Hindi News / Crime / Featured

फर्जी पुलिस सर्टिफिकेट से कराया आर्म्स लाइसेंस का रिन्यूअल, आरोपी गिरफ्तार

Article Top Ad

मुंबई: खार पुलिस स्टेशन ने फर्जी दस्तावेज जमा कर नागालैंड से आर्म्स लाइसेंस रिन्यू कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
फर्जीवाड़ा और अवैध हथियार का मामला
यह पूरा मामला 36 वर्षीय फैज इरफान अदेनवाला से जुड़ा है. उसने नागालैंड से मिले अपने आर्म्स लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए एक फर्जी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था. इस फर्जीवाड़े के जरिए उसने नागालैंड से अवैध रूप से लाइसेंस का नवीनीकरण कराया और हथियार अपने पास रखा. इसके अलावा, उसने मुंबई पुलिस कमिश्नरेट को भी अपने पास हथियार होने की कोई जानकारी नहीं दी थी. इस संबंध में 6 मई 2026 को खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
आरोपी को मिली पुलिस कस्टडी
पुलिस जांच में फैज इरफान अदेनवाला की सीधी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे 29 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद 30 मई 2026 को आरोपी को बांद्रा की नौवीं अदालत में पेश किया गया. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी फैज को 2 जून 2026 तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad