Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैनेडा स्थित कैफे पर गुरुवार को फायरिंग की सनसनीखेज घटना घटित हुई. इस हमले में खालिस्तान समर्थकों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. घटना के बाद कपिल ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के अपने अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करके अफसोस व्यक्त किया और घटना को लेकर चिंता व्यक्त करने वालों का आभार माना है.कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के कैप्स कैफे का उद्घाटन कुछ दिन पहले कनाडा के सरे में किया गया था. गुरुवार को अज्ञात हमलावर अचानक कैफे पर गोलीबारी करने लगे और बाद में फरार हो…
मुंबई. गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समारोह का आयोजन किया गया. आश्रम के ट्रस्टी और बाबा के प्रमुख शिष्य प्रेम शुक्ल ने सपरिवार स्वानंद बाबा की समाधि का पूजन, दुग्धाभिषेक और हवन संपन्न कराया. इस अवसर पर गायक शिवसागर मिश्र के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने भावविभोर होकर भाग लिया. पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की मधुर गूंज सुनाई दी. समारोह में प्रमुख रूप से पं. दुर्गाप्रसाद पाठक, शांति शुक्ला, प्रेम मेघनानी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन…
मुंबई. ठाणे जिले के शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाली एक प्रतिष्ठित इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल व एक अन्य कर्मचारी को पुलिस ने पोक्सो एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है. प्रिंसिपल पर स्कूल की कक्षा 6 से कक्षा 10 में पढ़ने वाली करीब 125 छात्राएं के कपड़े और अंतर्वस्त्र निकलवाने का आरोप है. गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले इस मामले की गूंज गुरुवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र में सुनाई दी.स्कूल में मासिक धर्म से गुजर रही एक छात्रा की तलाश के लिए कई छात्राओं के कपड़े उतरवाने के…
मुंबई. चतुर्मास शुरू हो गए हैं और इस उपलक्ष्य में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मुंबई में हैं. इस दौरान उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने ने राज्य में मराठी के समर्थन में चल रहे आंदोलन का केंद्र बिंदु रहे ठाकरे परिवार को लेकर कहा कि ठाकरे महाराष्ट्र के बाहर से आए थे. वे मगध से आए थे. उस समय वे मराठी नहीं थे और उन्हें मराठी नहीं आती थी. महाराष्ट्र ने उन्हें स्वीकार किया. मगध से आए ठाकरे परिवार को एक बड़ा मराठी वक्ता बनाया गया था और वे अब मराठी…
सायन, केईएम अस्पतालों में अनियमितता का खुलासामुंबई. महाराष्ट्र की महायुति सरकार राज्य में महात्मा ज्योतिराव फुले (एमजोेएफ) जन आरोग्य योजना के तहत कुछ विशिष्ट बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को मुफ्त उपचार उपलब्ध कराने का दावा करती है. लेकिन इस योजना को सरकारी अस्पतालों में पलीता लगाया जा रहा है. बीजेपी विधायक चित्रा वाघ ने सोमवार को विधान परिषद में कहा मुंबई महानगर पालिका के सायन और केईएम अस्पताल में मरीजों से 60 हजार से 1.20 लाख रुपए तक की वसूली किए जाने का खुलासा हुआ है. यह राशि सायन अस्पताल में ‘इमारत विकास निधि’ के नाम पर चैरिटेबल ट्रस्ट बनाकर…
मुंबई. महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मंत्री शंभुराज देसाई ने सोमवार को विधान परिषद में कहा कि मुंबई में कोलीवाडे के विकास के लिए सीमाओं को परिभाषित करने का काम अंतिम चरण में है. गावठण, कोलीवाडे और आदिवासी पाडा के लिए एक समावेशी आवास नीति तैयार की जा रही है, जिसमें 35 लाख घरों का लक्ष्य रखा गया है.विधान परिषद में सदस्य प्रवीण दरेकर ने नियम 260 के तहत प्रस्ताव पेश किया था. इसमें सदस्य एडवोकेट अनिल परब, प्रसाद लाड, श्रीकांत भारतीय, संजय खोडके, विक्रांत पाटिल, अमोल मिटकरी, चित्रा वाघ, अमित गोरखे, शिवाजीराव गर्जे, संजय केनेकर, सदाभाऊ खोत…
मुंबई. महाराष्ट्र की महायुति सरकार में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सोमवार को कहा कि दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में हुए समझौतों को लागू करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है. विधान मंडल के मानसून सत्र के दौरान मंत्री सामंत ने विधानसभा में कहा कि राज्य का प्रतिशत 85 से 87 है और राज्य में विदेशी निवेश का प्रवाह पिछले तीन वर्षों से लगातार बढ़ रहा है. गढ़चिरौली जिले में इस्पात उद्योग की शुरुआत, 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश के साथ, जिले को एक औद्योगिक जिले के रूप में पहचान दे रही है. इस उद्योग…
मुंबई. रेलवे में नकली टिकट निरीक्षक या नकली रेल पुलिसकर्मियों के पकड़े जाने की घटनाएं तो अक्सर घटित होती रहती हैं. लेकिन पश्चिम रेलवे के उपनगरीय रेलवे स्टेशन माहिम जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 स्थित टिकट बुकिंग काउंटर पर एक नकली बुकिंग क्लर्क रेल यात्रियों को टिकट देते पाया गया. रेलवे के सतर्कता दस्ते (विजिलेंस टीम) की कार्रवाई में इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, माहिम में टिकट बुकिंग काउंटर पर बाहरी व्यक्ति द्वारा यात्रियों का रेलवे टिकट काटे जाने की गुप्त सूचना विजिलेंस टीम की मिली थी. रेलवे…
एजबेस्टन टेस्ट में बल्ले से की गई कप्तान शुभमन गिल की मेहनत को आकाशदीप ने शानदार गेंद से सार्थक कर दिया. आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में 4 विकेट हासिल किए और फिर दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. आकाशदीप को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने इस मौके को काफी अच्छे से भुनाया है.एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन (रविवार को) इंग्लैंड को 336 रन…
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड प्राडा की अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना करके एक दृढ़ और गर्व करने लायक रुख अपनाया है. प्राडा ब्रांड पर कोल्हापुरी चप्पल के डिजाइन की नकल करने का आरोप लगने के बाद करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. एक विश्व प्रसिद्ध ब्रांड प्राडा ने अपने नए संग्रह में कुछ सैंडल पेश किया है, जो पारंपरिक कोल्हापुरी चप्पलों से मिलते-जुलते हैं. डिजाइन में पारंपरिक भारतीय शिल्पकला कला स्पष्ट प्रभाव नजर आने के बाद भी प्राडा ने डिजाइन के लिए भारतीय मूल को श्रेय नहीं दिया. इसके कारण…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution