Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

बाल अपराध पर सख्ती की तैयारी : नाबालिग की आयु सीमा 18 से घटाकर 16 वर्ष करने का प्रस्ताव

June 30, 2026

अवैध डांस बार रोकने के लिए महाराष्ट्र पुलिस कानून में होगा संशोधन : मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

June 30, 2026

धर्मांतरण रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून, दोषियों पर होगी कार्रवाई : फडणवीस

June 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Wednesday, July 1
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Crime»चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरा : 11 वर्षीय छात्र की मौत
Crime

चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरा : 11 वर्षीय छात्र की मौत

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatJune 30, 2026Updated:June 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

क्रिकेट बैट लेकर बेटे का इंतजार करती रही मां
मुंबई : चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से विहान श्रीवास्तव नामक 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद विहान की मां गहरे सदमे में हैं। पड़ोसियों के अनुसार, वह कई घंटों तक बेटे की क्रिकेट बैट हाथ में लेकर बैठी रहीं और बार-बार यही कहती रहीं कि “उसे क्रिकेट खेलने जाना है, वह अभी घर आ जाएगा।” इस मार्मिक दृश्य ने हादसे की त्रासदी को और गहरा कर दिया है।
घर लौटते समय हुआ हादसा
मंगलवार दोपहर करीब 2:50 बजे चेंबूर के रोड नंबर 11 पर यूनिवर्सल स्कूल की वैन 13 छात्रों को लेकर घर जा रही थी। तभी सड़क किनारे खड़ा पुराना पीपल का पेड़ अचानक वैन पर गिर गया। हादसे में विहान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए। घायलों का जेन अस्पताल में इलाज जारी है।
आधे घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पेड़ गिरने से वैन का पिछला हिस्सा बुरी तरह दब गया और कई बच्चे उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों, बस चालक, दमकल विभाग, पुलिस और बीएमसी की टीम ने राहत अभियान चलाया। चार बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन विहान पेड़ के नीचे बुरी तरह फंस गया था। करीब आधे घंटे बाद क्रेन की मदद से उसे निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

595 पेड़ और शाखाएं गिरने की शिकायतें
बीएमसी हर वर्ष मानसून से पहले खतरनाक पेड़ों की छंटाई, सूखे पेड़ों को हटाने, संतुलन सुधारने और कीटनाशक छिड़काव जैसे कार्य करती है। इसके बावजूद 1 जून 2026 से अब तक शहर में पेड़ या शाखाएं गिरने की 595 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें शहर क्षेत्र में 161, पूर्वी उपनगर में 140 और पश्चिमी उपनगर में 294 मामले शामिल हैं। इन घटनाओं में 11 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई थी। चेंबूर की ताजा घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई है।
पहले भी जा चुकी है एक किशोरी की जान
इससे पहले 10 मई को खार पश्चिम के लिंकिंग रोड पर निर्माण स्थल के पास एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिरने से 14 वर्षीय आरिका श्रीवास्तव की मौत हो गई थी, जबकि 23 वर्षीय हर्षिता कुमार गंभीर रूप से घायल हुई थीं। हाल ही में बीएमसी सदन में भी खार हादसे को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें खतरनाक पेड़ों की समय पर छंटाई, निजी परिसरों के पेड़ों की निगरानी और मुआवजा नीति को सख्त बनाने की मांग उठी थी। अतिरिक्त आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे ने इस संबंध में कड़ी नीति लागू करने का आश्वासन दिया था। लगातार दूसरी मौत के बाद शहर में पेड़ों की सुरक्षा और रखरखाव का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।
बीएमसी की जवाबदेही पर उठे सवाल
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई की गई थी, लेकिन इस हादसे के बाद पेड़ों के रखरखाव और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की जवाबदेही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन ने घटना को केवल प्राकृतिक आपदा मानने से इनकार करते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया है। मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

बाल अपराध पर सख्ती की तैयारी : नाबालिग की आयु सीमा 18 से घटाकर 16 वर्ष करने का प्रस्ताव

June 30, 2026
Crime

अवैध डांस बार रोकने के लिए महाराष्ट्र पुलिस कानून में होगा संशोधन : मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

June 30, 2026
Crime

धर्मांतरण रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून, दोषियों पर होगी कार्रवाई : फडणवीस

June 30, 2026
Featured

MPSC भरती प्रक्रिया अब और भी तेज: CBT प्रणाली का होगा उपयोग

June 30, 2026
Featured

सचिन अहीर का शिंदे सेना में पक्ष प्रवेश : चर्चा में आया ‘नीलम गोर्हे पैटर्न’

June 30, 2026
Featured

विप में ऑपरेशन टाइगरठाकरे के अहीर बने शिंदे सेना से उप सभापति उम्मीदवार

June 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

बाल अपराध पर सख्ती की तैयारी : नाबालिग की आयु सीमा 18 से घटाकर 16 वर्ष करने का प्रस्ताव

June 30, 2026

अवैध डांस बार रोकने के लिए महाराष्ट्र पुलिस कानून में होगा संशोधन : मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

June 30, 2026

धर्मांतरण रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून, दोषियों पर होगी कार्रवाई : फडणवीस

June 30, 2026

MPSC भरती प्रक्रिया अब और भी तेज: CBT प्रणाली का होगा उपयोग

June 30, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.