Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में बार-बार गिरफ्तारियां होने के बावजूद, आरोपी जमानत पर रिहा हो जाते हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि ऐसे मामलों में ‘महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम’ (मकोका) लगाने के लिए कानून में संशोधन किया जाएगा. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत विधानसभा सदस्य विलास भुमरे ने एक अहम मुद्दा उठाया था. तो वहीं विधानसभा सदस्य वरुण सरदेसाई भी इस चर्चा में शामिल रहे. इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान में एनडीपीएस के तहत सभी अपराधों में मकोका लगाना संभव नहीं है. हालांकि, इस सदन ने…
मुंबई. मुंबई में सार्वजनिक शौचालयों पर स्वयंसेवी संगठन ‘प्रजा फाउंडेशन’ की रिपोर्ट को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया दिया है. रिपोर्ट वस्तुनिष्ठ नहीं होने का दावा करते हुए मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद में कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (मनपा) सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं के संदर्भ में ठोस कार्रवाई कर रही है. महाराष्ट्र विधान मंडल के मानसून सत्र के दौरान सदस्य सुनिल शिंदे ने सोमवार को विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत यह मुद्दा उठाया था. चर्चा में सदस्य चित्रा वाघ, प्रवीण दरेकर और सचिन अहीर ने भाग लिया था.मंत्री सामंत ने कहा कि वर्तमान में मुंबई शहर…
मुंबई. मुंबई महानगर में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का मुद्दा महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को विधानसभा में गूंजा. बीजेपी विधायक पराग अलावनी, योगेश सागर ने सरकारी खास कर मनपा की जमीनों पर अतिक्रमण और झोपड़पट्टियों में कानून को ठेंगा दिखाते हुए भ्रष्ट अधिकारियों की साठगांठ से बनाए गए 4 मंजिला झोपड़ों के टावर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. इस दौरान शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) विधायक वरुण सरदेसाई, कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल, मुरजी पटेल, अजय चौधरी, बाला नार ने भी इसी संदर्भ में उप-प्रश्न उठाए थे. सभी विधायकों ने अपने विधान सभा क्षेत्रों में अतिक्रमण…
मुंबई. महाराष्ट्र की प्रशासनिक सेवा में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया. केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक अधिसूचना जारी की. जिसमें महाराष्ट्र राजस्व सेवा के 12 अधिकारियों को संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है. राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई देता हुए कहा कि महाराष्ट्र में प्रशासनिक सेवा को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के लिए, इन सभी अधिकारियों को सेवा का एक नया और महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया गया है.महाराष्ट्र राजस्व सेवा…
मुंबई. गोरेगांव निवासी दो युवकों की वसई के चिंचोटी वॉटर फॉल स्थित कुंड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. सोमवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच घटित हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोरेगांव निवासी कॉलेज के 6 छात्रों का एक समूह सोमवार को सुबह चिंचोटी वॉटर फॉल पर पिकनिक के लिए पहुंचा था. बरसाती झरने में स्नान के दौरान एक कुंड की गहराई का अनुमान न होने कारण दो युवक पानी में डूब गए.नायगांव पुलिस के अनुसार, हादसे के शिकार हुए छात्रों के साथी छात्रों ने बापने पुलिस आउट पोस्ट…
इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी है. क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया को इंग्लैंड पर जीत हासिल करने के लिए चौथी पारी में महज 193 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी भारतीय टीम महज 170 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने श्रृंखला में 2/1 की बढ़त बना ली है.लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया तीसरा टेस्ट मैच भारत के बल्लेबाज कभी भी भूल नहीं पाएंगे. इस मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को 193 रन बनाने…
मुंबई. महाराष्ट्र के सभी नागरिकों और शिव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलेयूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हो गए हैं. ऐसी जानकारी महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर साझा पोस्ट के जरिए दी. सीएम फडणवीस ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘महाराष्ट्र सरकार की ओर से हमारे आराध्य छत्रपति शिवाजी महाराज को सादर नमन!!!! हार्दिक बधाई! मुझे आपको यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि समस्त देशवासियों के आराध्य देव, रैयतों के राजा, छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों की शान 12 किलों…
मुंबई. शिक्षा विभाग को सबसे पवित्र विभाग माना जाता है, क्योंकि यह देश का भविष्य कहे जाने बच्चों की शिक्षा से जुड़ा विभाग है. लेकिन चिंता की बात यह है कि शिक्षा विभाग को भ्रष्टाचार की दीमक ने खोखला कर दिया है. बोरीवली के भाजपा विधायक ने गुरु पूर्णिमा के दिन महाराष्ट्र के विधानसभा में शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर ऐसा करार प्रहार किया कि शिक्षा मंत्री दादा भुसे को आखिरकार मुंबई महानगरपालिका के भ्रष्ट शिक्षणाधिकारी संदीप सांगवे को निलंबित कर भ्रष्टाचार की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन की घोषणा करनी पड़ी. विधायक संजय उपाध्याय…
मुंबई. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के उत्तराधिकारियों की ज़मीन पर अवैध रूप से इमारतें बनाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले भूमाफियाओं के खिलाफ एमपीडीए के तहत कार्रवाई करने की मांग विधायक असलम शेख ने शुक्रवार को विधानसभा में माँग की.भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के उत्तराधिकारियों के नाम पर तलावली, तालुका-कल्याण में ज़मीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है और वहां ‘तनिष्का रेजीडेंसी’ नाम से सात मंज़िला इमारत बना ली है. विधायक असलम शेख ने विधानसभा में इस मुद्दे पर आक्रामक भूमिका अख्तियार करते हुए भू-माफियाओं को बेदखल करने और उनके ख़िलाफ़ एमपीडीए…
मुंबई. चीन से निकृष्ट दर्जे की किशमिश की भारत में अवैध रूप से भेजी जा रही है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त एवं नियोजन मंत्री अजीत पवार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर चीन से हो रही निम्न गुणवत्ता वाले किशमिश के अवैध आयात को तुरंत रोकने की मांग की है. अजीत का दावा है कि चीन की निम्न गुणवत्ता वाली किशमिश के अवैध आयात से देश के किसानों और राष्ट्रीय राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है. महाराष्ट्र राज्य अंगूर उत्पादक संघ, पुणे के प्रतिनिधियों ने हाल ही में उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात कर इस विषय पर ध्यान…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution