Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

भाई दूज पर शिववास योग में करें तिलक : मिलेगा दोगुना फल

October 21, 2025

कबड्डी में भी हैंड शेक विवाद : पाकिस्तानियों को 81/26 से हराकर भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

October 21, 2025

उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा कर श्री कृष्ण ने तोड़ा था इंद्र का अभिमान : गोवर्धन पूजा आज

October 21, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Wednesday, October 22
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Featured»2030 तक साफ हो जाएगा मुंबई का समुद्र : सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर काम तेजी से चलने का मनपा ने किया दावा!
Featured

2030 तक साफ हो जाएगा मुंबई का समुद्र : सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर काम तेजी से चलने का मनपा ने किया दावा!

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatJuly 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मुंबई. घरों एवं कारखानों से निकलने वाले सीवेज के उपचार के लिए शुरू किए गए सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य मुंबई महानगर पालिका (मनपा) ने रखा है. इस परियोजना के तहत सात स्थानों- वर्ली, बांद्रा, धारावी, वर्सोवा, मालाड, भांडुप और घाटकोपर में सीवेज उपचार संयंत्रों को उन्नत करने का काम जोरों पर चल रहा है. मनपा का दवा है कि परियोजना के पूरा होने के बाद, समुद्र में छोड़ा जाने वाला सीवेज साफ हो जाएगा. परिणाम स्वरूप 2030 के बाद मुंबई का समुद्र काला नहीं दिखेगा. बल्कि साफ दिखने लगेगा.
दो साल में पूरा होगा काम
घरों और कारखानों से निकलने वाले सीवेज का प्रबंधन मनपा करती है. 125 करोड़ की आबादी के साथ, मुंबई में प्रतिदिन औसतन 2 अरब से 2.5 करोड़ लीटर सीवेज का उत्पादन होता है. इतने बड़े पैमाने पर उत्पन्न होने वाले पानी का उपचार मनपा के उद्यनचन केंद्र में किया जाता है. शोधित अपशिष्ट जल को समुद्र, नदी या खाड़ी में छोड़ा जाता है. समुद्र में छोड़े जाने वाले पानी की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मनपा ने ‘मुंबई सीवरेज परियोजना’ शुरू की है. परियोजना के तहत सात स्थानों पर सीवेज उपचार संयंत्र स्थापित किए जाने की मनपा की योजना है. इसलिए सात स्थानों पर इस प्रणाली को उन्नत किए का काम चल रहा है. इन परियोजनाओं को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है. मंगलवार को मीडिया प्रतिनिधियों ने सात में से दो (वर्ली और बांद्रा) सीवेज उपचार संयंत्र स्थल का दौरा किया. इस मौके पर राजेश तम्हाणे, उपायुक्त (पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन), अशोक मेंगडे, उप मुख्य अभियंता (मुंबई सीवरेज परियोजना) के साथ संबंधित अधिकारी/इंजीनियर उपस्थित थे.
2051 की आबादी के अनुरूप योजना
7 सीवेज संयंत्रों की क्षमता की गणना 2051 तक की आबादी को ध्यान में रखते हुए की गई है. उपायुक्त राजेश तम्हाने ने बताया कि सभी 7 स्टेशन इतने घनी आबादी वाले शहर में उत्पन्न सीवेज की मात्रा का उपचार करने में सक्षम होंगे.
बेचा जाएगा परिष्कृत पानी
अब तक समुद्र में छोड़े जाने वाले पानी का तीन स्तरीय शुद्धिकरण किया जाएगा और भविष्य पीने के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा. इस पानी का उपयोग उद्यानों, निर्माण, विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के लिए किया जाना है. इस पानी को पहुंचाने के लिए परियोजना स्थल पर टैंकर भरने की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही, इन जलों की दरें पूंजीगत व्यय के अनुपात के आधार पर तय की जाएंगी. अशोक मेंगडे ने बताया कि ये दरें पेयजल दरों से कम होंगी.

परियोजना विनिर्देश

सीवेज उपचार संयंत्र क्षमता
वर्ली 500 मिलियन लीटर प्रति दिन
बांद्रा 360 मिलियन लीटर प्रति दिन
मालाड 454 मिलियन लीटर प्रति दिन
घाटकोपर 337 मिलियन लीटर प्रति दिन
धारावी 418 मिलियन लीटर प्रति दिन
भांडुप 215 मिलियन लीटर प्रति दिन
वर्सोवा 180 मिलियन लीटर प्रति दिन

कुल 2464 मिलियन लीटर प्रति दिन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Featured

भाई दूज पर शिववास योग में करें तिलक : मिलेगा दोगुना फल

October 21, 2025
Featured

कबड्डी में भी हैंड शेक विवाद : पाकिस्तानियों को 81/26 से हराकर भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

October 21, 2025
Featured

उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा कर श्री कृष्ण ने तोड़ा था इंद्र का अभिमान : गोवर्धन पूजा आज

October 21, 2025
Featured

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

October 21, 2025
Featured

संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान’ की निःशुल्क कथा-कथन कार्यशाला : कहानी सुनाने का शौक रखने वाले कर सकते हैं संपर्क

October 21, 2025
Crime

बांग्लादेशी किन्नर अयान गिरफ्तारी मामला : मुंबई में 10 किन्नरों ने पिया फिनायल!

October 20, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

भाई दूज पर शिववास योग में करें तिलक : मिलेगा दोगुना फल

October 21, 2025

कबड्डी में भी हैंड शेक विवाद : पाकिस्तानियों को 81/26 से हराकर भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

October 21, 2025

उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा कर श्री कृष्ण ने तोड़ा था इंद्र का अभिमान : गोवर्धन पूजा आज

October 21, 2025

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

October 21, 2025
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.