Author: Team Tah ki Baat
3 मामले सुलझेमुंबई. सर जे.जे. अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल चुराने वाले एक शातिर आरोपी को सर जे.जे. मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिससर जे.जे. मार्ग पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 476/2026 की जांच के दौरान 16 जून 2026 को पुलिस उपनिरीक्षक सैफन कुरणे और अपराध प्रकटीकरण दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक घटना…
मुंबई : विले पार्ले पूर्व स्थित स्टेशन रोड पर एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार शाम मोगीबाई मार्केट के पास हुआ, जिसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।स्टेशन रोड पर हुआ दर्दनाक हादसाजानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच वि. स. खांडेकर रोड और स्टेशन रोड, विले पार्ले पूर्व क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। इलेक्ट्रिक कार क्रमांक MH-01-DX-9125 के चालक विलास श्रीधर गव्हाणकर…
मुंबई : परेल में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ( Online Driver Service) से बुलाए गए चालक द्वारा ही कार चोरी करने का मामला सामने आया है। भोईवाड़ा पुलिस ( Bhoiwada police station) ने तकनीकी जांच और दो दिन की तलाश के बाद आरोपी को उल्हासनगर से गिरफ्तार कर चोरी की गई मारुति वैगनआर कार बरामद कर ली है।डॉक्टर की कार घर के बाहर से हुई थी चोरीशिकायतकर्ता डॉ. प्रतीक राजन मुणगेकर (31) ने बताया कि उन्होंने 10 जून 2026 की रात अपनी मारुति वैगनआर कार (एमएच-01-ईवी-2677) परेल स्थित इंडिया यूनाइटेड मिल्स चाल (सीमेंट चाल) के सामने डॉ. बी. ए. रोड पर सड़क…
मुंबई : एमआईडीसी पुलिस ने 60 लाख 65 हजार 656 रुपए की ज्वेलरी चोरी के फर्जी मामले का पर्दाफाश करते हुए गोल्डस्टार कंपनी के कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में 100 प्रतिशत चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली है।दुर्घटना और बेहोशी की झूठी कहानी बनाईगोल्डस्टार ज्वेलरी कंपनी की प्रतिनिधि कांचन पवार की शिकायत के अनुसार, कंपनी में कार्यरत अविनाश गंगाधर कदम (26) डिलीवरी के लिए 60,65,656 रुपए कीमत की ज्वेलरी लेकर जा रहा था। उसने दावा किया था कि रास्ते में उसकी दोपहिया वाहन का दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वह बेहोश हो गया…
मुंबई: खाद्य पदार्थों की पैकिंग और उन्हें बेचने के लिए समाचार पत्रों (अखबारों) का उपयोग करना ग्राहकों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसी खतरे को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), बृहन्मुंबई विभाग ने एक विशेष अभियान चलाकर अखबार का इस्तेमाल करने वाले 26 खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से FDA ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।सेहत के लिए गंभीर खतरा है छपाई की स्याहीभारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने…
मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सरगर्मी लगातार तेज हो रही है। शिवसेना के 19 जून को होने वाले वर्धापन दिन पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के कुछ सांसदों और विधायकों की संभावित बगावत की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। इसी बीच केंद्र में मंत्री पद की मांग और उसे लेकर अंदरूनी खींचतान के कारण कथित ऑपरेशन टाइगर की रफ्तार धीमी पड़ने की बात भी सामने आ रही है। वहीं, यूबीटी (Shivsena Uddhav Balasaheb Thackeray- UBT) सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने संभावित बागी सांसदों को कड़ा संदेश देते हुए संवैधानिक…
मुंबई : राज्य सरकार ने जमीन माप प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। अब पारिवारिक बंटवारे की जमीन की माप मात्र 200 रुपए में कराई जा सकेगी, जबकि नियमित माप 90 दिनों और त्वरित माप 30 दिनों के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrshekhar Bawankule) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadanvis) के निर्देश पर इस महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा की है।जमीन माप में देरी और भ्रष्टाचार पर लगेगी रोकराज्य सरकार का मानना है कि नए नियमों से जमीन माप की प्रक्रिया में होने वाली अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार पर…
मुंबई. बांद्रा (पूर्व)-बीकेसी स्थित सेबी भवन के पास पैदल मार्ग पर अजगर के कई सपोले निकलने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. समय रहते मिली सूचना पर सर्प मित्रों और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी सपोलों को सुरक्षित बचा लिया. बाद में उन्हें वन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई. (Small python snakes found in SEBI building at BKC: Snake friends transported to safe forest area) इंटरनेट डक्ट से बाहर आ रहे थे सपोलेरविवार रात करीब 8.53 बजे बीकेसी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि…
अब कुल 46 विभाग होंगे कार्यरतमहाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी और निर्णय प्रक्रिया को तेज बनाने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग से सूचना एवं जनसंपर्क तथा राजशिष्टाचार को अलग कर दो स्वतंत्र विभाग बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके बाद राज्य के प्रशासनिक विभागों की कुल संख्या बढ़कर 46 हो गई है।मंत्रालय के विभिन्न विभागों के कामकाज में अधिक सुसूत्रता लाने के लिए राज्य सरकार ने पहले 33 प्रशासनिक विभागों का पुनर्गठन कर उन्हें 45 विभागों में परिवर्तित करने का…
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, तकनीकी प्रगति और ग्रामीण सशक्तीकरण को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में नागपुर में हाई एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रोन परियोजना, महाराष्ट्र ग्रामीण पेयजल नीति-2026, स्वचालित प्रणाली नीति-2026 और भारतनेट के लिए नई डिजिटल कंपनी की स्थापना सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।नागपुर में स्थापित होगा हाई एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रोन प्रोजेक्टराज्य सरकार ने नागपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से हाई एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रोन प्रोजेक्ट (HEMCP) स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह परियोजना महाकेयर…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution