Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

डिजिटल अरेस्ट में 71 वर्षीय महिला से 4.50 लाख की ठगी!

August 8, 2026

रसोईये ने पकाई साजिशों की खिचड़ी : गार्ड को मारकर व्यापारी परिवार को लूटने का प्रयास

August 8, 2026

‘तारक मेहता…’ में काम करने की चाह : मुंबई पहुंचा छिंदवाडा का किशोर

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Sunday, August 9
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Crime»डिजिटल अरेस्ट में 71 वर्षीय महिला से 4.50 लाख की ठगी!
Crime

डिजिटल अरेस्ट में 71 वर्षीय महिला से 4.50 लाख की ठगी!

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatAugust 8, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगा
दहिसर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के सक्रिय आरोपी को दबोचा

मुंबई : वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बनकर 71 वर्षीय महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी देकर 4.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग को दहिसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस अधिकारी होने का झांसा देकर महिला को व्हॉट्सऐप कॉल के जरिए कथित तौर पर नजरबंद रखा और उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल करने के बाद रकम एक बैंक खाते में जमा कराने के लिए मजबूर किया। दहिसर पुलिस की तकनीकी और प्रत्यक्ष जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
दहिसर पूर्व, मुंबई में रहने वाली 71 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर दहिसर पुलिस थाने में 4 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 985/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(क) और 66(ड) के तहत मामला दर्ज किया गया।
खुद को बताया पुलिस अधिकारी
शिकायत के मुताबिक, 2 जुलाई से 3 जुलाई 2026 के बीच अज्ञात आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से महिला से संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) बताया। उन्होंने महिला के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज होने की बात कही और गिरफ्तारी का डर दिखाया।
व्हॉट्सऐप कॉल पर रखा नजरबंद
साइबर ठगों ने महिला को डराकर व्हॉट्सऐप कॉल के जरिए लगातार अपने संपर्क में रखा। इस दौरान उनसे उनके बैंक खातों और उनमें मौजूद रकम की जानकारी हासिल की गई। इसके बाद आरोपियों ने कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर महिला को 4 लाख 50 हजार रुपये एक बैंक खाते में जमा करने के लिए मजबूर किया।
महिला ने आरोपियों के कहने पर यह रकम इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में महाकाल इंटरप्राइजेस (Mahakal Enterprises) के नाम से संचालित खाते में जमा की।
ई-मेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम जिस बैंक खाते में जमा हुई थी, उससे जुड़े ई-मेल आईडी को एक आरोपी ने तैयार किया था। ठगी के दौरान उक्त ई-मेल आईडी को आरोपी के मोबाइल से लॉगिन किए जाने के तकनीकी साक्ष्य भी पुलिस को मिले। तकनीकी और प्रत्यक्ष जांच के आधार पर दहिसर पुलिस ने धिरजकुमार केसाराम प्रजापती (Dhirajkumar Kesararam Prajapati), उम्र 28 वर्ष, निवासी कामाठीपुरा, मुंबई को गिरफ्तार किया।
आरोपी की भूमिका सामने आई
पुलिस के अनुसार, आरोपी धिरजकुमार केसाराम प्रजापती ने अपने मोबाइल फोन में तैयार किए गए ई-मेल आईडी से लिंक इंडसइंड बैंक खाते में 4.50 लाख रुपये की ठगी की रकम प्राप्त की थी। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित समय में आरोपी के मोबाइल नंबर से उक्त ई-मेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथियों ने साइबर ठगी से प्राप्त रकम को अलग-अलग तरीकों से ठिकाने लगाया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने किया सावधान
दहिसर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठग अक्सर व्हॉट्सऐप या सोशल मीडिया के जरिए पुलिस अधिकारी बनकर संपर्क करते हैं। वे किसी व्यक्ति के नाम पर पुलिस केस या मनी लॉन्ड्रिंग का मामला होने का दावा कर गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं और पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। पुलिस ने नागरिकों से ऐसे किसी भी दबाव या धमकी में नहीं आने और अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई आर्थिक लेन-देन नहीं करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930, cybercrime.gov.in या sancharsaathi.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई गजानन देशमाने (Gajanan Deshmane), पुलिस उपायुक्त, उत्तर विभाग-3, मुंबई, जयराज रणवरे (Jayraj Ranaware), सहायक पुलिस आयुक्त, दहिसर विभाग और सर्जेराव पाटील (Sarjerao Patil), वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। जांच टीम में वैशाली श्रावगी (Vaishali Shravagi), पुलिस निरीक्षक, संदीप पांगणे (Sandeep Pangane), सहायक पुलिस निरीक्षक, आकाश पाटील (Akash Patil), पुलिस उपनिरीक्षक और श्रुती मालपोटे (Shruti Malpote), पुलिस उपनिरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

रसोईये ने पकाई साजिशों की खिचड़ी : गार्ड को मारकर व्यापारी परिवार को लूटने का प्रयास

August 8, 2026
Crime

‘तारक मेहता…’ में काम करने की चाह : मुंबई पहुंचा छिंदवाडा का किशोर

August 8, 2026
Business

मुंबई सहकार का नया पावर सेंटर : अमित शाह की पहल से महाराष्ट्र बनेगा शहरी सहकारी बैंकिंग का प्रमुख केंद्र

August 8, 2026
Featured

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अब वार्ड स्तर पर सुविधा : सीएफसी में आवेदन और स्टेटस की जानकारी मिलेगी

August 8, 2026
Featured

बीडीडी चॉल में जांच के दौरान बीएमसी कर्मचारी की मौत : डेंगू प्रजनन स्थल की जांच करने पहुंचे थे पांडुरंग तोडकर

August 8, 2026
Featured

11-12 को मुंबई के कई इलाकों में जलसंकट : पाइपलाइन मरम्मत से सांताक्रुज-बांद्रा पूर्व में पानी पूरी तरह बंद!

August 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

डिजिटल अरेस्ट में 71 वर्षीय महिला से 4.50 लाख की ठगी!

August 8, 2026

रसोईये ने पकाई साजिशों की खिचड़ी : गार्ड को मारकर व्यापारी परिवार को लूटने का प्रयास

August 8, 2026

‘तारक मेहता…’ में काम करने की चाह : मुंबई पहुंचा छिंदवाडा का किशोर

August 8, 2026

मुंबई सहकार का नया पावर सेंटर : अमित शाह की पहल से महाराष्ट्र बनेगा शहरी सहकारी बैंकिंग का प्रमुख केंद्र

August 8, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.