Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Wednesday, February 4
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»Shimla : शिमला में बर्फ़बारी ने बढ़ाई दुश्वारियां, ऊपरी इलाकों की सड़कें बंद, गाड़ियां फंसी
Uncategorized

Shimla : शिमला में बर्फ़बारी ने बढ़ाई दुश्वारियां, ऊपरी इलाकों की सड़कें बंद, गाड़ियां फंसी

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

शिमला : (Shimla) राजधानी शिमला में क्रिसमस से पहले हो रही भारी बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरों पर खुशी ला दी है। पर्यटक नाच-गाकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि इस बर्फ़बारी ने लोगों की दुश्वारियों को भी बढ़ा दिया है। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर ने सड़क यातायात में भी भारी रुकावट पैदा कर दी है। सोमवार सुबह से शुरू हुई बर्फबारी ने शिमला जिले के कई ऊपरी इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

बर्फबारी के कारण कई ऊपरी इलाकों में सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। शिमला के कुफरी, फागू, नारकण्डा, चौपाल और खड़ापत्थर जैसे ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। इन इलाकों में सड़कों पर गिरी बर्फ़ में गाड़ियाँ फंसी हुई हैं और गाड़ियों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बर्फ़बारी के कारण हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम ने ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा फिलहाल बंद कर दी है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कुफ़री और नारकण्डा में बर्फबारी की वजह से रोहड़ू, रामपुर व अन्य क्षेत्रों के लिए बस सेवा दिन में बंद कर दी गई है। सड़कें खुलने पर ही अप्पर शिमला के लिए बस सेवा बहाल की जाएगी। शिमला पुलिस के मुताबिक अप्पर शिमला में जगह-जगह फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश की जा रही है। भारी बर्फ गिरने से ढली के आगे अप्पर शिमला के लिए वाहनों की आवाजाही बंद है।

इधर शिमला में बर्फबारी के चलते पर्यटकों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इस बर्फबारी ने उनके लिए भी समस्याएँ खड़ी कर दी हैं। कई पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला से सटे कुफ़री और नारकण्डा पहुंचे थे, लेकिन अब उन्हें सड़क पर फंसी गाड़ियों और जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने बर्फ हटाने के लिए कई मशीनें तैनात की हैं और बर्फ हटाने का काम जारी है। हालांकि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बर्फ हटाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। राहत की बात यह है कि शिमला शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

मौसम विभाग ने शिमला और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन को पहले ही अलर्ट कर दिया था। शिमला नगर निगम ने भी बर्फ हटाने का कार्य तेज कर दिया है ताकि शहर की सड़कों पर बर्फ की मोटी परत न जमने पाए।

इस बीच लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिला के ऊंचे इलाकों में भी बर्फ़बारी का दौर जारी है। मंडी जिला के शिकारी देवी, कमरूनाग और पराशर में भी बर्फ गिर रही है। राज्य के मैदानी इलाकों में कहीं -कहीं बादलों के बरसने से लंबे समय से चल रहा सूखा खत्म हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला सहित पहाड़ी क्षेत्रों में कल तक बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। जिससे तापमान में गिरावट के साथ-साथ सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घण्टों में उच्च पर्वतीय व मध्यवर्ती इलाकों में वर्षा-बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। 25 व 26 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। 27 से 29 दिसम्बर तक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा वर्षा व बर्फबारी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में वर्षा व बर्फ़बारी की ज्यादा सम्भावना 28 दिसम्बर को है। उन्होंने यह भी कहा कि 24 से 26 दिसम्बर तक मैदानी इलाकों में घने कोहरे व शीतलहर का अलर्ट रहेगा।

2018's first snowfall in shimla best places to visit in shimla cars stuck in snowfall ground india report ground report ground report india heavy snow fall in shimla heavy snowfall in shimla india ground report indiagroudreport indiagroundreport landslide in himachal pradesh landslide in kinnaur himachal pradesh many roads are blocked in shimla. road block in shimla Shimla shimla snowfall slipping cars in shimla snowfall snowfall in shimla snowfall in shimla 2019 snowfall in shimla in december vehicles stuck in chamoli snowfall weather in shimla today इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Entertainment

Mumbai : तलाक के बारे में बात करते हुए ईशा कोप्पिकर की आंखों में आ गए आंसू

January 29, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026

पैकर्स एंड मूवर्स के नाम ले उड़े सामान : अभिनेत्री को लगा 5 लाख रुपए का चूना!

February 1, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.