Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

आंबेडकर आदर्श स्कूल योजना को मंजूरी : महाराष्ट्र में 405 स्कूल होंगे विकसित

March 27, 2026

मुंबई में ‘पल्स 2026’ का उद्घाटन : स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

March 27, 2026

महाराष्ट्र में बिजली दरों पर ‘पावर’ पॉलिटिक्स: सरकार ने दी राहत, विपक्ष ने बताया चुनावी छलावा

March 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Saturday, March 28
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»MP Assembly : शीतकालीन सत्र में पहले दिन उठा निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली और यौन शोषण का मामला
Uncategorized

MP Assembly : शीतकालीन सत्र में पहले दिन उठा निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली और यौन शोषण का मामला

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 16, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

भोपाल : (BHOPAL) मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन सदन में ध्यानाकार्षण के दौरान निजी स्कूलों के संचालन में अनियमितता, मनमानी फीस वसूली और यौन शोषणा का मुद्दा उठा। सत्ता पक्ष के विधायक और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस संबंध में नीति बनाने की मांग की। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई नई शिक्षा का हवाला देते हुए निजी स्कूलों की अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया।

मप्र की 16वीं विधानसभा की शुरुआत हाल ही में मप्र में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित हुए विधायकों के शपथ ग्रहण से हुई। प्रश्नकाल के बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह (BJP MLA Bhupendra Singh) ने ध्यानाकार्षण प्रस्ताव के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सागर जिले के माल्थोन में एक विद्यालय में बच्चों का यौन शोषण हुआ और उसके माता-पिता शिकायत कर चुके हैं। प्रदेश में इस तरह की घटनाएं कई स्कूलों में हो रही है। अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के नाम पर व्यापार चल रहा है। सरकार को इस मामले में कोई नीति बनाना चाहिए। ताकि जो फर्जी शैक्षणिक संस्थाएं चल रही हैं, उन पर अंकुश लगे और बच्चों का भविष्य खराब न हो।

इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (School Education Minister Rao Uday Pratap Singh) ने जवाब दिया, लेकिन भूपेंद्र सिंह जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आदर्श कॉन्वेंट स्कूल की मान्यता निरस्त नहीं की। अधिकारियों ने जांच के नाम पर औपचारिकता की। क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में आक्रोश जैसा कुछ नहीं है। मान्यता निरस्त की गई थी। संस्था कोर्ट से स्थगित करवा लाई।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल शासकीय भूमि पर चल रहा है। यह राजस्व का मामला है। तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने का भी नोटिस दिया है। मामला मैं एक घण्टे में ठीक कर लूंगा। ध्यानाकर्षण का विषय नहीं था, लेकिन इसके माध्यम से प्रदेश के मामले उठाने का प्रयास है। मप्र में कई स्कूल नियम विरुद्ध चल रहे हैं। कुछ निजी स्कूल शासकीय जमीन पर हैं। कुछ स्कूल में खेल के मैदान नहीं। कुछ में यौन शोषण हुआ। फर्जी शैक्षणिक संस्थाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार नीति लाए।

उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी लिखकर दें कि जनता में रोष व्याप्त नहीं है। लेकिन मंत्री को यह उत्तर विधानसभा में नहीं पढ़ना चाहिए। मंत्रीजी से आग्रह है कि अधिकारियों का ऐसा जवाब न पढ़ें, मैं क्षेत्र का विधायक हूं। मैं भी वहीं से विधायक हूं और मुझे वहां की स्थिति पता है। मुझे ही गलत बताया जा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बाद ही अनुमति की व्यवस्था है। खेल के मैदान अन्य नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शिक्षण व्यवस्था बेहतरी के लिए लगातार प्रयास है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री इतना कह दें कि अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार अच्छी नीति लाएगी तो जनता में अच्छा मैसेज जाएगा। इस पर राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि समय के साथ आपको अंतर दिखेगा। मैं यह बात जिम्मेदारी से कह रहा हूं।

इसी मामले में भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने पूछा कि मंत्रीजी बताएंगे कि प्रदेश में ऐसे कितने शिक्षण संस्थान चल रहे हैं? यह स्थिति नीमच जिले में भी है। एक्शन प्लान क्या है? इस पर कैलाश विजयवर्गीय में कहा कि यह सुझाव अच्छा है। लेकिन ध्यानाकर्षण के बाहर का विषय है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मंत्री चिंता और भावना से अवगत हो गए हैं।

इससे पहले प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने ग्वालियर जिले में मनरेगा में कराए गए कामों में अनियमित की शिकायत की। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने जांच कराने की बात की। वहीं, विधायक जयवर्धन सिंह गुना जिले के राघोगढ़ के महाविद्यालय को लेकर पूछा, यहां कितने शिक्षकों की नियुक्ति की गई। विद्यार्थियों को किन संकायों में प्रवेश दिया गया है। पूर्व में इस मामले में सदन में जो जानकारी दी गई थी वह गलत थी। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गलती मानी।

इसके बाद शून्यकाल के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बांग्लादेश विजय दिवस का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य के प्रति सम्मान प्रकट करने का अनुरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रस्ताव को स्वीकार किया और कहा कि सदन भारतीय सेना के शौर्य के प्रति सम्मान और आदर प्रकट करता है।

ध्यानाकार्षण के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वेतन भत्ता संशोधन और नेता प्रतिपक्ष वेतन भत्ता संशोधन अधिनियम 2024 पुनर्स्थापना विधेयक पेश किया। दोनों ही प्रस्ताव पर अनुमति दी गई। वहीं, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मैहर के मां शारदा देवी मंदिर पुनर्स्थापना संशोधन विधेयक 2024 पेश किया। इस पर भी अनुमति दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

allie on the blaze body image issues and social media cbc news the national ground india report ground report ground report india india ground report indiaground i̇zmir university of economics (college/university) manga collection research at the open university the history of anarchism the history of ukraine the impact of social media on self esteem the matt walsh show the national the national cbc the national full the national live transgender day of remembrance watch the national what is the meaning of bmi zero punctuation collection इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एआई जरूरी: विजया रहाटकर का दृढ़ विश्वास

February 16, 2026
Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

आंबेडकर आदर्श स्कूल योजना को मंजूरी : महाराष्ट्र में 405 स्कूल होंगे विकसित

March 27, 2026

मुंबई में ‘पल्स 2026’ का उद्घाटन : स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

March 27, 2026

महाराष्ट्र में बिजली दरों पर ‘पावर’ पॉलिटिक्स: सरकार ने दी राहत, विपक्ष ने बताया चुनावी छलावा

March 27, 2026

गरीबों के घर का सपना होगा पूरा : महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला

March 27, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.