Hindi News / Featured / Mumbai

बीएमसी चुनाव की तैयारियों में जुटी वर्षा: कांग्रेस की खोई साख वापस दिलाने की बनाई रणनीति

Article Top Ad

मुंबई. विधानसभा चुनाव 2024 के निराशाजनक प्रदर्शन की मायूसी को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस भी मुंबई मनपा के लिए कमर कस कर मैदान में कूद पड़ी है. बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एड. आशीष शेलार की तर्ज पर कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड भी मुंबई मनपा चुनाव में इस बार कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती हैं. पार्टी की जड़ों को मजबूती प्रदान करने के लिए वर्षा में मुंबई में जीत की संभावनाओं वाली सीटों की समीक्षा की तैयारी शुरू की है. इसके लिए उन्होंने अपने 34 विश्वसनीय सिपाहसालारों को मैदान में उतारा है.

ये है कांग्रेस की 34 सदस्यों वाली प्रबंधन एवं समन्वय समिति
सांसद प्रो. वर्षा एकनाथ गायकवाड अध्यक्ष
विधायक असलम शेख सदस्य
विधायक अमीन पटेल सदस्य
विधायक डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड सदस्य
डॉ. अमरजीत सिंह मन्हास सदस्य
पूर्व विधायक मधु चव्हाण सदस्य
पूर्व विधायक अशोक जाधव सदस्य
गणेश यादव सदस्य
सचिन सावंत सदस्य
वीरेंद्र बख्शी सदस्य
भंवर सिंह राजपुरोहित सदस्य
उपेंद्र दोषी सदस्य
किसन जाधव सदस्य
सुरेश कोपरकर सदस्य
आसिफ अहमद झकारिया सदस्य
डॉ. अजंता आर. यादव सदस्य
राजेंद्र माहुलकर सदस्य
राजा रहबर सदस्य
विनीफ्रेड डिसूजा सदस्य
शीतल म्हात्रे सदस्य
मोहसिन हैदर सदस्य
बाबू शफाअत अली खान सदस्य
मुफ्ती सुफियान नियाज वनु सदस्य
जावेद जुनेजा सदस्य
नितिन सालाग्रे सदस्य
वीरेंद्र चौधरी सदस्य
ट्यूलिप मिरांडा सदस्य
श्वेता कोरगांवकर परब सदस्य
अखिलेश यादव सदस्य
सूरज सिंह ठाकुर सदस्य
दीपक काले सदस्य
यूसुफ पंजाबी सदस्य
प्रीनिएल नायर सदस्य
अशरफ आजमी सदस्य

अल्पसंख्यकों-उत्तर भारतीयों पर कांग्रेस का फोकस
कांग्रेस ने मनपा चुनाव के लिए अल्पसंख्यकों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया है. वर्षा ने अपनी 34 सदस्यों वाली प्रबंधन एवं समन्वय समिति में असलम शेख, अमीन पटेल, मोहसिन हैदर और मुफ्ती सुफियान नियाज वनु सहित 10 अल्पसंख्यकों को मौका दिया है. तो वहीं कांग्रेस की टीम में अजंता आर. यादव एवं अखिलेश यादव सहित 6 उत्तर भारतीय भी शामिल हैं.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad