मुंबई. उछाल मारती समंदर की लहरें लोगों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती हैं. अठखेलियां करती समुद्र की इन्हीं लहरों से खेलने के लालच में कई बार लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं. ऐसी ही शनिवार को घटना मालवण के तारकरली बीच पर घटित हुई. जहां लहरों से खेलने का लालच पुणे के पर्यटकों के लिए जानलेवा साबित हुआ.
एमटीडीसी तारकरली से मिली जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को सुबह करीब 11.30 बजे 5 युवक तारकरली समुद्र तट पर पिकनिक के लिए पहुंचे थे. वहां समुद्र में नहाने के दौरान गहराई की जानकारी के अभाव में वो 3 लोग लहरों की चपेट में आ गए. पानी में डूब रहे इन युवकों को बचाव दल ने पानी से निकालकर आगे इलाज के लिए मालवण ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया.
दो की मौत, एक गंभीर
अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. मृत युवकों की पहचान 22 वर्षीय शुभम सुशील सोनवणे और 21 वर्षीय रोहित बालासाहेब कोली के रूप में सामने आई है. जो कि पुणे के हडपसर के निवासी थे. जबकि 23 वर्षीय तीसरे युवक ओमकार रामचंद्र भोसले की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे आगे के इलाज के लिए सिंधुदुर्ग रेफर जिला अस्पताल किया गया था. लेकिन मालवण ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ओमकार भोसले को जिला अस्पताल के बजाय डॉ. अविनाश जटाये के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां ओमकार का ऑक्सीजन लेवल अभी बेहद कम ही दिख रहा है. इसलिए ओमकार की हालत अभी भी गंभीर ही बनी है.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
