Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

SIR मोहिम हो निष्पक्ष : MVA की निर्वाचन आयोग से मांग

May 20, 2026

सब्जी खरीदने निकली वृद्धा की गहनों के लिए हत्या : 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

May 20, 2026

कोलकाता की धमाकेदार जीत : मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहरप्लेऑफ की जंग रोमांचक

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Wednesday, May 20
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Crime»1930 साइबर हेल्पलाइन की बड़ी उपलब्धि : जनवरी से मई 2026 के बीच बचाए 101 करोड़ रुपए
Crime

1930 साइबर हेल्पलाइन की बड़ी उपलब्धि : जनवरी से मई 2026 के बीच बचाए 101 करोड़ रुपए

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मुंबई में साइबर ठगी पर सराहनीय एक्शन
मुंबई : पुलिस की 1930 साइबर हेल्पलाइन ने साइबर ठगी के मामलों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2026 से 19 मई 2026 के बीच हेल्पलाइन और क्राइम ब्रांच की टीम ने नागरिकों के ठगी गए 101 करोड़ रुपए से अधिक की रकम बचाने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान हजारों शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया गया।
2.55 लाख से ज्यादा कॉल्स हुईं दर्ज
बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच के अंतर्गत 17 मई 2022 से 1930 हेल्पलाइन शुरू की गई थी। इस हेल्पलाइन पर शेयर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन टास्क फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, फिशिंग जैसे साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज की जाती हैं। 1 जनवरी 2026 से 19 मई 2026 तक हेल्पलाइन पर कुल 2 लाख 55 हजार 92 कॉल्स प्राप्त हुईं। इनमें से 30 हजार 302 मामलों में ठगी की रकम होल्ड करने में सफलता मिली। मुंबई पुलिस के अनुसार इस अवधि में कुल 101 करोड़ 39 लाख 6 हजार 556 रुपए की रकम बचाई गई। होल्ड किए गए मामलों का प्रतिशत 25.68 फीसदी रहा।
चार साल में 491 करोड़ रुपए की रकम फ्रीज
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार मई 2022 से मई 2026 तक साइबर ठगी के मामलों में कुल 491 करोड़ 57 लाख 80 हजार 779 रुपए की रकम संबंधित बैंक खातों में फ्रीज कर नागरिकों को राहत दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही हेल्पलाइन पर तैनात अधिकारी तुरंत संबंधित बैंक, वॉलेट, मर्चेंट और पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई शुरू करते हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के मार्गदर्शन में की गई। इस अभियान में सहायक पुलिस आयुक्त इरफान शेख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुवर्णा शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय अलगुर और पुलिस उपनिरीक्षक पुनम जाधव समेत 1930 हेल्पलाइन की टीम शामिल रही।
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या आर्थिक साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें। समय रहते शिकायत दर्ज कराने पर ठगी गई पूरी या अधिकतम रकम वापस बचाई जा सकती है। नागरिक राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Featured

SIR मोहिम हो निष्पक्ष : MVA की निर्वाचन आयोग से मांग

May 20, 2026
Crime

सब्जी खरीदने निकली वृद्धा की गहनों के लिए हत्या : 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

May 20, 2026
Featured

कोलकाता की धमाकेदार जीत : मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहरप्लेऑफ की जंग रोमांचक

May 20, 2026
Business

मुंबई में निजी बसों की नो-एंट्री की तैयारी : दहिसर में बनेगा मेगा ट्रांसपोर्ट हब

May 20, 2026
Crime

बांद्रा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव : बवाल के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

May 20, 2026
Business

‘चीज एनालॉग’ पर महाराष्ट्र सख्त: 10 दिनों में 1,496 प्रतिष्ठानों की जांच, केंद्र ने भी लिया संज्ञान

May 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

SIR मोहिम हो निष्पक्ष : MVA की निर्वाचन आयोग से मांग

May 20, 2026

सब्जी खरीदने निकली वृद्धा की गहनों के लिए हत्या : 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

May 20, 2026

कोलकाता की धमाकेदार जीत : मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहरप्लेऑफ की जंग रोमांचक

May 20, 2026

1930 साइबर हेल्पलाइन की बड़ी उपलब्धि : जनवरी से मई 2026 के बीच बचाए 101 करोड़ रुपए

May 20, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.