मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय, मुंबई (ED, Mumbai) ने भारत के मोस्ट वांटेड माफिया डॉन एवं अंतर राष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम कासकर की ‘डी-कंपनी’ (D-Company) और उसके गुर्गे सलीम फ्रूट (Salim Fruit) से जुड़े धन शोधन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए असलम अब्दुल रहमान पटनी (Aslam Abdul Rehman Patni) एवं अन्य के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में लगभग 4 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क (Provisional Attachment) किया है। इस कार्रवाई के तहत कुर्क की गई संपत्तियों में आरोपियों के बैंक खातों में जमा राशि और सलीम फ्रूट (Salim Fruit) की पत्नी शाजिया सलीम इकबाल कुरैशी (Shazia Salim Iqbal Qureshi) के नाम पर दर्ज ‘लंबट बिल्डिंग’ (Lambat Building) शामिल है।
एफआईआर और पुलिस जांच से खुला मामला
‘ईडी’ (ED) ने इस मामले की जांच दादर पुलिस स्टेशन (Dadar Police Station) में दर्ज प्राथमिकी (FIR) के आधार पर शुरू की थी। बाद में इस मामले की विस्तृत जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की अपराध शाखा के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (Anti-Extortion Cell) द्वारा की गई। एफआईआर (FIR) में आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग, जालसाजी और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल से संबंधित गंभीर धाराएं दर्ज की गई थीं।
जाली दस्तावेजों से किया अचल संपत्ति पर कब्जा
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि शब्बीर अहमद हसन करोलिया (Shabbir Ahmad Hasan Karolia) और यूसुफ अहमद हसन करोलिया (Yusuf Ahmad Hasan Karolia) सहित अन्य आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोपियों ने मूल मालिक का प्रतिरूपण (Impersonation) करके और हस्तांतरण विलेख (Deed of Conveyance) सहित अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार करके ‘लंबट बिल्डिंग’ (Lambat Building) नामक संपत्ति को गैर-कानूनी तरीके से हासिल किया।
डी-कंपनी के जरिए जबरन वसूली और संपत्ति हस्तांतरण
’ईडी’ (ED) की आगे की जांच में खुलासा हुआ कि असलम अब्दुल रहमान पटनी (Aslam Abdul Rehman Patni) ने वर्ष 2019 में डी-कंपनी (D-Company), दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और छोटा शकील (Chhota Shakeel) के साले सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट (Salim Iqbal Qureshi alias Salim Fruit) के नाम पर धमकी और दबाव का इस्तेमाल किया। उसने यास्मीन मोहम्मद अहमद (Yasmin Mohammad Ahmad) और स्वर्गीय शेरजादा जंगरेज खान (Late Sherjada Jangrej Khan) की लंबट बिल्डिंग में 50% हिस्सेदारी पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया।
मूल मालिकों को बिना कोई भुगतान किए उनकी हिस्सेदारी से बेदखल कर दिया गया। इसके बाद असलम पटनी (Aslam Patni) ने इस संपत्ति को सलीम फ्रूट (Salim Fruit) की पत्नी शाजिया सलीम इकबाल कुरैशी (Shazia Salim Iqbal Qureshi) के नाम पर ट्रांसफर कर दिया। वित्तीय लेन-देन को इस तरह संरचित (Structure) किया गया था ताकि जबरन वसूली से अर्जित संपत्ति को वैध दिखाया जा सके।
बैंक खाते और ‘लंबट बिल्डिंग’ कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA, 2002) के प्रावधानों के तहत शाजिया सलीम इकबाल कुरैशी (Shazia Salim Iqbal Qureshi) के नाम पर दर्ज ‘लंबट बिल्डिंग’ (Lambat Building) और असलम अब्दुल रहमान पटनी (Aslam Abdul Rehman Patni) व अन्य आरोपियों के बैंक खातों में जमा राशि को अटैच कर लिया है। कुर्क की गई कुल चल और अचल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 4 करोड़ रुपये है। मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।
दाऊद गैंग से जुड़े मामले में ‘ईडी’ का बड़ा एक्शन : कुर्क की 4 करोड़ रुपये की संपत्ति
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad