भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने किया स्वागत
मुंबई. सतारा, कोल्हापुर, लातूर, अहिल्यानगर जिलों के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए. कराड की पूर्व नगराध्यक्षा और नगरसेविका शारदा जाधव, कराड जनशक्ति आघाडी के अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक अरुण जाधव, कोल्हापुर के दंत चिकित्सक डॉ. विजयसिंह गायकवाड़ ने अपने असंख्य समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पार्टी में सभी का स्वागत किया. तो वहीं इसी अवसर पर, नंदुरबार की पूर्व सांसद डॉ. हीना गावीत के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई रद्द कर दी गई. चव्हाण ने गावित को निलंबन रद्द किए जाने का पत्र दिया.
पूर्व सांसद हिना गावित की ही तरह लातूर जिले के अहमदपुर के पूर्व विधायक बब्रुवान खंदाडे, गणेश हाके, ज्ञानोबा बडगीरे, डॉ. सिद्धार्थ कुमार सूर्यवंशी को भी निलंबन की कार्रवाई रद्द किए जाने का पत्र प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार को प्रदान किया. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य पक्षप्रवेश कार्यक्रम में उच्च व तंत्रशिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, वरिष्ठ नेता विधायक डॉ. विजयकुमार गावीत, विधायक डॉ. अतुलबाबा भोसले, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम पावसकर, प्रदेश महासचिव विधायक विक्रांत पाटील, विधायक मनोज घोरपडे, लातूर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बसवराज पाटील, लातूर जिला प्रभारी किरण पाटील, प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, पूर्व विधायक वैभव पिचड आदि उपस्थित थे.

राष्ट्रहित के कार्य में योगदान देने आ रहे लोग
इस मौके पर, श्री चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सक्षम नेतृत्व में ‘सबका साथ सबका विकास’ की नीति के अनुसार समाज के सभी वर्गों का उत्थान तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि इन दोनों के नेतृत्व से प्रेरित होकर और भाजपा की विकास की राजनीति पर विश्वास करते हुए, जनता से जुड़े हुए दिग्गज नेताओं के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा में प्रवेश किया है. राष्ट्रहित के कार्य में अपना भी योगदान हो, इसी उद्देश्य से कई लोगों का रुझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है. चव्हाण ने कहा कि उनके साथ से पार्टी की ताकत बढ़ेगी. उच्च व तंत्रशिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा कि विधायक अतुलबाबा भोसले के अथक प्रयासों से कराड में यह प्रवेश संभव हो सका. उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि कराड और मलकापुर, दोनों नगर परिषदों पर भाजपा का कब्जा होगा.
ये हुए बीजेपी में शामिल
गिरीश पाटील – पूर्व सभापति, लातूर मनपा
गौरव काथवटे – पूर्व नगरसेवक
विजयकुमार सोनवणे -धाराशिव जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष
अक्षरा सोनवणे – उमरगा पं. स. (पंचायत समिति) की पूर्व सभापति
जयंतराव काथवटे – पूर्व अध्यक्ष (हिंदू खाटिक महासंघ)
मंथन मिटकरी, औसा के पूर्व नगराध्यक्ष और कांग्रेस नेता
अशोक भोसले, पूर्व नगराध्यक्ष – कराड
आनंद पालकर, पूर्व नगरसेवक
शिवाजी पवार, पूर्व सहकार मंत्री बालासाहेब पाटील के करीबी
चंदाराणी पवार, पूर्व नगरसेविका
अतुल शिंदे, उपाध्यक्ष जनशक्ति आघाडी
डॉ. आशुतोष जाधव, पूर्व नगराध्यक्ष (स्वर्गीय जयंत जाधव के बेटे )
नागेश पाडवी, नंदुरबार के जिला परिषद के पूर्व सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
किरसिंग वसावे, जि. प. के पूर्व सदस्य व पूर्व शिवसेना जिलाध्यक्ष
प्रताप वसावे, जिला परिषद के पूर्व सदस्य
लनितेश वलवी, जिला परिषद के पूर्व सदस्य
हेमलताताई शितोले, जिला परिषद की पूर्व सभापति
अशोक राऊत, सहित कई अन्य ने भाजपा में प्रवेश किया.

