Hindi News / Featured / Sports News

सबसे तेज सेंचुरी : ईशान किशन ने रचा इतिहास

Article Top Ad

मुंबई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैचों की श्रृंखला के पांचवे मैच में ईशान किशन ने 42 गेंद में शतक जड़ दिया है. वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा तिरुवनंतपुरम में किया. उन्होंने अपनी तूफानी शतकीय पारी में 10 छक्के और 6 चौके लगाए.
भारत के लिए पांचवां सबसे तेज टी20 शतक
ईशान किशन ने 42 गेंदों में शतक पूरा किया, जो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पांचवां सबसे तेज शतक है. सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में उनसे आगे रोहित शर्मा (35 गेंद), अभिषेक शर्मा (37 गेंद), संजू सैमसन (40 गेंद) और तिलक वर्मा (41 गेंद) हैं.
35 गेंद – रोहित शर्मा
37 गेंद – अभिषेक शर्मा
40 गेंद – संजू सैमसन
41 गेंद – तिलक वर्मा
42 गेंद – ईशान किशन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दुनिया में सबसे तेज शतक
ईशान किशन दुनिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी 20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन नवाज के नाम था, जिन्होंने साल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 गेंदों में शतक लगाया था. उनके अलावा श्रीलंका के कुसल परेरा भी कीवी टीम के खिलाफ 44 गेंद में सेंचुरी लगा चुके हैं. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. ये टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे बड़ा टोटल है.
ईशान किशन ने इस पारी में 10 छक्के लगाए. किसी टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की सूची में ईशान ने रोहित शर्मा और संजू सैमसन की बराबरी कर ली है. वो भी एक टी20 पारी में 10 छक्के लगा चुके हैं. भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 13 सिक्स लगाए थे.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad