पुलिस कार्रवाई के डर से रचा था ड्रामा
मुंबई : प्रेयसी के साथ बिताए गए निजी पलों का वीडियो एक आपत्तिजनक वेबसाइट पर वायरल होने के बाद युवती के परिजनों ने सायबर क्राइम (Cyber Crime) पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी कार्रवाई और कानूनी पचड़े से बचने के लिए 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) राहुल मिश्रा (Rahul Mishra) ने खुद के हादसे, हत्या या अपहरण का झूठा नाटक रचा था। खोपोली (Khopoli) पुलिस द्वारा 7 अक्टूबर 2026 से शुरू किया गया 45 दिनों का खोजी अभियान आखिरकार सफल रहा और राहुल राजस्थान (Rajasthan) के रामदेवरा (Ramdevara) में एक होटल में काम करता हुआ पकड़ा गया।
खोपोली पुलिस का व्यापक तलाशी अभियान
राहुल ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर अपनी बाइक, एक खाली बैग, चप्पलें और एक नकली आईफोन (iPhone) छोड़ दिया था। इसके साथ ही सड़क से 10 फीट नीचे खाई में उसका हेलमेट भी मिला था। मामले में शुरुआत में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। एक्सप्रेसवे के घाट इलाके में ड्रोन (Drone) और चार बचाव टीमों की मदद से 500 से 600 फीट गहरी खाई में चार दिनों तक सघन तलाशी ली गई। इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister’s Office), केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के कार्यालय और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) के कार्यालय से भी लगातार जानकारी ली जा रही थी।
ऐसे खुला ड्रामे का राज
खोपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन हिरे (Sachin Hire) के नेतृत्व में तकनीकी जांच और लगभग 110 लोगों से पूछताछ की गई। इसी जांच के आधार पर राहुल के राजस्थान में होने की पुष्टि हुई। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर राहुल मिश्रा 23 नवंबर को अकोला (Akola) के रास्ते नागपुर (Nagpur) स्थित अपने घर लौट आया, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई पूरी की।
प्रेयसी के साथ प्राइवेट वीडियो वायरल होने से घबराया युवक : 45 दिनों बाद राजस्थान में सही-सलामत मिला
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad