए आरोपों से मेरा दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं। जिन्होंने जीवनभर गलत कृत्य किए और दूसरों पर गंदे आरोप लगाए, वही आज भी वही काम कर रहे हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा, “जो हिस्ट्रीशीटर हैं, उनकी पूरी हिस्ट्री को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले की गहन जांच करनी चाहिए।” तटकरे ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन सुबह से ही एक नामदार का पुत्र लावारिस के साथ शहर में घूम रहा था और मतदान केंद्रों में जाकर चुनाव अधिकारियों से बहस कर रहा था, जो चुनाव आयोग के नियमों का खुला उल्लंघन था।
महाड की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तटकरे ने कहा कि सुशांत जबरे, जिनके समर्थकों पर हमला हुआ, वे कभी आरोप लगाने वालों के करीबी कार्यकर्ता थे और केवल तीन महीने पहले ही शिवसेना छोड़कर एनसीपी में आए थे। उन्होंने आरोप लगाने वालों की भाषा को ‘अशोभनीय’ और उनकी ‘विकृत मानसिकता’ का प्रमाण बताया। तटकरे ने स्पष्ट किया कि मतदान के दिन वे स्वयं रोहा, श्रीवर्धन और अन्य क्षेत्रों में मतदाताओं से मिलने गए थे।
मतदान प्रतिशत और अब नजर नतीजों पर
इन विवादों के बीच कुल मतदान प्रतिशत लगभग 50-55% रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों जैसे मेढा (सातारा) में 73.72% और गुहागर (रत्नागिरी) में 69.12% का उच्च मतदान दर्ज हुआ, वहीं रत्नागिरी नगर परिषद में यह 44.82% ही रहा। निर्वाचन आयोग ने सभी गंभीर शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया है। अब सभी की नजर 21 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है, जो इन विवादों के बीच हुए चुनावों के वास्तविक नतीजे बताएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026
Crime

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026
Featured

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026
Crime

पैकर्स एंड मूवर्स के नाम ले उड़े सामान : अभिनेत्री को लगा 5 लाख रुपए का चूना!

February 1, 2026
Crime

“अगली गोली सीधे छाती पर…” : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

February 1, 2026
Featured

केंद्रीय बजट 2026: महाराष्ट्र को मिलेंगे 1 लाख करोड़ रुपए; सत्तापक्ष ने बताया ‘ऐतिहासिक’, विपक्ष ने कहा ‘धोखा’

February 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026

पैकर्स एंड मूवर्स के नाम ले उड़े सामान : अभिनेत्री को लगा 5 लाख रुपए का चूना!

February 1, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.