Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने ‘चीज एनालॉग’ को लेकर राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान शुरू किया है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाळ ने सभी विभागीय खाद्य सह-आयुक्तों को इस अभियान की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 1 मई 2026 से लागू इस नियम के तहत होटलों, रेस्तरां, कैटरिंग सेवाओं और खाद्य विक्रेताओं के लिए बिक्री रसीद, मेन्यू कार्ड और मूल्य सूची पर ‘चीज एनालॉग’ का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया गया है.10 दिनों में 1,496 प्रतिष्ठानों की जांचराज्यव्यापी अभियान के पहले…

Read More

मुंबई: बांद्रा पूर्व रेलवे स्टेशन से बिल्कुल सटकर बसी ‘गरीब नगर’ नामक अतिसंवेदनशील झुग्गी बस्ती पर आखिरकार पश्चिम रेलवे ने लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद बड़ी तोड़-फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार, 19 मई 2026 को कड़क पुलिस बंदोबस्त के बीच इस इलाके के सैकड़ों अनधिकृत झुग्गियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। कई वर्षों की अदालती लड़ाई के बाद यह अभियान शुरू किया गया है, जो आगामी 23 मई तक जारी रहेगा। इस कार्रवाई के कारण इलाके में तनाव का माहौल देखा गया, वहीं सुरक्षा कारणों से रेलवे का एक फुटओवर ब्रिज बंद कर दिए जाने से हजारों…

Read More

मुंबई: मालवणी में भू-माफियाओं और अवैध निर्माण करने वालों द्वारा हिंदू समुदाय पर किए जा रहे अन्याय को अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे तत्वों को सरकार और प्रशासन की ओर से कतई बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा. यह बात महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढा ने मालवणी में एक पीड़ित महिला से मुलाकात के बाद कही. मंत्री लोढा ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं और इसके खिलाफ उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा.अवैध निर्माण से पीड़ित…

Read More

प्रेम जाल में फंसा एक खौफनाक सचमुंबई : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के धांगध्रा इलाके में पिछले साल अक्टूबर महीने में एक नहर में शांतीगिरी गोस्वामी नाम के व्यक्ति का संदिग्ध शव मिला था। उस वक्त स्थानीय पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत मानकर मामला बंद कर दिया था। लेकिन करीब दो महीने पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों से यह अहम जानकारी मिली कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित और ठंडे दिमाग से साजिश रच कर की गई हत्या थी। इसके बाद दो पीएसआई और 10 पुलिसकर्मियों की टीम ने दो महीने तक लगातार दिन-रात काम कर…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र के विभिन्न तीर्थ स्थलों, किलों और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए 993 करोड़ के कार्यों को मंजूरीमुंबई : राज्य में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण और संवर्धन को सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीर्थक्षेत्र विकास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और भाविकों तथा पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएं. इसी क्रम में शिखर समिति की बैठक में राज्य के छह प्रमुख तीर्थक्षेत्रों और ऐतिहासिक स्थलों के विकास…

Read More

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) और कक्ष-5 की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुए बमबारी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बोरीवली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल से भागकर मुंबई पहुंचे थे।आश्रम-मंदिर के पास बमबारी से तनावपश्चिम बंगाल के बेरहामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 14 मई को एक आश्रम और मां दुर्गा मंदिर के पास बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद इलाके में तनाव का…

Read More

कांग्रेस टॉपर लिस्ट साझा कर उठाए गंभीर सवालउच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल से मांगा जवाबमुंबई : महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी-सीईटी) शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम विवादों के घेरे में आ गए हैं. कांग्रेस पार्टी ने इस परीक्षा के टॉपर्स की सूची में भारी विसंगतियों का दावा करते हुए महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर परीक्षा परिणामों का प्रामाणिक डेटा साझा करते हुए विपक्षी नेताओं ने पूरी चयन प्रक्रिया और परिणाम की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं.10वीं-12वीं में कम अंक, एंट्रेंस में ऐतिहासिक प्रदर्शनकांग्रेस के…

Read More

मुंबई : पालघर जिले के धानीवारी गांव के पास मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पालघर जिला प्रशासन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्य जारी होने की जानकारी दी है।सगाई समारोह में जा रहे थे यात्रीजिला प्रशासन के अनुसार, शाम करीब 4 बजे आयशर टेम्पो (MH 48 DC 7474) में सवार 30 से 40 लोग सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया है कि वाहन मुंबई-गुजरात…

Read More

मुंबई : मराठी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री प्रिया बापट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़ा ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। अभिनय और फिटनेस को लेकर खुलकर बात करने वाली प्रिया ने पहली बार बताया कि अपने पहले हिंदी फिल्म के दौरान उन्हें बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था।फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में प्रिया बापट के साथ सई ताम्हणकर, अमृता खानविलकर और सोनाली कुलकर्णी भी मौजूद थीं। बातचीत के दौरान सभी अभिनेत्रियों ने अपने अच्छे और बुरे अनुभव साझा किए। इसी दौरान प्रिया ने अपने पहले हिंदी प्रोजेक्ट…

Read More

मुंबई. बॉलीवुड में दबंग, सुलतान, भाईजान, ऐसे कई उपनामों से मशहूर अभिनेता सलमान खान के बांद्रा-पश्चिम स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां सांप होने की खबर सामने आई. 18 मई 2026 की शाम करीब 7:00 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट के परिसर में एक सांप देखा गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मनोज कट्टे ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना सर्प मित्र विक्की दुबे को दी.सांप मिलने की खबर मिलते ही सर्प मित्र विक्की दुबे ने ठाणे वन विभाग के कंट्रोल रूम और संबंधित क्षेत्र के राउंड ऑफिसर रोशन दादा शिंदे को फोन पर…

Read More