Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश के पहले ‘मुंबई क्लाइमेट वीक’ का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए अब व्यापक और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है, और यह आयोजन उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यक्रमों के नेतृत्व के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके अनुसार, जलवायु कार्रवाई केवल पर्यावरणीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक प्रतिस्पर्धा की कुंजी भी है।गणमान्य अतिथियों की उपस्थितिउद्घाटन समारोह में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा…
‘ ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन 2026’ सम्मेलन का उद्घाटनमुंबई : वैश्वीकरण के नए चरण में “विश्वसनीय वैश्वीकरण” की अवधारणा उभर रही है और इस परिप्रेक्ष्य में महाराष्ट्र का रणनीतिक महत्व और अधिक स्पष्ट हो रहा है। महाराष्ट्र भारत के जीडीपी में लगभग 14 से 15 प्रतिशत का योगदान देता है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में राज्य अग्रणी है। देश के औद्योगिक उत्पादन में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी तथा पश्चिमी बंदरगाहों से 60 प्रतिशत से अधिक कंटेनर यातायात महाराष्ट्र से होता है। आने वाले समय में मुंबई वैश्विक पूंजी का प्रवेशद्वार बनेगी और वैश्विक आर्थिक स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बहुध्रुवीय विश्व में विश्वसनीय…
मुंबई. नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विश्व जिन बहुआयामी चुनौतियों का सामना कर रहा है, उनका समाधान भारतीय स्टार्टअप्स में निहित है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप पारिस्थितिकी प्रणाली बन चुका है।मुंबई के ताजमहल होटल के क्रिस्टल हॉल में आयोजित भारत–फ्रांस स्टार्टअप मंच कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उपस्थित थे।भारत–फ्रांस स्टार्टअप वर्ष 2026’ की घोषणाप्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि जून 2026 में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम के तहत दोनों देश फ्रांस में पुनः मिलेंगे। जलवायु परिवर्तन, सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप्स के नवाचारों को…
मुंबई: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह ग्रहण भौमवती अमावस्या (दर्श/फाल्गुन अमावस्या) के दिन पड़ रहा है, जिसके चलते इसे धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व दिया जा रहा है।ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को ग्रहण योग कहा जाता है, जिसे पारंपरिक रूप से कुछ अशुभ प्रभावों से जोड़ा जाता है। हालांकि इसका प्रभाव व्यक्ति की कुंडली और अन्य ग्रह स्थितियों पर निर्भर करता है।कुंभ राशि में बनेगा पंचग्रही योगज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र…
मुंबई: इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में हुई MBA छात्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष धनोतिया को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जो खुलासे किए हैं, उन्होंने पुलिस और जांच अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी पीयूष ने कुबूल किया कि वह नशे का आदी है और उसने करीब 15 दिन पहले ही हत्या की योजना बना ली थी। घटना वाले दिन आरोपी ने छात्रा को ‘गिफ्ट’ देने के बहाने बुलाया, उसके हाथ-पैर बांधे और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह…
पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर को स्थायी समिति से बाहर रखने पर विवादमुंबई। सोमवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की पहली सभा में विभिन्न समितियों के 94 सदस्यों की घोषणा की गई। महापौर रितु तावड़े ने सभी राजनीतिक दलों से प्राप्त बंद लिफाफों से स्टैंडिंग समिति, सुधार समिति, शिक्षा समिति और बेस्ट समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि स्थायी समिति बीएमसी का सबसे शक्तिशाली अंग है, जहां बजट और विकास कार्यों के महत्वपूर्ण फैसले होते हैं। विपक्ष नेता की अनुपस्थिति से समिति में संतुलन प्रभावित हो सकता है। इस फैसले से बीएमसी की राजनीति में…
राकेश शर्मा-शुभांशु शुक्ला की उपस्थिति; सचिन तेंडुलकर करेंगे सम्मानितमुंबई, 16 फरवरी: भारत के पहले मुंबई क्लाइमेट वीक में जलवायु कार्रवाई की लड़ाई में देश के दो अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा और शुभांशु शुक्ला पहली बार एक मंच पर एकत्रित होने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्रिकेटर भारतरत्न सचिन तेंडुलकर उनका सम्मान करेंगे।”सारे जहां से अच्छा” के तहत विशेष कार्यक्रमयह विशेष कार्यक्रम “सारे जहां से अच्छा” शीर्षक के तहत आयोजित किया गया है। अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, इस प्रश्न पर राकेश शर्मा द्वारा दिए गए ऐतिहासिक उत्तर पर आधारित यह संकल्पना है। क्लाइमेट वीक के दूसरे दिन…
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में महिला समृद्धि का संकल्पनई दिल्ली: आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिर्फ एक तकनीकी उपकरण नहीं, बल्कि शिक्षा, प्रशासन और उद्योग जगत का केंद्र बिंदु बन गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यदि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को एआई से जोड़ा जाए, तो उनका सतत विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं से एआई तकनीक की केवल उपयोगकर्ता न बनकर, शोधकर्ता और निर्माता बनने का आह्वान किया।एआई साक्षरता और डिजिटल सुरक्षा पर जोरदिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के तहत ‘एआई और…
मंत्री लोढा ने की पश्चिम रेलवे के महा प्रबंधक से मुलाकातकैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा की पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रबंधक से मुलाकात, यात्री सुविधाओं को लेकर हुई अहम बैठकमुंबई: दक्षिण मुंबई के पश्चिम रेलवे लाइन पर स्थित तीन प्रमुख स्टेशनों – मुंबई सेंट्रल, ग्रांट रोड और चर्नी रोड – पर जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां न केवल एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियाँ) लगाए जाएंगे, बल्कि स्टेशन परिसर को अतिक्रमण मुक्त और सौंदर्यीकृत भी किया जाएगा। इस संबंध में राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने शनिवार को पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार से उनके चर्चगेट स्थित कार्यालय…
4 दिनों में 75 स्कूलों को दिया अल्पसंख्यक दर्जामुंबई. राकांपा प्रमुख और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद राज्य में शोक की लहर थी लेकिन इसी बीच मंत्रालय में उनके अधीन काम करने वाले अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों की हरकत से सियासी पारा चढ़ गया है। आरोप है कि 28 जनवरी को अजीत पवार के दुखद निधन वाले दिन और उसके बाद के चार दिनों में विभाग ने जमकर फाइलें पास कीं और 75 शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जे का प्रमाण पत्र बांट दिया। इस पूरे प्रकरण ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मचा दी है। विपक्ष लगातार…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution