Author: Team Tah ki Baat
सूचना और जनसंपर्क के प्रधान सचिव ब्रिजेश सिंह की घोषणा मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने मीडिया के माध्यम से सामने आने वाली नागरिकों की शिकायतों और सार्वजनिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण परिपत्र जारी किया है. सूचना और जनसंपर्क महासंचालनालय के प्रधान सचिव एवं महासंचालक ब्रिजेश सिंह के अनुसार, विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रकाशित शासन से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों पर ध्यान देकर सरकार की कार्यक्षमता को बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना, सरकार का मुख्य उद्देश्य है.ब्रिजेश सिंह ने कहा कि यह परिपत्र पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में उठाया गया एक…
मुंबई. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में और नगरविकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की उपस्थिति में मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) का 2025-26 के लिए 40,187.41 करोड़ रुपए का बजट महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने शुक्रवार को एमएमआरडीए के सभागृह में प्रस्तुत किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि निकट भविष्य में मुंबई के कायापलट करने वाली कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर एमएमआरडीए काम कर रहा है. एमएमआरडीए की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के कारण महानगर का महत्व और बढ़ेगा.उपमुख्यमंत्री शिंदे ने आगे कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली और वैश्विक स्तर की सेवाएं प्रदान…
मुंबई. बृहन्मुंबई नगर निगम में सात उपायुक्तों और कुल बारह सहायक आयुक्तों के स्थानांतरण / तैनातीकरण के आदेश बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत किया गया है. इस संबंध में जानकारी इस प्रकार है. नाम, पदनाम, वर्तमान खाता/कार्यालय, ➡ स्थानांतरित/पदस्थापित खाता/कार्यालय) इस क्रम में – क) संयुक्त आयुक्त / उप आयुक्त संवर्ग में स्थानान्तरण निम्नानुसार हैं. 1) विश्वास शंकरवार, संयुक्त आयुक्त (जोन 4) ➡ संयुक्त आयुक्त (कर निर्धारण एवं संग्रहण) (+ संपर्क अधिकारी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) 2) डॉ. भाग्यश्री कापसे, उपायुक्त (जोन 7) ➡ उपायुक्त (जोन 4) 3) संजय कुर्हाड़े, उपायुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) (+परियोजना…
मुंबई. कांदिवली इलाके में 4 साल के मासूम के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस हत्या के कारणों की कारणों की जांच कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार, नालासोपारा निवासी 24 वर्षीय शबनम अपने 4 वर्षीय बेटे रेहान और 10 महीने की बेटी रुबीना (सभी नाम काल्पनिक) के साथ कांदिवली-पश्चिम, ईरानी वाड़ी स्थित फुटपाथ पर रहने वाली अपनी मां के पास आई थी. 21 मार्च की रात को शबनम अपने बच्चों के साथ फुटपाथ पर सो रही…
मुंबई. बांद्रा-पूर्व स्थित एक होटल में बुधवार की रात सीट पर बैठने को लेकर दो ग्राहकों में बहस हो गई. इस घटना में एक ग्राहक ने दूसरे ग्राहक को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं.लोगों में सहनशक्ति घट रही है और आक्रोश बढ़ रहा है. इसका प्रमाण बुधवार की रात बांद्रा-पूर्व के बेहराम पाड़ा स्थित मोहम्मदी होटल में देखने को मिला. निर्मल नगर पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक गेस्ट हाउस में रहनेवाला 24 वर्षीय फैजान खान रात 11.30 बजे मोहम्मदी होटल में खाना खा…
मुंबई. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी दस्तावेज बनाने के एक संवेदनशील मामले में एक शख्स को बिहार के सीवान जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान नौशेर पुत्र मकबूल मिया के रूप में सामने आई है. मुंबई अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नकली पासपोर्ट के साथ पकड़े गए एक शख्स से पूछताछ में पुलिस को नौशेर के बारे में जानकारी मिली थी.बता दें कि नकली पासपोर्ट के सहारे विदेश जाने का प्रयास कर रहे सैयद अहसान अली नामक शख्स को इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने मुंबई स्थित अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. अहसान के खिलाफ…
मुंबई. राजश्री प्रोडक्शन की लोकप्रिय फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’, काले हिरण शिकार मामले के बाद से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड में दबंग, सुल्तान, भाईजान आदि कई नामों से लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकियां दे रहा है. लेकिन सलमान खान ने पहली बार बिश्नोई को जवाब दिया है.बता दें कि ईद के दिन सलमान की फिल्म सिकंदर रिलीज होने वाली है. अपनी फिल्म की रिलीज के लिए मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए सलमान से पत्रकारों ने फिल्म से इतर बिश्नोई गैंग की धमकियों के बारे में सवाल पूछा तो सुल्तान ने आसमान…
मुंबई. विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया है कि सरकार बुधवार को संपन्न हुए बजट सत्र में किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान में विफल रही. सत्र के दौरान सरकार प्राथमिक मुद्दों पर चर्चा करने से लगातार भागती रही.दानवे ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर किसी नीति की सरकार ने बात नहीं की. परभणी में युवक की मौत मामले में मानवाधिकार आयोग के निर्देश के बाद भी सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. सिंचाई के अभाव और कपास, सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने की वजह से बढ़ रही…
मुंबई. महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र का समापन बुधवार को राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस मौके पर ऊपरी सदन विधान परिषद में सभापति प्रो. राम शिंदे और विधान सभा में अध्यक्ष एड. मिलिंद नार्वेकर ने कहा कि अगला सत्र मुंबई स्थित विधान भवन में 30 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा.16 दिनों का था सत्रबजट की शुरुआत 3 मार्च से हुई थी और समापन बुधवार 26 मार्च को हुआ. इस दौरान कुल 16 दिनों तक प्रतिदिन औसतन 9 घंटे 7 मिनट के हिसाब से कुल 146 घंटों तक सदन की कार्रवाई चली. इसमें विधान सभा में अधिकांश सदस्यों की उपस्थिति…
मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार ने अब अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. सीएम फडणवीस ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान वर्ष 2018 में तंबाकू आधारित हुक्का पार्लर व्यवसाय पर राज्य में कानूनन प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन हुक्का पार्लर कर्मचारियों ने हर्बल हुक्का पार्लर के नाम पर फिर से अवैध हुक्का पार्लर व्यवसाय शुरू कर दिया. इसलिए सरकार हुक्का पार्लरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कानून में संशोधन कर उसे सख्त बनाने की तैयारी कर रही है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में एक तारांकित प्रश्न के जवाब में कहा…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution