Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. होली के त्योहार हो तो रंगों के साथ-साथ पकवानों का भी अलग मजा रहता है. त्योहारों के समय बनने वाले लज्जतदार व्यंजनों की खुशबू अपने आप ही लोगों के मुंह में पानी ला देती है. होली में बहुत-सी वैरायटी के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें श्रीखंड, आम या अंगूरी का श्रीखंड, मालपुआ, गुझिया, खीर, कांजी बड़ा, पूरन पोली, कचौरी, पपड़ी, मूंग हलवा आदि व्यंजन घरों में मुख्य रूप से तैयार किए जाते हैं, जिसकी तैयारी गृहणियां हफ्ते भर पहले से शुरू कर देती हैं. त्योहारों के करीब आते ही, मिलावटी वस्तुओं का बाजार भी गर्म हो जाता है, जिसके…
देश के लगभग हर हिस्से में होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है. धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत महत्व है. वर्षभर में आने वाली त्रि-रात्रियों में से एक होली की रात्रि भी है जिसमें किए गए सभी धार्मिक अनुष्ठान, मंत्र, जाप, पाठ आदि सिद्ध, अक्षुण्ण हो जाते हैं, जिनका फल जीवनपर्यंत कर्ता के प्राप्त होता है. होली के त्यौहार को भाईचारे के प्रतीक के रूप में और खुशियां के त्यौहार के तौर पर भी देखा जाता है. इस दौरान कुछ आसान उपायों से आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं. होली के सरल उपाय 2. घर के प्रत्येक…
फरवरी का महीना लगभग खत्म हो चुका है इसी के साथ मुंबई सहित देशभर में अब गर्मी का असर दिखने लगेगा. गरमी में स्वस्थ रहने के लिए खान-पान, व्यायाम और कपड़ों को लेकर एहतियात बेहद जरुरी होता है. गर्मी के मौसम में बाहरी तापमान बढ़ने से हमारे शरीर का ताप भी बढ़ जाता है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के गर्म मौसम में शरीर डि-हाइड्रेट हो जाता है. यानी पानी की कमी हाेने लगती है, जिससे कार्यक्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए हमें ऐसा खान-पान रखना चाहिए, जो शरीर को ठंडा रखे. गर्मियों में हमारा पाचन-तंत्र भी कमजोर…
मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित होने के कारण भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर अधिक ध्यान देना आवश्यक हो गया है. सरकार नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने और अधिक ऊर्जा उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि सौर ऊर्जा के उपयोग से राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी. महाराष्ट्र में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सेल्को फाउंडेशन कार्यरत है. फाउंडेशन के सहयोग से राज्य के 18 जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण किया जा रहा है.…
मुंबई. भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को 30 अप्रैल 2025 तक चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अनसुलझे मुद्दे पर सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया है. आयोग ने मंगलवार को राजनीतिक दलों को एक पत्र जारी कर कहा कि वह दलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ आपसी सहमति से बातचीत करेगा, ताकि कानूनी ढांचे के तहत चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके.इससे पहले, पिछले सप्ताह चुनाव आयोग के एक सम्मेलन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव…
मुंबई. बीजेपी में हिंदुत्ववादी नेता के रूप में उभर रहे नीतेश नारे पर लगाम लगाने की मांग कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व विधायक नाना पटोले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है. हिंदुओं के लिए झटका मटन (एक ही बार में पशुओं का वध) की विक्री शुरू करने की मंत्री नितेश राणे की संकल्पना का जोरदार विरोध करते हुए विधायक पटोले ने इसे दो धर्मों के बीच विद्वेष भड़काने वाला कदम करार दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस से मंत्री नितेश पर लगाम लगाने की मांग की मांग की. नाना ने पूछा कि क्या मंत्री नितेश मटन की दुकानों को प्रमाण…
मुंबई. एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी के रूप में विख्यात धारावी के पुनर्विकास परियोजना से जुड़े अदानी समूह को अब गोरेगांव – पश्चिम स्थित मोतीलाल नगर के पुनर्विकास का ठेका भी मिल गया है. अदानी समूह ने 36,000 करोड़ रुपए की सर्वाधिक बोली लगाकर इस परियोजना को हासिल किया है.मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में 143 एकड़ भूखंड पर बसे मोतीलाल नगर- 1, 2 और 3, मुंबई की सबसे बड़ी आवास पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक है. सूत्रों का दावा है कि अदानी समूह की कंपनी अदानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (एपीपीएल) ने इस परियोजना के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एलएंडटी…
मुंबई. पीओपी की मूर्तियों के विसर्जन पर रोक के कारण एक तरफ जहां गणेश उत्सव एवं नवरात्र उत्सव की रौनक पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं तो वहीं इस व्यवसाय से जुड़े सैकड़ों मूर्तिकारों का रोजगार भी खतरे में पड़ गया है. लेकिन देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने अब मूर्तिकारों के हित में कुछ मार्ग निकालने के संकेत दिए हैं. इस बारे में राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने मंगलवार को कहा कि सरकार पीओपी के संदर्भ में राजीव गांधी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग विशेषज्ञ समिति के माध्यम…
मुंबई. सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अजनबी युवती से दोस्ती मुंबई के एक युवक के लिए काल बन गई. कुछ दिन चैटिंग के बाद कथित सोशल मीडिया फ्रेंड ने युवक से कहा कि मैं गर्भवती हूं और मेरी कोख में तुम्हारा बच्चा पल रहा है. इससे घबराकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उक्त सनसनीखेज घटना मुंबई के जोगेश्वरी इलाके की बताई जा रही है.जोगेश्वरी में खुदकुशी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सुनील गाला (बदला हुआ नाम) नामक एक 28 वर्षीय युवक ने एक ऐसी युवती की ब्लैकमेलिंग से डरकर अपनी जान दी, जिससे वह…
मुंबई. मांस हलाल खाना चाहिए या फिर झटका, यह सवाल देश में लंबे समय से विवाद का विषय बनता रहा है. महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने इसी संदर्भ में एक बड़ी घोषणा की है. मंत्री राणे ने ‘मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम’ नाम से झटका मांस की सप्लाई के लिए एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा की है. जहां इस्लाम विरोधी अर्थात झटका (एक बार में वध किए गए पशुओं का) मांस बेचा जाएगा.मंत्री राणे ने सभी झटका मटन बेचने वाली दुकानों को ‘मल्हार सर्टिफिकेट’ के तहत रजिस्टर किए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा है…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution