Hindi News / Featured / Maharashtra

मकान पर गिरा स्कूल इमारत का हिस्सा: 4 घायल, एक गंभीर

Article Top Ad

मुंबई. सांताक्रुज- पश्चिम के जुहू तारा रोड स्थित माणिकजी कूपर हाई स्कूल की इमारत को गिराने दौरान शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना घट गई. इमारत के स्तंभ का एक बड़ा हिस्सा अचानक बगल की चॉल में स्थित मकानों पर गिर गया. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की जर्जर इमारत को ढहाए जाने के कारण एक हिस्सा भरभरा कर पास के मकान पर ढह गया. इस हादसे में घायल हुए दो लोगों की शिनाख्त हो गई है. इनमें एक का नाम कमलेश कुमार यादव (28 वर्ष) है तो वहीं दूसरे का नाम मनीष कुमार साहनी (२४ वर्ष) होने का खुलासा हुआ है. मनीष की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad