मुंबई में दो अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास की घटनाएं सामने आई हैं। गोरेगांव और वडाला टी.टी. पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटनाओं में पुराने विवाद और आपसी कहासुनी के बाद जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई है।
गोरेगांव में पुराने विवाद को लेकर कोयते से हमला
गोरेगांव पुलिस थाना (Goregaon Police station Mumbai news) क्षेत्र में 9 जून को शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति पर पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमला किया गया। शिकायतकर्ता आमिर कय्यूम शेख (33) अपने मित्र धीरज यादव के साथ विश्वकर्मा मार्ग स्थित अंकुर बिल्डिंग के सामने मौजूद थे। इसी दौरान चार आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि मुख्य आरोपी ने आमिर शेख की हत्या करने की नीयत से उस पर कोयते से वार किया, लेकिन उन्होंने हाथ से वार रोक लिया, जिससे उनकी जान बच गई। हमले में उनके मित्र धीरज यादव को भी गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वडाला में समझाने पर भड़के युवकों ने किया हमला
वडाला टी.टी. पुलिस थाना (Wadala TT Police station news) क्षेत्र में 8 जून की रात करीब 11.15 बजे एक महिला के पति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वडाला पूर्व स्थित म्हाडा सी-03 बिल्डिंग के पास कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। उन्हें समझाने पर आरोपी नाराज हो गए। इसके बाद तीन आरोपियों ने धारदार हथियार और लकड़ी के डंडे से हमला कर व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर वडाला टी.टी. पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
