Hindi News / Crime / Featured

कांदिवली में रियल एस्टेट एजेंट को मारी गोली : वारदात के बाद हमलावर फरार

Article Top Ad

मुंबई: कांदिवली-पश्चिम स्थित चारकोप इलाके में एक 42 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर के समय बाइक पर आए तीन हमलावर एस्टेट एजेंट को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे घटित हुई। पीड़ित फ्रेडी डी’लिमा गणेश नगर स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किसी से मिलने आया था। वह जब स्कूल से बाहर निकला तो बाहर पहले से घात लगा कर उसका इंतजार कर रहे हमलावरों ने फ्रेडी पर फायरिंग शुरू कर दीं। अधिकारी ने कहा कि फ्रेडी के पेट में एक गोली
लगी थी जबकि दूसरी सीने में लगी थी।
खुद कार चलाकर पहुंचा अस्पताल
पुलिस ने बताया कि फ्रेडी डी’लिमा गोली लगने के बाद भी हिम्मत दिखाते हुए खुद अपनी कार चलाकर ऑस्कर अस्पताल पहुंच गया। वहां डॉक्टरों ने समय रहते उसके शरीर से दोनो गोलियों को निकाल लिया। इस वजह से फिलहाल फ्रेडी खतरे से बाहर हैं। कामयाब रहे, जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेजों की मदद से पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, बाइक चलाने वाले और उसके पीछे बैठे एक व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था। जबकि तीसरा व्यक्ति टोपी पहने हुए था। इसके अलावा शूटरों ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जमा किए हैं।
पुरानी रंजिश का शक
फ्रेडी पर हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेखी पुलिस प्रारंभिक तौर पर किसी जमीन की दिल को लेकर किसी पुरानी रंजिश को हमले की मुख्य वजह मान कर आगे की जांच कर रही है.

कई लोगों से दुश्मनी
पीड़ित के एक रिश्तेदार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि डी’लिमा को तीन दिन पहले एक धमकी भरा कॉल आया था और कॉलर ने “उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।” डी’लिमा ने पुलिस से संपर्क किया था और एक गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज कराया था। उन्होंने कॉल को रिकॉर्ड भी किया था और जांच के लिए जमा कर दिया था। फिलहाल पुलिस के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि फ्रेडी की कई व्यक्तियों के साथ दुश्मनी है और “सुराग पाने” के लिए उनमें से कुछ से पूछताछ की जा रही है। चारकोप पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की अन्य संबंधित धाराओं के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad