Author: Team Tah ki Baat
ठाणे: कल्याण के वालधुनी इलाके में दहेज प्रताड़ना का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुराल वालों पर विवाहिता के साथ अमानवीय व्यवहार करने और उसका सिर मुंडवाने का आरोप लगा है। पीड़िता ससुराल से भागकर मायके पहुंची, जिसके बाद उसे उल्हासनगर के मध्यवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।शादी के कुछ महीने बाद शुरू हुआ दहेज के लिए अत्याचारपीड़ित महिला का नाम अफसाना अंसारी है, जो मूल रूप से उल्हासनगर की रहने वाली है। नवंबर 2025 में उसकी शादी कल्याण के वालधुनी निवासी समीर अंसारी से हुई थी। अफसाना के…
मुंबई: पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर एक-दो नहीं बल्कि 25 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बनाया। आरोपी वर्षों तक महिलाओं को शादी का वादा कर अपने प्रेम जाल में फंसाता रहा और उनका विश्वास जीतने के बाद उनसे लाखों-करोड़ों रुपए ठगता था। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। (Miscreants dupe 25 women on pretext of marriage)वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए बनाता था शिकारपुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अनुज कुमार चंद्रप्रकाश त्रिवेदी वैवाहिक वेबसाइटों पर खुद को एक आदर्श वर के रूप में…
मुंबई : सोशल मीडिया के जरिए व्यापारियों को बदनाम करने और उनका कारोबार बंद कराने की धमकी देकर वसूली करने वाले एक सिंडीकेट का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने मुलुंड क्षेत्र से एक आरोपी को हफ्ते (जबरन वसूली) की रकम लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकीमिली जानकारी के अनुसार, मुलुंड के एक व्यवसायी ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने खुद को एक सोशल मीडिया पर सक्रिय न्यूज चैनल से जुड़ा हुआ बताते हुए आपराधिक साजिश रची। आरोपियों ने खुद को सरकारी तंत्र से जुड़ा…
मुंबई : महाराष्ट्र में फिलहाल कोई चुनाव नहीं होने के बावजूद शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) में कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के कुछ सांसदों के अलग गुट बनाने की अटकलों और 16 विधायकों तथा 7 सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने के दावों के बीच उद्धव ठाकरे ने डैमेज कंट्रोल की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 22 जून को सभी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।शिंदे गुट के विधायक कृपाल तुमाने ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ठाकरे की शिवसेना के 16 विधायक और 7 सांसद उपमुख्यमंत्री…
मुंबई. टीवी और फिल्म अभिनेत्री संचिता उगले की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। 30 वर्षीय अभिनेत्री 14 जून को मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। प्रारंभिक पुलिस जांच में इसे कथित आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।घर में अकेली थीं संचिता, परिवार के लौटने पर हुई जानकारीपुलिस के अनुसार, घटना के समय संचिता नालासोपारा स्थित अपने घर में…
ईमेल मिलने के बाद हाई अलर्टसघन जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामानमुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल फर्जी साबित हुआ। शनिवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था और पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।आतंकवादी संगठन के नाम से भेजा गया था ईमेलपुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 11.22 बजे एयरपोर्ट के आधिकारिक फीडबैक ईमेल आईडी पर “We have placed bombs” विषय के साथ धमकी भरा ईमेल…
मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषध प्रशासन (FDA) ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नकली, गलत जानकारी वाले और बिना अनुमति तैयार किए जा रहे सौंदर्य प्रसाधनों के खिलाफ राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान सातारा और मुंबई में कुल 34.61 लाख रुपए मूल्य के कॉस्मेटिक्स, कच्चे माल और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त की गई हैं।कराड में 29.45 लाख का संदिग्ध कॉस्मेटिक्स स्टॉक बरामदसातारा जिले के कराड में की गई जांच के दौरान कई सौंदर्य प्रसाधनों के पैकेट और बोतलों पर जरूरी जानकारी अधूरी मिली। कुछ उत्पादों पर निर्माता की जानकारी उपलब्ध…
मुंबई : मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-11 ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट युक्त 4,734 बोतल नशीला सिरप जब्त किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 53.07 लाख रुपए बताई गई है।मालाड में गश्त के दौरान चार आरोपी पकड़े गएपुलिस को 13 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गश्त के दौरान मालाड पश्चिम स्थित एस.वी. रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। इसके…
नई दिल्ली : मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय उपाध्याय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बोरीवली रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण समेत पश्चिम रेलवे से जुड़ी विभिन्न यात्री सुविधाओं और नई लोकल सेवाओं की मांग की। उन्होंने इन प्रस्तावों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया, जिससे लाखों उपनगरीय यात्रियों को बेहतर और सुगम रेल सेवाएं मिल सकें।विधायक संजय उपाध्याय ने रेल मंत्री को बताया कि बोरीवली रेलवे स्टेशन मुंबई के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल है, जहां प्रतिदिन लगभग 4.5 लाख यात्री सफर करते हैं। प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के…
मुंबई : महाराष्ट्र में अब कोई भी निजी अस्पताल मरीजों को अपने परिसर या खुद से संबद्ध मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा । अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने यह साफ कर दिया है कि मरीजों को किसी भी लाइसेंस प्राप्त दवा विक्रेता से दवा खरीदने का पूरा अधिकार है। इस फैसले से मरीजों को अपनी पसंद की दुकान से दवाएं चुनने की आजादी मिलेगी और शीर्षकों के अनुसार उनकी सक्ती खत्म होगी।शिकायत मिलने पर जारी हुए सख्त निर्देशप्रशासन के संज्ञान में यह बात आई थी कि राज्य के कुछ निजी अस्पतालों में इलाज…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution