Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. जोगेश्वरी पूर्व के निवासी एड. भाई मिर्लेकर ने 65 वर्ष की उम्र में यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय, नासिक से एमए “कला संकाय (लोक प्रशासन)” पाठ्यक्रम का अध्ययन किया और मई 2024 में आयोजित परीक्षा में “प्रथम श्रेणी” उत्तीर्ण हुए. इसलिए उन्हें कला प्रभात (लोक प्रशासन) की उपाधि से सम्मानित किया गया. दीक्षांत समारोह 24 फरवरी 2025 को नासिक में महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सी. पी. राधाकृष्णन की उपस्थिति में आयोजित किया गया था.इस उपलक्ष्य में मंगलवार 25 फरवरी, 2025 को उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के महायुति में शामिल शिवसेना (एकनाथ शिंदे) सांसद रवींद्र वायकर…
मुंबई. पूर्व सांसद के पत्र की अनदेखी मध्य रेलवे के अधिकारियों को भारी पड़ गई. अधिकारियों की उद्दंडता के खिलाफ महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से मंगलवार को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्थित मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया. जिसके बाद मध्य रेलवे के आला अधिकारियों ने बीजेपी के शिष्ट मंडल को पूर्व सांसदों के पत्र का सम्मान करने तथा इससे पहले पूर्व सांसद का पत्र फेंक कर अपमान करनेवाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया.बता दें कि इससे पहले बीजेपी के एक पूर्व सांसद द्वारा भेजा गया पत्र मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कचरे…
मुंबई. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार (25 फरवरी) को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई. इस कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ते) में उल्लेखनीय वृद्धि, महाराष्ट्र राज्य डाटा नीति सहित 7 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. इसी के साथ-साथ बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा के 2024-2025 कार्यकाल के लिए विभिन्न समितियों की नियुक्ति भी की गई. बीजेपी में इन समितियों के प्रमुखों की नियुक्ति मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और भाजपा विधायक दल के नेता रणधीर सावरकर की सहमति से की…
मुंबई. महाशिवरात्रि से पहले भगवान भोले नाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है. तुंगा जंगल स्थित भगवान परशुराम कालीन शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए रात से आने वाले भक्तों को अब वीरान जंगल में अंधेरे में परेशान नहीं होना पड़ेगा. तुंगा जंगल में तुंगारेश्वर मंदिर पहुंचने वाले रास्ते पर रोशनी का प्रबंध कर दिया गया है. तुंगारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के सचिव कमलाकर पाटील के अनुसार, मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से बापा सीताराम से लेकर तुंगारेश्वर मंदिर तक जानेवाले रास्ते पर लाइट लगा दी गई है. इस तरह अंधेरे रास्ते तुंगारेश्वर मंदिर पहुंचने वाले शिव भक्तों…
मुंबई. महालक्ष्मी स्थित भूला भाई देसाई रोड पर स्थापित 350 वर्ष पुरातन स्वयंभू शिव धाकलेश्वर मंदिर में चार प्रहर पूजा का आयोजन किया गया है. मंदिर के प्रबंधक दत्ता कोठावले के अनुसार, धाकलेश्वर महादेव स्वयंभू होने से इस मंदिर की बहुत महिमा है. भक्तों का मानना है कि सच्चे दिल से मांगी गई हर मनोकामना भगवान भोलेनाथ पूरी करते हैं. इसलिए महालक्ष्मी मंदिर में देवी दर्शन करने आया हर भक्त भगवान धाकलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए अवश्य आता है. चार प्रहर पूजा के विषय में पंडित राजेंद्र शास्त्री गौतम बताते हैं कि शिव महापुराण में शिवरात्रि के दिन…
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 26 फरवरी दिन बुधवार को है. इस दिन भोलेबाबा के भक्त आस्था, विश्वास और श्रद्धा के साथ व्रत करते हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव अपने निराकार स्वरूप में आए थे और इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी हुआ था. महाशिवरात्रि में रात्रि पूजन का ही महत्व माना जाता है और इस दिन शिवलिंग की पूजा…
प्रत्येक पूजा में अलग अलग चीजों का इस्तेमाल किया जाता है और हर चीज का अपना अलग महत्व होता है. लेकिन भगवान शिव की पूजा में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो भूलकर भी नहीं चढ़ानी चाहिए. भोले भगवान की पूजा में तुलसी और शंख के इस्तेमाल से खासतौर पर बचना चाहिए. अन्यथा शिव शंकर बहुत जल्द रुष्ट हो जाएंगे. शापित है तुलसीशिव की किसी भी पूजा में तुलसी नहीं चढ़ाई जाती हैं और शंख का उपयोग भी नहीं किया जाता है. इसलिए भूलकर भी शिव को तुलसी अर्पित नहीं करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार पूर्व जन्म में तुलसी का नाम…
महाशिवरात्रि पर शिव के 12 धाम के बारे में जान लें जहां के दर्शन मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं.केदारनाथ- यह ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में स्थित है. जिस तरह कैलाश भगवान शिव को बहुत पसंद है, उसी तरह से केदारनाथ का भी बहुत महत्व है.काशी विश्वनाथ- यह ज्योतिर्लिंग बनारस में स्थापित है। सभी धर्म स्थलों में काशी का अत्याधिक महत्व है. ऐसी मान्यता है कि प्रलय आने पर भगवान शिव काशी को अपने त्रिशूल पर धारण कर लेंगे.सोमनाथ- सोमनाथ को भारत में स्थित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पुराना और पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है. यह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में है.…
26 फरवरी, 2025 (बुधवार) को महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन शिव और देवी मां पार्वती का शुभ विवाह संपन्न हुआ था. इसलिए महाशिवरात्रि भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस दिन शिव-पार्वती की पूजा का विधान से करने का प्रावधान है. शास्त्रों के मुताबिक भोलेनाथ को संहारक का दर्जा प्राप्त हैं. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए देवी मां पार्वती ने कठोर तपस्या की थी. ऐसा माना जाता है कि जिस स्थान पर देवी मां ने तपस्या की थी उस गौरी कुंड की खासियत यह है कि यहां का पानी…
फरवरी महीना जैसे-जैसे समापन की ओर बढ़ रहा उसी के साथ पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है. मुंबई सहित देशभर में अब गर्मी का असर दिखने लगेगा. एक तरह से कह सकते हैं कि अब आसमान आग उगलने लगा है. तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा पहुंच गया है, जिससे लोगों को अभी से मार्च-अप्रैल जैसी तपिश का अहसास होने लगा है. उमस भरी गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और जल संकट की चेतावनी भी दी जा रही है. ऐसे में हम कुछ ऐहतियात बरत कर खुद को लूह के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution