Hindi News / Business / Featured

महाराष्ट्र बनेगा गेमिंग और क्रिएटर इकोनॉमी का हब: फडणवीस

Article Top Ad

जेन ओ” कार्यक्रम में CM ने क्रिएटर्स से किया सीधा संवाद
मुंबई: बांद्रा – पूर्व बीकेसी स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में “जेन ओ : पिक्सेल एंड प्ले एंड ग्लोबल ई-स्पोर्ट गेम्स” कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार गेमिंग, क्रिएटर इकोनॉमी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है।
मुख्यमंत्री बोले, “बेटियों को भी 100% समर्थन”
गेमिंग को पेशे के रूप में अपनाने के सवाल पर फडणवीस ने स्पष्ट कहा कि अगर उनकी बेटियां भी यह राह चुनें तो उन्हें पूरा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता की असली कुंजी मेहनत है।
क्रिएटर्स और ब्रांड्स के बीच की खाई होगी कम
“व्यूज टू वैल्यू” की समस्या पर मुख्यमंत्री ने बताया कि यूट्यूब सीईओ नील मोहन से हाल ही में क्रिएटर इकोसिस्टम मजबूत करने पर चर्चा हुई है। एवीजीसी नीति (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) के जरिए क्रिएटर इकोनॉमी को गति दी जा रही है।
आईआईसीटी और 12 एवीजीसी हब से मिलेगी करियर की नई दिशा
रचनात्मक क्षेत्रों में शिक्षा के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी) की स्थापना की गई है। हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत 12 एवीजीसी हब बनाए जा रहे हैं, जहां गेमिंग, एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स में प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों उपलब्ध होंगे।
40 हजार गांवों में फाइबर नेटवर्क, गेमर्स को मिलेगा “लैग-फ्री” अनुभव
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 70% गांवों तक फाइबर नेटवर्क पहुंच चुका है और अगले 2–3 वर्षों में हर गांव को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य है।
नवी मुंबई में बनेगा वर्ल्ड-क्लास कंटेंट क्रिएटर कॉम्प्लेक्स
नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास 50 एकड़ भूमि पर एक अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है, जहां ई-स्पोर्ट्स, कंटेंट क्रिएशन और संबंधित सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad