Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. पुणे के स्वारगेट बस डिपो में 26 वर्षीय युवती से मंगलवार को भोर में हुए बलात्कार के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि पीड़िता को बहन बोल कर संबोधित करने वाले आरोपी गाड़े ने अपना परिचय एक पुलिसकर्मी के रूप में दिया था. इनशर्ट करके पहने हुए आरोपी के फॉर्मल कपड़े, जूते और मास्क देखकर पीड़िता ने भी उसे पुलिस मान लिया था. इसलिए वह आरोपी के साथ गई थी.स्वारगेट शिवशाही बस रेप कांड में पता चला है कि वारदात को अंजाम देनेवाले कुकर्मी की पहचान 36 वर्षीय दत्तात्रेय गाड़े के रूप…
पुणे. महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी और शिक्षा का मायका कहा जानेवाला पुणे अब काेयता गैंग, मुलशी पैटर्न पर की जाने वाली हत्याओं एवं रेप जैसी सनसनीखेज आपराधिक वारदातों की वजह से बदनाम होता जा रहा है. पुणे में एक एसटी बस में मंगलवार को भोर के समय घटित हुई ऐसी ही एक सनसनीखेज रेप की घटना के कारण पुणे कलंकित हुआ तो वहीं पूरा देश दहल गया. हैरानी की बात यह है कि स्वछंद घूमने वाला एक कुख्यात अपराधी हमेशा व्यस्त रहने वाले स्वारगेट बस डिपो में खड़ी एसटी बस में वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गया…
मुंबई. उपमुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना द्वारा बांद्रा – पूर्व विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र माता जिजाऊ महिला बहु उद्देशीय संस्था के बैनर तले वार्ड क्रमांक 93 और 94 की महिलाओं का भव्य हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी कुणाल सरमलकर और शिवसेना महिला विभाग प्रमुख भक्ति भोसले ने मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित रह कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा उपस्थित महिलाओं से खुलकर संवाद साधा. सांस्कृतिक एकात्मकता को मजबूत करना इस परंपरागत रूप से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था. इस दौरान महिलाओं में हर्ष और सकारात्मकता का संचार देखने…
महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में लीन हुई खेरवाड़ी : शिवशक्ति धाम पर उल्लास के साथ मनाया गया महापर्व!
मुंबई. भगवान भोलेनाथ की उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि पूरे देश में धूम धाम से मनाया गया. इस अवसर पर बांद्रा – पूर्व के खेरवाड़ी प्लॉट नंबर 111 के पास स्थित शिव शक्ति धाम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.महा शिवरात्रि का महा पर्व भगवान शिव शंकर और मां पार्वती के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इसलिए महा शिवरात्रि से एक दिन पहले 25 फरवरी की शाम 5 बजे से शिवशक्ति धाम से भगवान शिव की बारात निकाली गई. इसमें बांद्रा-पूर्व खेरवाड़ी और आसपास की बस्तियों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. तो वहीं 26…
वाराणसी पहुंची महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भीड़ : उत्तर रेलवे ने किया नियंत्रण का ऐतिहासिक इंतजाम
वाराणसी. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यूपी की काशी नगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, कैंट रेलवे स्टेशन पर ऐसा लग रहा था कि मानो त्रिवेणी संगम की भीड़ यहीं पर उमड़ आई हो. जबकि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के आने और जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा. ऐसे में भीड़ के कारण संभावित अनहोनी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता और उनकी पूरी टीम पिछले दो सप्ताह से दिन रात अपने काम में जुटी रही. जरूरत के अनुसार श्रद्धालुओं…
मुंबई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एल वार्ड अंतर्गत आनेवाले साकीनाका क्षेत्र में बुधवार को अनधिकृत निर्माणों पर मनपा का बुलडोजर चला. बेदखली की यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्रों में होटलों, छात्रावासों और संरचनाओं के खिलाफ की गई. इस कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण, आंतरिक दीवारें, अनधिकृत फर्श आदि को तोड़ दिया गया. इस कार्रवाई के अब निरंतर जारी रहने की घोषणा से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है.बता दें कि मुंबई मनपा की हद में अवैध, अत्यधिक बड़े निर्माणों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई है. अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई मनपा आयुक्त एवं प्रशासक भूषण…
मुंबई. सेल्फ रिडेवलपेंट यानी स्वयं पुनर्विकास से मुंबई की तस्वीर बदल सकती है. ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया है. बुधवार को कांदिवली-पश्चिम के चारकोप स्थित श्वेतांबर हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों के लिए चाबी वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्वेतांबर हाउसिंग सोसाइटी के स्वयं विकास को देखकर लगता है कि तस्वीर स्वयं पुनर्विकास से मुंबई की बदल सकती है. उन्होंने आगे कहा कि मुंबईकरों को मुंबई में ही बसाने का संकल्प स्वयं पुनर्विकास के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है. इसी के साथ उन्होंने मार्च 2026 तक स्वयं पुनर्विकास…
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का खूबसूरती के लोग आज भी उतने ही दीवाने हैं जितने 80-90 के दशक में हुआ करते थे. हेमा खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहतरीन अदाकारा भी है. ऐसा उनकी फिल्मों में बार-बार देखने को मिलता है. फिल्म की सीन के हिसाब से कई बार हेमा खुद निर्माता निर्देशक को बदलाव का सुझाव देती हैं. ऐसा ही एक वाकया उनकी सदाबहार फिल्म बागबान के दौरान देखने को मिला था. इस लोकप्रिय फिल्म में हेमा, बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर महानायक अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आई थी. फिल्म में बिग बी ने…
मुंबई. मुंबई में 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई करने वाली प्रमुख बिजली वितरण कंपनी अदानी इलेक्ट्रिसिटी गर्मियों में बिजली की मांग में होने वाली संभावित बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. इसके लिए कंपनी अपना इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगातार अपग्रेड कर रही है. ताकि बिजली सप्लाई सुचारू रहे.मुंबई में तेजी से हो रहे शहरीकरण और आर्थिक विकास के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है. गर्मी में ग्राहकों को बिना रुकावट बिजली देने के लिए अदानी इलेक्ट्रिसिटी ने पूरी तैयारी कर ली है. कंपनी ने लंबे और छोटे समय के कॉन्ट्रैक्ट…
मुंबई. वाकोला पुलिस स्टेशन में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ता की पिटाई पर बीजेपी आक्रामक हो गई है. बीजेपी नेता और महायुति सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस मामले की लिखित शिकायत मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस से कर दी है. इतना ही नहीं मुंबई उपनगर जिले के सहपालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस संबंध में मंगलवार को जोन 8 के डीसीपी मनीष कलवानिया से मुलाकात करके मामले की जांच और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.बताया जा रहा है कि एक किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करने के लिए विश्व…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution