Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

गुड़ी पड़वा पर सजी खास सांस्कृतिक शाम : ए.के. मुंशी योजना का नेहरू ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन

March 30, 2026

मुंबई में 2640 फ्लैट्स के लिए MHADA की लॉटरी घोषित : आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

March 30, 2026

नाले की बाढ़ से मुक्त होगा बांद्रा का नौपाड़ा : रेलवे ने दी 3-4 अप्रैल को ‘ब्लॉक’ की मंजूरी

March 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Monday, March 30
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»Winter Session : विपक्ष ने भ्रष्टाचार पर घेरी सुक्खू सरकार, सत्तापक्ष का पलटवार
Uncategorized

Winter Session : विपक्ष ने भ्रष्टाचार पर घेरी सुक्खू सरकार, सत्तापक्ष का पलटवार

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 19, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल भाजपा के लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और सुधीर शर्मा (BJP MLAs Bikram Singh Thakur and Sudhir Sharma) ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार की घेराबंदी की और भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर सत्तापक्ष के विधायक चंद्रशेखर ने पूर्व भाजपा सरकार के समय भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपों से सदन में कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

भाजपा के बिक्रम सिंह ने काम रोको प्रस्ताव पर दूसरे दिन चर्चा आरंभ करते हुए ऊना जिले के पेखुबेला में 32 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इतनी ही क्षमता का सोलर पाॅवर प्लांट गुजरात में महज 144 करोड़ रुपये में स्थापित किया गया, जबकि पेखुबेला में सरकार ने 220 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। उन्होंने इस सोलर पाॅवर प्लांट के निर्माण में लगे ठेकेदार को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाने का आरोप भी लगाया। उन्हाेंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में बाढ़ निकासी सिस्टम, ट्रैकर और स्प्रिंकल सिस्टम बैटरी स्टोरेज सिस्टम जैसी कई खामियां हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार से हिमाचल ग्रीन एनर्जी स्टेट नहीं बन सकता।

बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर घाटे की आड़ में पर्यटन विकास निगम की संपत्तियों को नीलाम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर 56 होटलों में से सिर्फ 14 को ही लाभ में दिखाया। बिक्रम ठाकुर ने सचिवालय में एक सचिव स्तर के अधिकारी पर पैसा लेकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से पूछा कि इस मामले में सरकार क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में स्क्रैप माफिया के कारण स्थानीय लोग दहशत में हैं। उन्होंने मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क में भी घोटाले का आरोप लगाया और पूछा कि सरकार ने इन दोनों प्रोजेक्टों में अभी तक कौन सी चीज महंगे दामों पर बेचा है। भाजपा विधायक ने प्रदेश में खनन माफिया और फॉरेस्ट माफिया सहित कई तरह के माफिया सक्रिय होने का आरोप भी लगाया और कहा कि सरकार इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने चर्चा के दौरान विनिवेश को बढ़ावा का समर्थन किया। उन्हाेंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार में तो इस संबंध में बाकायदा एक मंत्रालय तक खोल दिया गया था। उन्होंने सरकारी विभागों में अनावश्यक खरीद करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने और फ्यूल वुड के नाम पर लकड़ी काटने पर रोक लगाने की भी बात कही। धर्माणी ने कहा कि फ्यूल वुड के नाम पर हो रहे कटान में वन और राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी चांदी काट रहे हैं और इस कारण प्रदेश के जंगल कट रहे हैं और यह लकड़ी राज्य से बाहर जा रही है। उन्होंने पूर्व सरकार के समय नौणी विश्वविद्यालय, एनआईटी हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में हुई भर्तियों की जांच करवाने की भी मांग की। धर्माणी ने राज्यपाल को सौंपे गए कच्चे चिट्ठे में लगाए गए आरोपों की जांच की भी मांग की और कहा कि झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष को झूठे आरोप न लगाने की भी सलाह दी।

भाजपा सदस्य सुधीर शर्मा ने समोसा प्रकरण जांच, मुर्गा विवाद और टायलेट टैक्स जैसे मुद्दों को उठाकर सरकार की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी तरफ से मुद्दे नहीं उठा रहा, बल्कि सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है, इसलिए भाजपा इन मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि नादौन में राजेंद्र राणा, अजय ठाकुर और प्रभात चंद्र उर्फ सुभाष ठाकुर ने एचआरटीसी को जमीन बेचे जाने, क्रशर के लिए कैप्टिव यूज की अधिसूचना और राजीव सिंह द्वारा लैंड सिलिंग का उल्लंघन कर 769 कनाल जमीन ट्रांसफर करने का मुद्दा भी उठाया। उन्हाेंने कहा कि इन सभी मामलों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग माफिया पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया है। उन्होंने मुर्गा प्रकरण में मीडिया पर एफआईआर का विरोध किया और कहा कि सरकार ऐसा कर प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म करने का प्रयास कर रही है। सुधीर शर्मा ने यह भी कहा कि प्रदेश में दिवालियापन का माहौल पैदा हो गया है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ है। इससे प्रदेश का विकास रुक गया है और प्रदेश की छवि खराब हुई है।

कांग्रेस सदस्य चंद्रशेखर ने पूर्व भाजपा के समय हुई भर्तियों में खुल्लम-खुल्ला भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज अपने कर्मों के फल के कारण विपक्ष में बैठी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले की रिपोर्ट आज दिन तक नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय 2500 करोड़ रुपये की पाइपें खरीद ली गई, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाइपों की यह खरीद हिमाचल के इतिहास में सबसे बड़ी खरीद है। चंद्रशेखर ने पूर्व सरकार के समय आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से हुई भर्तियों पर अपनी सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने 30 हजार भर्तियां केवल आउटसोर्स आधार पर कर दी थी। उन्होंने पूर्व सरकार पर शिमला क्लीनवेज कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स पर भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया और कहा कि यह भ्रष्टाचार पूर्व मुख्यमंत्री के इशारों पर हुआ।

ground report igr india ground report indiaground indiagroundreport mumbai news इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एआई जरूरी: विजया रहाटकर का दृढ़ विश्वास

February 16, 2026
Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

गुड़ी पड़वा पर सजी खास सांस्कृतिक शाम : ए.के. मुंशी योजना का नेहरू ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन

March 30, 2026

मुंबई में 2640 फ्लैट्स के लिए MHADA की लॉटरी घोषित : आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

March 30, 2026

नाले की बाढ़ से मुक्त होगा बांद्रा का नौपाड़ा : रेलवे ने दी 3-4 अप्रैल को ‘ब्लॉक’ की मंजूरी

March 30, 2026

टूट रहा है लोगों के सब्र का बांध : मुंबई में 2 महीनों में हुए 20 मर्डर

March 29, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.