मुंबई: भारतीय जनता पार्टी प्रणित राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना के मुख्य कार्यालय के विस्तार एवं नवीनीकरण के शुभारंभ के अवसर पर टर्मिनल–2 में आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश के विधिवत पूजन से की गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर कार्यालय के विस्तार और नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में प्रवीण दटके (विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना), विधायक प्रताप अडसड, सुधाकर देशमुख (पूर्व विधायक एवं मुख्य सलाहकार – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना) तथा बलबीर सिंह (महासचिव – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना) की प्रमुख उपस्थिति रही। मान्यवरों ने अपने संबोधन में संगठन के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन हमेशा कामगारों के हित और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहा है।
ये मान्यवर रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगरसेवक अमित सरैया, संतोष धुरी, अभिजीत सामंत, अभिषेक राऊत, राहुल वालांज, सरबजीत सिंह, दीपक कांदलगावकर, महेश पोल, राजेश घारे तथा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कामगार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
