Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

मुंबई पुलिस में बड़ा फेरबदल : मनोज शर्मा बने लॉ एंड ऑर्डर के नए मुखिया

May 15, 2026

बीएमसी के फेज-3 सड़क कंक्रीटीकरण पर रोक लगाने की मांग : विधायक सरदेसाई ने लिखा आयुक्त को पत्र

May 15, 2026

मुंबई में बनेगा नया कारागृह : मानखुर्द की 11 एकड़ सरकारी जमीन का हुआ हस्तांतरण

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Friday, May 15
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Featured»बीएमसी के फेज-3 सड़क कंक्रीटीकरण पर रोक लगाने की मांग : विधायक सरदेसाई ने लिखा आयुक्त को पत्र
Featured

बीएमसी के फेज-3 सड़क कंक्रीटीकरण पर रोक लगाने की मांग : विधायक सरदेसाई ने लिखा आयुक्त को पत्र

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मुंबई: बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के सचिव वरुण सतीश सरदेसाई ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त को एक पत्र लिखकर मुंबई में प्रस्तावित फेज-3 सड़क कंक्रीटीकरण कार्यों पर तत्काल पुनर्विचार करने और इस प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है.
फेज-1 और फेज-2 का काम अधूरा
विधायक वरुण सरदेसाई ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि बीएमसी ने पिछले चार वर्षों में मुंबई की लगभग सभी प्रमुख सड़कों के कंक्रीटीकरण का बड़ा अभियान हाथ में लिया था. इस काम पर मुंबईकरों की गाढ़ी कमाई से अनुमानित दस से बारह हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए. इसके बाद भी चार वर्षों में ये कार्य पूरा नहीं हो सका है और आज भी मुंबई के अनेक इलाकों में सड़कें खोदकर छोड़ी हुई हैं. इससे नागरिकों को भारी यातायात जाम, धूल, प्रदूषण और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है.
निम्न गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
सरदेसाई ने पत्र में यह भी बताया कि पूर्ण हो चुकी अनेक सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रही हैं. इतना ही नहीं, फेज-1 और फेज-2 के कार्यों में बड़े पैमाने पर कार्टेलाइजेशन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी पहले विभिन्न स्तरों पर लगाए जा चुके हैं. उन्होंने ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर विधानसभा में भी पहले कई बार आवाज उठाई है.
अब फेज-3 में सर्विस रोड और साइड स्ट्रिप्स के कंक्रीटीकरण का प्रस्ताव
सरदेसाई ने पत्र में चिंता जताते हुए कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि फेज-1 और फेज-2 के बाद अब बीएमसी फेज-3 के अंतर्गत फिर से बड़े पैमाने पर सड़क कंक्रीटीकरण की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है. इसमें विशेषतः पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे के किनारे स्थित सर्विस रोड को फिर से खोदकर उनका कंक्रीटीकरण करने का प्रस्ताव है. साथ ही अनेक सड़कों की मौजूदा एस्फाल्ट साइड स्ट्रिप्स को भी कंक्रीट में बदलने का विचार चल रहा है.
अधिकांश सर्विस रोड अभी ठीक हालत में
विधायक ने तर्क दिया कि वर्तमान स्थिति में पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे की अधिकांश सर्विस रोड अच्छी अवस्था में हैं. जहां कहीं मामूली गड्ढे हैं, वहां एस्फाल्ट से मरम्मत करना पूरी तरह संभव है. पूरी सर्विस रोड को दोबारा खोदने से पहले से ही भीषण यातायात जाम झेल रहे मुंबईकरों को और अधिक गंभीर परेशानी उठानी पड़ेगी और जब तक ये काम पूरे होंगे, तब तक यातायात व्यवस्था पर भारी बोझ बनेगा.
हजारों करोड़ का खर्च क्यों?
सरदेसाई ने अपने पत्र में एक बेहद महत्वपूर्ण सवाल उठाया है कि इस प्रस्तावित फेज-3 पर फिर से अनुमानित पांच से छह हजार करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है. उन्होंने याद दिलाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश के सामने बड़ी आर्थिक चुनौतियों का उल्लेख किया है. ऐसी परिस्थिति में बीएमसी का इतने विशाल खर्च पर अड़े रहना एक गंभीर प्रश्न खड़ा करता है.
तीन सूत्री मांग
विधायक सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से विनम्रतापूर्वक तीन प्रमुख मांगें की हैं. पहली, यदि फेज-3 की कोई भी प्रक्रिया चल रही हो तो उसे तत्काल स्थगित किया जाए. दूसरी, जहां गड्ढे हों वहां आवश्यक मरम्मत कर, सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम बनाया जाए. तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण मांग यह है कि महानगरपालिका सबसे पहले वर्तमान में चल रहे अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने पर ध्यान दे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

मुंबई पुलिस में बड़ा फेरबदल : मनोज शर्मा बने लॉ एंड ऑर्डर के नए मुखिया

May 15, 2026
Crime

मुंबई में बनेगा नया कारागृह : मानखुर्द की 11 एकड़ सरकारी जमीन का हुआ हस्तांतरण

May 15, 2026
Featured

गरीबों के पक्के घर का सपना साकार करने को प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री फडणवीस

May 15, 2026
Crime

मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन चुनाव संपन्न : विशाल सिंह लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष

May 15, 2026
Featured

लाडली’ के लिए बड़ी खुशखबरी : दो दिन में खाते में आए 3000 रुपए

May 15, 2026
Business

महाराष्ट्र में 1.14 लाख करोड़ रुपये का निवेश : उद्योग विभाग और एएम इंटेलिजेंस लैब्स के बीच हुआ समझौता

May 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

मुंबई पुलिस में बड़ा फेरबदल : मनोज शर्मा बने लॉ एंड ऑर्डर के नए मुखिया

May 15, 2026

बीएमसी के फेज-3 सड़क कंक्रीटीकरण पर रोक लगाने की मांग : विधायक सरदेसाई ने लिखा आयुक्त को पत्र

May 15, 2026

मुंबई में बनेगा नया कारागृह : मानखुर्द की 11 एकड़ सरकारी जमीन का हुआ हस्तांतरण

May 15, 2026

गरीबों के पक्के घर का सपना साकार करने को प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री फडणवीस

May 15, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.