Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

तेज आवाज में गाना बजाने पर विवाद : पिता-पुत्र की हत्या

August 6, 2026

हत्या का फरार आरोपी 9 साल बाद गोवा से गिरफ्तार : एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

August 5, 2026

25 लाख रुपए की रंगदारी मामला : गैंगस्टर जुल्फिकार सहित 12 आरोपियों पर लगा मकोका

August 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Thursday, August 6
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Featured»शिवाजी महाराज के किलों के अध्ययन और कोंकण की कातलशिल्पा के संरक्षण को मिली मंजूरी : महाराष्ट्र का बड़ा निर्णय
Featured

शिवाजी महाराज के किलों के अध्ययन और कोंकण की कातलशिल्पा के संरक्षण को मिली मंजूरी : महाराष्ट्र का बड़ा निर्णय

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मुंबई. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशिष शेलार ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए बड़े कदम उठाए हैं। इन निर्णयों से न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम का दस्तावेजीकरण होगा, बल्कि हजारों साल पुरानी कातलशिल्प (प्रागैतिहासिक या पाषाण युग के इंसानों द्वारा चट्टानों पर बनाई गई प्राचीन ड्राइंग या नक्काशी) को वैश्विक पहचान दिलाने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।
मालवण में खुलेगा ‘अध्यासन केंद्र’, चार किलों पर होगा गहन शोध
मंत्री शेलार ने बताया कि सिंधुदुर्ग जिले के ऐतिहासिक सिंधुदुर्ग, पद्मदुर्ग, राजकोट और सर्जेकोट किलों के सूक्ष्म अध्ययन के लिए मुंबई विश्वविद्यालय के तहत मालवण में एक स्वतंत्र ‘अध्यासन केंद्र’ (पीठ) स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 50 लाख रुपए के निधि को मंजूरी दी है। यह केंद्र ऐतिहासिक दस्तावेजों के संकलन, शोध प्रबंधों, व्याख्यानमालाओं और युवा शोधकर्ताओं के मार्गदर्शन का कार्य करेगा। विशेष रूप से, यह उन चारों किलों की विरासत का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करेगा। गौरतलब है कि 12 अप्रैल 2025 को सिंधुदुर्ग किले के 358 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंत्री शेलार ने इसकी घोषणा की थी। उस समय पालकमंत्री नितेश राणे और स्थानीय विशेषज्ञों ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। मंत्री शेलार ने कहा, “शिवकालीन व्यापार के केंद्र रहे इस क्षेत्र के ऐतिहासिक साक्ष्यों का गहन अध्ययन होगा, जिससे छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और दूरदृष्टि का व्यापक प्रसार होगा। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक युवा उनके जीवन से प्रेरणा लें।”
कोंकण की प्राचीन कातलशिल्प के लिए ‘वर्ल्ड हेरिटेज डेस्क’ का गठन
इसके साथ ही, मंत्री शेलार ने एक और ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी दी। कोंकण तट और पठारों पर पाई जाने वाली हजारों प्राचीन कातलशिल्पों (जियोग्लिफ) के संरक्षण और वैश्विक मान्यता के लिए ‘वर्ल्ड हेरिटेज डेस्क’ की स्थापना की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सरकार ने 14 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक की राशि को प्रशासकीय मंजूरी दे दी है। यह डेस्क वर्ष 2026 से 2029 तक कार्यरत रहेगा, जिसकी दो शाखाएँ मुंबई और रत्नागिरी में खोली जाएंगी। मुंबई शाखा अंतरराष्ट्रीय शोध सामग्री का अध्ययन, डेटाबेस निर्माण और यूनेस्को मानकों के अनुसार नामांकन प्रस्ताव तैयार करेगी। रत्नागिरी शाखा क्षेत्रीय सर्वेक्षण, जीपीएस मैपिंग और ड्रोन के माध्यम से शैलचित्रों का दस्तावेजीकरण करेगी। मंत्री शेलार ने बताया कि कोंकण की इन कातलशिल्पों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से नामांकन प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके अलावा, इन प्राचीन चित्रों की सटीक आयु निर्धारित करने के लिए वैज्ञानिक परीक्षण भी किए जाएंगे। मंत्री ने कहा, “ये कातलशिल्प आद्य-ऐतिहासिक मानव की जीवनशैली और संस्कृति को समझने की कुंजी हैं। इनके संरक्षण से न सिर्फ इतिहास जगत के सामने आएगा, बल्कि कोंकण में पर्यटन को भी एक नई दिशा मिलेगी।” इन दोनों निर्णयों से महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के दस्तावेजीकरण और संरक्षण को एक नया बल मिलने की उम्मीद है।
पर्यटन और प्रेरणा को मिलेगा बढ़ावा
मंत्री आशीष शेलार के अनुसार, इन प्रयासों से न केवल कोंकण के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियां शिवाजी महाराज के जीवन और हमारे प्राचीन इतिहास से प्रेरणा ले सकेंगी। सरकार इन विरासतों पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की डॉक्यूमेंट्री भी तैयार कराएगी ताकि दुनिया इस प्राचीन कला से परिचित हो सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Team Tah ki Baat

    Related Posts

    Crime

    तेज आवाज में गाना बजाने पर विवाद : पिता-पुत्र की हत्या

    August 6, 2026
    Crime

    हत्या का फरार आरोपी 9 साल बाद गोवा से गिरफ्तार : एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    August 5, 2026
    Crime

    25 लाख रुपए की रंगदारी मामला : गैंगस्टर जुल्फिकार सहित 12 आरोपियों पर लगा मकोका

    August 5, 2026
    Crime

    लघुशंका को लेकर हुआ विवाद : बीच बचाव में गई युवक की जान

    August 5, 2026
    Business

    राज्य में 1,000 रोजगार मेलों का आयोजन : युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर देने के लिए वर्षभर चलेगा अभियान

    August 5, 2026
    Crime

    महाराष्ट्र में एक साल के लिए एनालॉग पनीर पर बैन : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Latest Posts

    तेज आवाज में गाना बजाने पर विवाद : पिता-पुत्र की हत्या

    August 6, 2026

    हत्या का फरार आरोपी 9 साल बाद गोवा से गिरफ्तार : एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    August 5, 2026

    25 लाख रुपए की रंगदारी मामला : गैंगस्टर जुल्फिकार सहित 12 आरोपियों पर लगा मकोका

    August 5, 2026

    लघुशंका को लेकर हुआ विवाद : बीच बचाव में गई युवक की जान

    August 5, 2026
    Latest Posts

    Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

    January 20, 2021

    Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

    January 15, 2021

    Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

    December 27, 2024

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.