Hindi News / Crime / Featured

पलावा सूटकेस में लाश की गुत्थी सुलझी : लिव-इन पार्टनर ने निकला हत्यारा

Article Top Ad

मुंबई: ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित डायघर इलाके में पलावा खाड़ी के पास सूटकेस में मिली 25 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतका का लिव-इन पार्टनर ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते शनिवार को डायघर के पलावा स्थित देसाई खाड़ी के किनारे एक लावारिस सूटकेस मिला था। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायघर पुलिस की टीम ने सूटकेस खोला तो वहां मौजूद हर कोई सकते में आ गया। क्योंकि सूटकेस के अंदर लगभग 25 साल की एक युवती का शव बेरहमी से ढूंसा मिला। लगभग 48 घंटे पहले फेंका गया उक्त शव सड़ गया था।
कई एंगल से पुलिस ने की जांच
शुरुआत में शव की स्थिति को देखकर पुलिस ने आशंका जताई थी कि अज्ञात आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की होगी और सबूत मिटाने के लिए शव को खाड़ी में फेंक दिया होगा। पुलिस ये भी अनुमान लगा रही कि सूटकेश कहीं और फेंका गया होगा और वह ज्वार के समय लहरों के साथ बह कर पलावा खाड़ी के किनारे आ गया होगा।
CCTV फुटेज से खुला राज
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच में जुटी
डायघर पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए आसपास के पुलिस स्टेशनों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की गहन जांच की। साथ ही, पुलिस की कई टीमें खाड़ी क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गईं। इस दौरान, पुलिस को एक निर्णायक सुराग मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को वही सूटकेस ले जाते हुए देखा गया, जिसे बाद में खाड़ी में फेंका गया था। उक्त फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया और उसे हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान विनोद विश्वकर्मा के रूप में हुई, जो मृतका प्रियंका विश्वकर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस हिरासत में विनोद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उनके बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने गुस्से में प्रियंका का गला घोंट दिया था। हत्या के बाद, सबूत नष्ट करने के इरादे से उसने शव को सूटकेस में भरा और उसे पलावा स्थित देसाई खाड़ी के पास लाकर फेंक दिया।
डायघर पुलिस ने इस जघन्य अपराध का त्वरित ढंग से खुलासा कर आरोपी विनोद विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad