Hindi News / Entertainment / Featured

शॉर्ट-टर्म मेमरी लॉस!

Article Top Ad

वांगचुक ने आमिर को याद दिलाई ‘3 इडियट्स’ से जुड़ी मुलाकात
बोले- शायद ‘गजनी’ के किरदार में थे

मुंबई: मुंबई। अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के बीच ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) फिल्म को लेकर एक बार फिर बयानबाजी शुरू हो गई है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) हैं। आमिर खान ने हाल ही में कहा था कि फिल्म बनाते समय उन्हें सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और दोनों की कभी मुलाकात भी नहीं हुई थी। अब वांगचुक ने इस दावे पर तंज कसते हुए कहा है कि शायद आमिर खान को ‘गजनी’ (Ghajini) की तरह शॉर्ट-टर्म मेमरी लॉस हो गया होगा।
आमिर के बयान पर वांगचुक का पलटवार
प्रखर गुप्ता (Prakhar Gupta) के पॉडकास्ट में सोनम वांगचुक ने आमिर खान के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आमिर का यह कहना सही नहीं है कि उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई। वांगचुक के मुताबिक, ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आमिर खान ‘गजनी’ के लुक में उनका भाषण सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वांगचुक ने कहा कि संभव है कि उस समय आमिर खान ‘गजनी’ के किरदार में इतने डूबे हुए थे कि उन्हें बाद में हुई मुलाकात याद नहीं रही।
‘15 मिनट बाद सब भूल गए होंगे’
सोनम वांगचुक कसा तंज

वांगचुक ने कहा कि आमिर खान ‘गजनी’ के आउटफिट में आए थे और शायद इसी वजह से उन्हें शॉर्ट-टर्म मेमरी लॉस हो गया होगा। उन्होंने कहा कि शायद 15 मिनट बाद आमिर उस मुलाकात की सारी बातें भूल गए होंगे। वांगचुक ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आमिर खान के साथ मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई थी।
3 इडियट्स’ में प्रेरणा लेने का दावा
सोनम वांगचुक ने कहा कि वह यह दावा नहीं कर रहे हैं कि ‘3 इडियट्स’ पूरी तरह उनके जीवन पर आधारित फिल्म है या उनका चरित्र सीधे फिल्म में लिया गया है। हालांकि, उनका मानना है कि फिल्म के निर्माताओं ने उनके काम और विचारों से प्रेरणा जरूर ली थी। उन्होंने कहा कि लेखकों या निर्देशक को यह भी याद न हो कि किसी व्यक्ति से मुलाकात या चर्चा के दौरान मिली कोई बात बाद में उनकी कहानी या पटकथा का हिस्सा बन गई हो। वांगचुक ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते।
आमिर खान ने क्या कहा था?
ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (British Film Institute) में हुए एक संवाद के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक और उनके आंदोलन को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में आमिर ने कहा था कि ‘3 इडियट्स’ के निर्माण के समय उन्हें वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आमिर खान ने कहा था कि यह एक गलत धारणा है कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था। उनके मुताबिक, फिल्म के लेखक, निर्देशक और उन्हें खुद वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने सोनम वांगचुक के मौजूदा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा था कि उनके अच्छे काम के लिए यह जरूरी नहीं है कि उन्हें ‘3 इडियट्स’ के किरदार से जोड़ा जाए।
अब सोनम वांगचुक के जवाब ने ‘3 इडियट्स’ और उनके बीच कथित समानता को लेकर पुरानी चर्चा को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad