मुंबई. नागपुर में सोमवार से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानमंडल की शीतकालीन सत्र से पहले दोनों सदनों (विधान सभा और विधान परिषद) में नेता प्रतिपक्ष न होने के कारण राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के पक्ष प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी पार्टी से विधान सभा में विपक्ष के नेता पद के उम्मीदवार विधायक भास्कर जाधव ने ने रविवार को महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला था। इसे मुद्दा बना कर पूरे विपक्ष ने सरकार के चाय पान के न्यौते को ठुकरा दिया था. जिसका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
नेता प्रतिपक्ष के पद पर जारी बवाल के संदर्भ में सीएम फडणवीस ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का फैसला विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति लेंगे, यह उनका (सरकार का) निर्णय नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष और सभापति जो भी फैसला लेंगे, वह सरकार को मान्य होगा. विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए फडणवीस ने नियमों का हवाला दिया।
चाय-नाश्ते पर बहिष्कार: विपक्ष पर तंज
शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार द्वारा आयोजित चाय-नाश्ते के कार्यक्रम का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “विपक्षी दल ने परंपरा का पालन करते हुए बहिष्कार किया, इसलिए हमें अपनी चाय खुद ही पीनी पड़ी।” इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस परेशान करने वाली थी। कई मजेदार बातें हुईं, भास्कर जाधव ने विजय वडेट्टीवार के माइक की बैटरी बंद कर दी। विपक्षी दल का पत्र देरी से आया, जिस पर शरद पवार समूह के किसी की भी दस्तखत नहीं हैं।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह इसका कोई अलग अर्थ नहीं निकालेंगे।
राज्य की आर्थिक स्थिति: “दिवालिएपन की ओर नहीं”
राज्य को दिवालिया दिखाने की जल्दबाजी में विपक्ष है, ऐसा आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “तंगी की स्थिति होने के बावजूद भी राज्य कहीं भी दिवालिएपन की ओर नहीं जा रहा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि उनके पास बहुत पैसा है, लेकिन योजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा है और सरकार वह दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि केवायसी (केवाईसी) का मुद्दा सुलझाया जा रहा है और किसानों को बारिश से हुए नुकसान के लिए सहायता और 10,000 रुपए की मदद भी दी गई है।
सत्र में चर्चा के लिए तैयार
सत्र छोटा होने के विपक्ष के आरोपों पर फडणवीस ने कहा कि “आचार संहिता के कारण पूरा सत्र नहीं हो सकता।” फिर भी, सरकार सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है और “ठोस जवाब देगी”।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
