Hindi News / Crime / Featured

मुंबई में स्कूली छात्र को सुई चुभोने का आरोप : पुलिस ने शुरू की जांच

Article Top Ad

मुंबई : घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में खेल रहे एक नाबालिग स्कूली छात्र के साथ मारपीट करने और उसकी गर्दन पर सुई जैसी नुकीली वस्तु से वार करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घाटकोपर पुलिस स्टेशन (Ghatkopar Police Station) ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और छात्र की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
खेल के दौरान हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, ​किशोर शिकायतकर्ता दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे अपने चचेरे भाई के साथ स्कूल नंबर-3 (School No. 3), भटवाड़ी (Bhatwadi) में खेलने गया था। इसी दौरान प्रेमनगर गली (Prem Nagar Lane), भटवाड़ी (Bhatwadi), घाटकोपर पश्चिम (Ghatkopar West) में 3 से 4 अज्ञात लड़कों की उनसे हाथापाई हो गई। इसी दौरान एक लड़के ने पीछे से शिकायतकर्ता की गर्दन पर सुई जैसी किसी चीज चुभा दिया। जिससे पीड़ित छात्र अचेत हो गया।
​पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज
​इस वारदात के संदर्भ में घाटकोपर पुलिस स्टेशन (Ghatkopar Police Station) में अपराध संख्या 1197/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 115, 118(1) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे (DCP Ganesh Shinde) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम घटना की तहकीकात कर रही है। ​पीड़ित की हालत खतरे से बाहर
​घटना के बाद पीड़ित को बीएमसी अस्पताल (BMC Hospital) ले जाया गया, जहाँ उसकी जांच की गई। घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्डेकर (Senior PI Ardekar) ने खुद अस्पताल जाकर पीड़ित छात्र से मुलाकात की। डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उसकी शारीरिक स्थिति पूरी तरह से ठीक है।
​स्कूली छात्र ही हैं आरोपी
​प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मारपीट करने वाले लड़के भी स्कूल में ही पढ़ते हैं। पीड़ित छात्र उनमें से एक लड़के को पहचानता है, हालांकि उसे आरोपी का नाम मालूम नहीं है। पुलिस स्थानीय स्तर पर पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad