भगरिया केमिकल्स (पूर्वी झेनिथ) कंपनी में हुई घटना
पालघर : बोईसर-पालघर एमआईडीसी क्षेत्र स्थित भगरिया केमिकल्स (पूर्वी झेनिथ) कंपनी के डी-झोन में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे ओलियम गैस रिसाव की घटना सामने आई, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
डे टैंक से फैला जहरीला धुआं
जानकारी के अनुसार, 65% भरे हुए 2,500 लीटर क्षमता के ओलियम डे टैंक से गैस रिसाव हुआ। रिसाव के चलते घना धुआं (फ्यूम्स) फैल गया, जो हवा की दिशा के कारण आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गया।
राहत-बचाव में जुटीं कई एजेंसियां
घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कई विभागों को अलर्ट किया गया। राहत एवं नियंत्रण कार्य में निम्न एजेंसियां जुटी रहीं—
तारापुर औद्योगिक क्षेत्र का अग्निशमन दल
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
अदानी थर्मल पावर स्टेशन
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), पालघर
पुलिस, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग
औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग
MIDC व स्वास्थ्य विभाग
लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी तथा आसपास के उद्योगों के कर्मचारियों और नजदीकी स्कूल के छात्रों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया।
निकाले गए लोगों की संख्या इस प्रकार है—
आरती फार्मा – 220
भगरिया इंडस्ट्रीज – 458
IVP प्लॉट नं. D-19-170
योगेश टेक्सटॉप – 40
जगदीश कंपनी – 150
तारापुर विद्यामंदिर (स्कूल) – 1600
SCBA के साथ MARG टीम सक्रिय
आरती इंडस्ट्रीज समेत आसपास के उद्योगों की MARG टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सेल्फ कंटेन्ड ब्रीदिंग अपरेटस (SCBA) पहनकर राहत कार्य किया। इसके अलावा, एक ट्रक रेत मंगाकर रिसाव स्थल पर डाली गई, जिससे धुएं की तीव्रता कम करने में मदद मिली।
NDRF और केमिकल एक्सपर्ट अंदर दाखिल
धुएं की अधिकता के कारण शुरुआत में रिसाव के सटीक स्थान तक पहुंचने में कठिनाई हुई। हालांकि बाद में रिसाव स्थल की पहचान कर ली गई, जिसके बाद NDRF और केमिकल विशेषज्ञों की टीम अंदर जाकर नियंत्रण कार्य में जुट गई।

तीन लोगों को आंखों में जलन
घटना में कुछ लोगों को आंखों में हल्की जलन की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया—
ग्रामीण अस्पताल, बोईसर – 1
आनंद हॉस्पिटल, बोईसर – 1
संजीवनी हॉस्पिटल, बोईसर – 1
सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
अफवाहों से बचने की अपील
जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और रिसाव को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। आगे की स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जाती रहेगी।
– डॉ. इंदुराणी जाखड़, जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पालघ
र
