Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

भाई दूज पर शिववास योग में करें तिलक : मिलेगा दोगुना फल

October 21, 2025

कबड्डी में भी हैंड शेक विवाद : पाकिस्तानियों को 81/26 से हराकर भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

October 21, 2025

उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा कर श्री कृष्ण ने तोड़ा था इंद्र का अभिमान : गोवर्धन पूजा आज

October 21, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Wednesday, October 22
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»Melbourne Test : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त, स्टीव स्मिथ ने लगाया शतक, बुमराह ने झटके 4 विकेट
Uncategorized

Melbourne Test : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त, स्टीव स्मिथ ने लगाया शतक, बुमराह ने झटके 4 विकेट

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 27, 2024Updated:December 27, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मेलबर्न : (Melbourne) स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के शतक और उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, सैम कोंस्टास के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 140 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। स्मिथ के अलावा उस्मान ख्वाजा ने 57, मार्नस लाबुशेन ने 72 और सैम कोंस्टास ने 60 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा (Sam Constas and Usman Khawaja) ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। विशेषकर कोंस्टास ने टी-20 प्रारुप की तरह बल्लेबाजी करनी शुरु की। उन्होंने खासकर बुमराह पर निशाना साधा और उनकी जमकर खबर ली। देखते ही देखते उन्होने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। ख्वाजा और कोंस्टास ने 19.1 ओवर में 89 रन जोड़ लिये। रवींद्र जडेजा ने इसी स्कोर पर कोंस्टास को एलबीडब्ल्यू कर यह साझेदारी तोड़ी। कोंस्टास ने 65 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की बदौलत 60 रन बनाए।

इसके बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन (Usman Khawaja and Marnus Labuschagne) ने दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। 154 के कुल स्कोर पर बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। ख्वाजा ने 57 रनों शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लाबुशेन और स्मिथ ने एक बार फिर से पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। सुंदर ने 237 के कुल स्कोर पर लाबुशेन को पवेलियन भेज भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

लाबुशेन के आउट होने के बाद बुमराह ने ट्रैविस हेड (00) को बोल्ड कर भारत को बड़ी राहत दिलाई। इसके बुमराह ने 246 के कुल स्कोर पर मिचेल मॉर्श (04) को भी अपना शिकार बनाया। यहां से एलेक्स कैरी और स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। इस दौरान स्मिथ ने 71 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आकाशदीप ने 299 के कुल स्कोर पर कैरी (31) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।

स्मिथ ने जड़ा शतक

इसके बाद स्मिथ और पैट कमिंस (Smith and Pat Cummins) ने खेल को आगे बढ़ाया। इस दौरान स्मिथ ने अपना शतक पूरा किया। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े। 411 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस को रवींद्र जडेजा ने आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। कमिंस ने 49 रन बनाए। इसके बाद 455 के कुल स्कोर पर जडेजा ने मिचेल स्टॉर्क को बोल्ड कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। स्टॉर्क ने 15 रन बनाए। इसी स्कोर पर आकाश दीप ने स्मिथ को बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। स्मिथ ने 140 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। 474 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने नाथन लियोन को एलबीडब्ल्यू कर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। लियोन ने 13 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4, रवींद्र जडेजा ने 3, आकाशदीप ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

aus vs ind 4th test live aus vs ind live streaming aus vs ind test live australia australia vs india live cricketers with most fifties in icc cricket world cup 2019 eight wickets ground india report ground report ground report india ind vs aus 4th test live ind vs aus live match today ind vs aus live stream ind vs aus live streaming ind vs aus test live india ground report india vs australia live indiagroudreport indiaground indiagroundreport live cricket live cricket match today most fifties in icc cricket world cup 2019 mumbai news top 10 cricketers top 10 cricketers with most fifties इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Entertainment

Mumbai : तलाक के बारे में बात करते हुए ईशा कोप्पिकर की आंखों में आ गए आंसू

January 29, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

भाई दूज पर शिववास योग में करें तिलक : मिलेगा दोगुना फल

October 21, 2025

कबड्डी में भी हैंड शेक विवाद : पाकिस्तानियों को 81/26 से हराकर भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

October 21, 2025

उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा कर श्री कृष्ण ने तोड़ा था इंद्र का अभिमान : गोवर्धन पूजा आज

October 21, 2025

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

October 21, 2025
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.