Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

मानसून में टेंशन के 24 दिन : डराएंगी समंदर में उठती ऊंची लहरें!

May 17, 2026

धुले में ढोंगी बाबा’ की खूनी साधना : शनि अमावस्या की पूजा में ले ली दो जिंदगियों की बलि

May 17, 2026

कल्याण रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Sunday, May 17
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Entertainment»ऐश तो ऐश ही है!
Entertainment

ऐश तो ऐश ही है!

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में हर साल दुनियाभर के सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। लेकिन जब बात ऐश्वर्या राय बच्चन की होती है, तो माहौल ही अलग नजर आता है। इस बार भी कान्स के 79वें संस्करण के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर तारिणी पेशावरिया ने ऐश्वर्या की स्टार पावर और रेड कार्पेट पर मिलने वाले खास सम्मान का खुलासा किया है।
“ऐश्वर्या के लिए पूरा रेड कार्पेट रोक दिया जाता है”
तारिणी पेशावरिया ने अपने वीडियो में बताया कि कान्स के रेड कार्पेट पर आमतौर पर किसी भी सेलिब्रिटी या इन्फ्लुएंसर को सिर्फ 1 से 2 मिनट का समय मिलता है। इतने कम वक्त में ही उन्हें कैमरों के सामने पोज देकर आगे बढ़ना पड़ता है। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन के मामले में स्थिति पूरी तरह अलग होती है। तारिणी के अनुसार, जब ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचती हैं, तो उनके लिए पूरा रेड कार्पेट खाली कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या की एंट्री के बाद करीब 10 मिनट तक किसी अन्य व्यक्ति को रेड कार्पेट पर आने की अनुमति नहीं दी गई थी। उस दौरान सभी की नजरें सिर्फ ऐश्वर्या पर थीं।
कान्स का ग्लैमर जितना बड़ा, खर्च भी उतना भारी
तारिणी ने कान्स के पीछे की वास्तविकता भी साझा की। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद हर फोटोग्राफर जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति की तस्वीरें ले। बड़े सितारों और चर्चित चेहरों पर ही कैमरों का ज्यादा फोकस रहता है। इसी वजह से कई सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर अपने निजी फोटोग्राफर भी नियुक्त करते हैं। तारिणी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 7 वीडियो और 7 तस्वीरों के लिए करीब 44 हजार 500 रुपये खर्च किए थे। हालांकि यह उनकी स्पॉन्सर्ड ट्रिप थी, इसलिए यह खर्च उन्हें खुद नहीं उठाना पड़ा। उनका कहना था कि बिना स्पॉन्सरशिप के इतना खर्च उठाना आसान नहीं होता।
मनीष मल्होत्रा की टीम ने की मदद
कान्स जैसे बड़े आयोजन में फैशन और स्टाइलिंग बेहद अहम मानी जाती है। तारिणी ने एक दिलचस्प अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक बार उन्हें अपनी साड़ी ठीक से पहनने में परेशानी हो रही थी। उस समय मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी टीम के एक सदस्य को उनकी मदद के लिए भेजा। तारिणी ने इस व्यवहार की जमकर तारीफ की और इसे बेहद खास अनुभव बताया।
23 मई तक चलेगा कान्स का 79वां संस्करण
इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 मई से 23 मई तक किया जा रहा है। इस बार आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी और कल्याणी प्रियदर्शन जैसे कई भारतीय सितारे इस समारोह में शामिल हुए हैं। वहीं, कान्स की सबसे चर्चित भारतीय हस्तियों में शामिल ऐश्वर्या Rai बच्चन क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
सोशल मीडिया पर फिर छाई “कान्स क्वीन”
तारिणी पेशावरिया के वीडियो के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की चर्चा तेज हो गई है। फैंस का कहना है कि कान्स में ऐश्वर्या की लोकप्रियता और सम्मान किसी ग्लोबल आइकन से कम नहीं है। शायद यही वजह है कि लोग आज भी कहते हैं — “ऐश तो आखिर ऐश है!”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Featured

मानसून में टेंशन के 24 दिन : डराएंगी समंदर में उठती ऊंची लहरें!

May 17, 2026
Crime

धुले में ढोंगी बाबा’ की खूनी साधना : शनि अमावस्या की पूजा में ले ली दो जिंदगियों की बलि

May 17, 2026
Crime

कल्याण रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026
Featured

लाडली बहन योजना कभी बंद नहीं होगी : लाडली बहनों के सम्मान समारोह में बोले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

May 17, 2026
Entertainment

ये बकवास है!

May 16, 2026
Crime

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : 13.29 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार

May 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

मानसून में टेंशन के 24 दिन : डराएंगी समंदर में उठती ऊंची लहरें!

May 17, 2026

धुले में ढोंगी बाबा’ की खूनी साधना : शनि अमावस्या की पूजा में ले ली दो जिंदगियों की बलि

May 17, 2026

कल्याण रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026

लाडली बहन योजना कभी बंद नहीं होगी : लाडली बहनों के सम्मान समारोह में बोले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

May 17, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.