मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर आव्रजन अधिकारियों ने अवैध व्यावसायिक सरोगेसी और अंडादान में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
16 जनवरी, 2026 को बैंकॉक से इंडिगो फ्लाइट 6E-1052 से बैंकॉक से आए यात्रियों की नियमित जांच के दौरान अधिकारियों को दो महिलाओं पर शक हुआ। पूछताछ में उन्होंने विदेश यात्रा के उद्देश्य के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिए। उन्हें हिरासत में लेकर सहार पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने पूछताछ के उपरांत पुलिस ने उक्त दो महिओं सहित तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उक्त दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी करके पुलिस तीसरी की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुनोती बेलील (44) और सीमा विंझारत (29) के रूप में हुई है, जबकि संगीता बगुल फरार है। मामले की आगे की जांच मुंबई अपराध शाखा को सौंपी गई है।
क्या थी पूरी मॉडस ऑपरेंडी?
पुलिस के अनुसार, सुनोती बेलील 2024 से आईवीएफ क्षेत्र में एजेंट के रूप में काम कर रही थी। उसने और उसकी सहयोगी संगीता बगुल ने ठाणे में ‘एलाइट केयर’ नामक एक एजेंसी स्थापित की थी, जो भारी रकम के बदले भारत और विदेशों में फर्टिलिटी केंद्रों को अंडादाता और सरोगेट मदर उपलब्ध कराती थी।
झूठे विवाह प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल
पूछताछ में खुलासा हुआ कि एजेंसी अविवाहित महिलाओं को जाली दस्तावेजों के जरिए विवाहित दिखाकर अंडादाता के रूप में इस्तेमाल कर रही थी। यह सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम, 2021 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत भारत में अंडादान के लिए एक महिला का विवाहित और कम से कम एक बच्चे की मां होना अनिवार्य है।
कई देशों में किया अंडादान
दूसरी आरोपित, सीमा विंझारत ने पुलिस को बताया कि वह 2022 में एजेंट संगीता बगुल के संपर्क में आई। 2023 से 2025 के बीच, उसने केन्या, कजाखस्तान और थाईलैंड सहित भारत और विदेशों के विभिन्न क्लीनिकों में अंड दान किए। हाल ही में, उसे अंडादान परीक्षणों के लिए बैंकॉक ले जाया गया था, जिसके लिए उसे भारी रकम का भुगतान किया गया।आरोपियों के मोबाइल फोन, पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम, 2021 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रावधानों के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
