मुंबई. पूरे देश में पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाने वाला मुंबई सहित महाराष्ट्र का महापर्व गणेशोत्सव धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच गया. सातवें दिन सिर्फ मुंबई महानगर (शहर व उपनगरों) में 26395 मूर्तियों का विसर्जन किया गया. इनमें 257 सार्वजनिक, 23,216 घरेलू और 2,922 गौरी का समावेश रहा.
गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के सार्वजनिक पंडालों एवं घरों में विराजमान में सात दिन के बप्पा का सोमवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया. गणेश भक्त गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते अपने लाडले बप्पा को विसर्जन स्थलों पर लेकर पहुंचे. गणपति बप्पा के जयघोष के साथ विघ्नहर्ता को इस साल की आखिरी विदाई दी गई. बीएमसी प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विसर्जन के लिए मुंबई में 275 से अधिक कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की गई है. इसमें देर रात तक विसर्जन कार्यक्रम जारी था.
सात दिनों में विसर्जित की गई कुल 122477 मूर्तियां
गौरतलब हो कि 27 अगस्त 2025 से शुरू हुए गणेशोत्सव महापर्व के दौरान सिर्फ मुंबई में पिछले 7 दिनों में 1,22,477 मूर्तियों को भक्त पानी में विसर्जित कर चुके हैं. इनमें डेढ़ दिन के लिए स्थापित गणेश भगवान की 59407 तो वहीं 5 दिनों की 36,675 और 7 दिनों की 26,395 मूर्तियां शामिल हैं
डेढ़ दिन की गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का विवरण
सार्वजनिक – 697
घरेलू – 58687
हड़तालिका – 23
डेढ़ दिन बाद विसर्जित कुल मूर्तियां= 59407
5 दिन की विसर्जित गणेश प्रतिमाओं का विवरण
कृत्रिम तालाबों में विसर्जित 0-6 फीट की पीओपी की मूर्तियां = 23091
प्राकृतिक जल में विसर्जित 6 फीट से बड़ी पीओपी की मूर्तियां = 113
पीओपी की कुल मूर्तियां = 23204
कृत्रिम तालब में विसर्जित 0-6 फीट की इको फ्रेंडली मूर्तियां
= 13446
प्राकृतिक जल में विसर्जित की गई 6 फीट से बड़ी इको फ्रेंडली मूर्तियां = 22
विसर्जित की गईं कुल इको फ्रेंडली मूर्तियां = 13468
पांचवे दिन विसर्जित की गई पीओपी और इको फ्रेंडली कुल मूर्तियां = 36672