मुंबई: मुलुंड इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध कॉलेज परिसर में बीते बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई, जहां 16 वर्षीय छात्रा पर एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने धारदार कोयते से जानलेवा हमला करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि अचानक कॉलेज परिसर में पहुंचे 21 वर्षीय आरोपी आशिष गौतम बनसोडे पीछे से छात्रा को पकड़ लिया और उसे बात न करने को लेकर झगड़ा करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर कोयता निकाल लिया और हमला करने की कोशिश की।
दोस्त बना ‘देवदूत’, खुद पर झेला वार
हमले के दौरान मौके पर मौजूद छात्रा का एक दोस्त तुरंत बीच में कूद पड़ा। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना आरोपी के वार को खुद पर झेल लिया, जिससे कोयते का वार उसकी पीठ पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई।
24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुलुंड पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया कोयता भी बरामद कर लिया है।
एकतरफा प्यार बना हमले की वजह
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित छात्रा एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों बदलापुर के रहने वाले हैं। आरोपी का छात्रा के प्रति एकतरफा प्रेम था, लेकिन छात्रा के बात न करने से नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
