Hindi News / Crime / Featured

जन्मों के रिश्ते पर भारी पड़ा 3 महीने का ‘प्यार’ : मदद लेने वाले ने किया मर्डर

Article Top Ad

मुंबई. भारत की सनातन संस्कृति में विवाह को जन्म जन्मांतर का साथ कहा गया है. लेकिन मौजूदा इंटरनेट और स्मार्ट फोन के युग में जन्म जन्मांतर के रिश्ते पर कुछ दिनों या महीनों का ‘प्यार’ (नाजायज संबंध) भारी पड़ने लगा है. कथित प्यार के लिए लोग रिश्तों का खून करने से भी बाज नहीं आते हैं. रिश्तों के कत्ल का ऐसा ही सनसनीखेज मामला मुंबई के मालाड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मालवणी इलाके से सामने आया है.
मालवणी की घटना में जान गंवानेवाला शख्स अपनी बीवी की बेवफाई और उस दोस्त की दगाबाजी का शिकार बन गया था, जिसे बुरे वक्त में उसी ने आसरा दिया था. लेकिन कहते हैं न कि ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती है. उसी तर्ज पर दोनों कातिल खुद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

गुमराह करने की कोशिश में फंस गए
दरअसल, पूजा चौहान नामक महिला शनिवार को मालवणी पुलिस थाने में अपने पति राजेश चौहान की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने गई थी. शिकायत में महिला ने बताया कि वह मालवणी स्थित गांव देवी मंदिर के पास पति राजेश और 10 साल की बेटी व 8 साल के बेटे के साथ रहती है. राजेश मजदूर है और वह शुक्रवार की रात से घर नहीं आया है.

साथ आए शख्स के कारण हुआ शक

पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने आई पूजा के साथ एक और युवक भी आया था. पूछने पर पूजा ने बताया कि वह राजेश का दोस्त इमरान मंसूरी है और राजेश की ही तरह इमरान भी मजदूरी करता है. पूजा और इमरान को देख कर पुलिस को कहानी में कुछ पेंच होने का शक होने लगा. इसलिए पुलिस ने पूजा के घर से जांच का निर्णय लिया

सीसीटीवी कैमरों ने खोली पोल
राजेश घर से कब निकला था, किसके साथ या कहां गया था? इसका कोई जवाब पूजा और इमरान नहीं दे पाए तो जवाब ढूंढने के लिए पुलिस राजेश के घर पहुंच गई. घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे ने पूजा और इमरान की पोल खोल दी. कैमरे की फुटेज में इमरान, राजेश और पूजा एक ही स्कूटी पर कहीं जाते दिखे. स्कूटी इमरान चला रहा था, जबकि उसके पीछे राजेश और पूजा बैठे थे. पुलिसिया पूछताछ में पूजा और इमरान टूट गए.

नाजायज संबंधों के कारण कत्ल
पूजा ने बताया कि राजेश शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था. इसलिए वह इमरान के करीब आ गई. लेकिन राजेश के रोज के झगड़े उसके लिए बर्दाश्त के बाहर होने लगे थे इसलिए उसने कत्ल का निर्णय ले लिया. कत्ल और लाश को ठिकाने लगाने में इमरान ने पूजा की मदद की थी. बताया जा रहा ही कि कत्ल से पहले इमरान ने राजेश को जम कर शराब पिलाई बाद में नशे में धुत होने पर पूजा की मदद से उसका गला रेत दिया.

आधा किलोमीटर दूर फेंकी लाश
पूजा और इमरान ने बताया कि कत्ल के बाद उन दिनों ने राजेश की लाश को कहीं दूर ले जाकर फेंकने का निर्णय लिया था. योजना के तहत वह इमरान के साथ स्कूटी पर मृत राजेश को बीच में बैठा कर निकली भी थी. लेकिन मुंबई में रात के वक्त लगने वाली पुलिस की नाकाबंदी और गश्त का डर उन्हें सता रहा था. इसलिए घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित खाली पड़े सोहम कंपाउंड में फेंक दिया था. लेकिन इससे पहले घर के पास के सीसीटीवी में उनका कुकर्म कैद हो गया था. पुलिस ने 30 वर्षीय राजेश के कत्ल के आरोप में उसी की 28 वर्षीया पत्नी पूजा और 26 वर्षीय दोस्त इमरान मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूजा के घर से कत्ल के लिए इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और खून से सने कपड़े आदि बरामद कर लिए हैं.

राजेश ने दिया था इमरान को सहारा
पुलिस को जांच में पता चला कि राजेश और इमरान यूपी के फैजाबाद जिले के एक ही गांव के निवासी और बचपन के दोस्त थे. इमरान महज 3 महीने पहले रोजगार की तलाश में मुंबई आया था. उसका यहां कोई और ठिकाना या जान पहचान नहीं थी. इसलिए राजेश ने उसे अपने ही घर में रख लिया था. लेकिन राजेश की शराब पीने और पूजा से झगड़े की आदत का उसने फायदा उठाए. उसने सनाभूति जताकर पहले पूजा से घनिष्ठता बढ़ा ली फिर प्रेम जाल में फांस कर उससे जिस्मानी संबंध भी बनाने लगा. शराब के नशे में धुत राजेश के सोने के बाद इमरान और पूजा घर ही में रंगरलियां मनाते थे. लेकिन उन्हें ये डर भी सताता था कि यदि राजेश जाग गया या उसे भनक लग गई तो क्या होगा? घर और जिस्मानी जरूरत पूरी करने की सोच के तहत वह पूजा के साथ राजेश के कत्ल की साजिश में शामिल हो गया.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad