मुंबई. नई मुंबई के ऐरोली में घटित हुई एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. प्रिंसिपल ने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा को पूरी क्लास के सामने अपमानित किया, जिसकी वजह से आहट छात्रा ने खुदकुशी कर ली. इस मामले में मृत छात्रा के माता पिता की शिकायत पर रबाले पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीया अनुपमा कावले (बदला हुआ नाम) ऐरोली के सुशीलबाई देशमुख विद्यालय में कक्षा 10 वीं में पढ़ रही थी. बताया जा रहा है कि इन दिनों स्कूल की अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही है. इसी सिलसिले में अनुपमा 3 अक्टूबर को परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी. परीक्षा के दौरान उसकी बेंच के नीचे एक चिट मिली थी. क्लास पर्यवेक्षक ने अनुपमा पर चिट करने का आरोप लगाया, जबकि अनुपमा का कहना था कि वह चिट उसका नहीं है, बल्कि किसी और ने उसकी सीट के नीचे फेंका था.
प्रिंसिपल ने किया अपमानित
मामला स्कूल की प्रिंसिपल के संज्ञान में लाया गया तो प्रिंसिपल बिना जांच के ही अनुपमा को दोषी करार देते हुए पूरी क्लास के सामने फटकार लगाने लगी. इतना ही नहीं उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया. अनुपमा के माता-पिता ने आरोप लगाए हैं कि प्रिंसिपल कविता देशमुख ने पूरी कक्षा के सामने अनुष्का को अपशब्दों कहे और उसके गरीब होने तथा झोपड़पट्टी में रहने का ताना भी मारा. इस घटना के बाद उदास अनुपमा ने उसी दिन शाम करीब साढ़े 7 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस कर रही है जांच
नाबालिग छात्रा की खुदकुशी और स्कूल प्रिंसिपल जैसे प्रतिष्ठित हस्ती से जुड़ा होने की वजह से पुलिस फूंक फूंक कर कदम बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि परिस्थितियों की जांच की जा रही है.
प्रिंसिपल ने किया भरी क्लास में अपमानित : 16 वर्षीया छात्रा ने दे दी जान
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad