Author: Team Tah ki Baat
मुंबई : अंधेरी – पूर्व स्थित मरोल इलाके में रहने वाली एक 17 वर्षीया किशोरी को उसके कथित प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार की रात घटित हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने सिरफिरे युवक को अपनी बेटी से मिलने से मना किया था. इसी वजह से उसने गुस्से में इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया.मिली जानकारी के अनुसार, टेलरिंग का काम करने वाली मारिया (काल्पनिक नाम) मरोल इलाके में अपने पति, बेटे और 17 वर्षीय बेटी लूसी के साथ रहती…
ट्रांस एशियन चैंबर के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को प्रतिष्ठित “द पिलर ऑफ हिंदुस्तानी सोसायटी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार पूर्व डीजीपी डॉ. परमिंदर सिंह पसरिचा के हाथों रॉयल यॉट क्लब में प्रदान किया गया. इस विशेष समारोह में ट्रांस एशियन चैंबर के अध्यक्ष प्रवीण लुंकड, कार्यकारी अध्यक्ष उदय नाईक, उपाध्यक्ष डॉ. संजय भिडे, डॉ. अरुण सावंत, प्रकाश जोशी, अभिजीत देसाई सहित कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे. इनमें ग्रैहम लंडन, अर्जेंटीना के कॉन्सुल जनरल डानियल क्वेर कोन्फालोनिएरी, बेलारूस के कॉन्सुल जनरल अलेक्ज़ांद्र मात्सुकोवु, ईरान दूतावास के कॉन्सुल…
मुंबई. महाराष्ट्र में फिर चुनाव का बिगुल बज गया है. विधान परिषद की 5 रिक्त सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. विधानसभा चुनाव में जीत के कारण विधान परिषद में 5 विधायकों की सीटें खाली हो गई हैं. इसमें शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक आमशा पडवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजेश विटेकर, भाजपा विधायक प्रवीण दटके, गोपीचंद पडलकर और रमेश कराड की रिक्त सीटों के लिए चुनाव होगा. तय कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 27 मार्च को होगा.चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को चुनावी अधिसूचना जारी की जाएगी. जबकि 17 मार्च को आवेदन…
बॉलीवुड में स्टारकिड्स हमेशा चर्चा में रहते हैं. कुछ स्टार किड्स फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शोहरत के शिखर पर पहुंच जाते हैं. ऐसे स्टार किड्स में ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन भी शामिल हैं. पश्मीना के बारे में खास बात यह है कि वह 2024 में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं. पश्मीना की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ 21 जून 2024 को रिलीज हुई थी. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. लेकिन इस फिल्म के जरिए पश्मीना अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं. पश्मीना के पिता का नाम…
चैंपियंस ट्राफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान रविवार को दुबई में न्यूलैंड के खिलाफ खेले गए टीम इंडिया के तीसरे मैच में 79 रनों की शानदार पारी खेलनेवाले भारतीय स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. वह आज टीम इंडिया के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं. लेकिन सिर्फ श्रेयस ही लाइम लाइट में रहते हैं ऐसा नहीं है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि श्रेयस की एक बहन भी है, जो सोशल मीडिया में पहले से ही सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है. श्रेष्ठ नृत्य की शौकीन है.…
मुंबई. पालघर जिले नालासोपारा क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना में 6 वर्षीय बच्ची को उसी के चचेरे भाई द्वारा मौत के घाट उतारे जाने का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि 13 साल के बच्चे को लगता था कि परिवार के सभी लोग 6 वर्षीया बहन को ही प्यार करते हैं. इसलिए उसने ईर्ष्या वश मासूम बहन को मार डाला.पुलिस के अनुसार, नालासोपारा में रहने वाली एक बच्ची शनिवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी. बाद में बच्ची अचानक लापता हो गई. परिजनों ने उसे…
मुंबई. हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों की जांच बेहद सख्ती के साथ की जाती है. लेकिन अब यह सोच एक भ्रम साबित होने लगा है. हवाई अड्डों पर जांच एजेंसियों का खौफ अब खत्म होता जा रहा है. ऐसा हवाई अड्डों पर आए दिन सोना, हीरे और ड्रग्स के पकड़े जाने से हो रहा है. खास बात ये है कि तस्कर उड़नखटोले यानी हवाई जहाज में तस्करी के लिए जो हथकंडे अपनाते हैं वो भी बेहद मजेदार होते हैं.कस्टम एवं अन्य जांच एजेंसियों की तमाम सतर्कता के बावजूद देशभर के हवाई अड्डों पर प्रतिबंधित ड्रग्स, सोना और हीरे की तस्करी…
चैंपियंस ट्रॉफी के अपने तीसरे मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हरा दिया. आईसीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैचों वाले इस टूर्नामेंट में यह टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत रही. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इससे पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराया था. रविवार को मिली जीत के साथ टीम इंडिया स्पष्ट रूप से टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में पहुंच गई है. लेकिन दिलचस्प ये है कि न्यूजीलैंड की टीम टीम इंडिया के खिलाफ रविवार का मैच हारने के बाद भी टीम इंडिया के साथ ही ग्रुप ए…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती की शानदार फिरकी गेंदबाजों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया. अपने डेब्यू मैच में मैच के बेस्ट खिलाड़ी का खिताब हासिल करने वाले वरुण ने 10 ओवरों के अपने स्पेल में 42 रन देकर न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को पैवेलियन में वापस भेजा. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. उसके तीन मुख्य बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा, रन मशीन विराट कोहली और टीम के लिए नई उम्मीद बन चुके शुभमन गिल सस्ते में निपट गए. इसके बाद…
मुंबई. बजट सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार की ओर से महाराष्ट्र विधानमंडल के सभी सदस्यों के लिए चाय पार्टी आयोजित की गई थी. हालांकि विपक्ष ने पहले ही सरकार की चाय पार्टी की घोषणा कर दी थी. लेकिन सत्तारूढ़ दल के लगभग सभी मंत्री एवं विधायक इस पार्टी में मौजूद दिखे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्मंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजीत पवार जबरदस्त मूड में दिखाई दिए. चाय पार्टी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हम विधानमंडल के बजट सत्र में बहुत अच्छा और संतुलित बजट पेश करने का प्रयास करनेवाले हैं. वित्तीय अनुशासन…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution