Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. एटीएम में पैसा निकालने के लिए आने वाले बुजुर्गों को शिकार बनानेवाले अंतर राज्यीय ठग को मुंबई की दिंडोशी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से विमान के जरिए मुंबई आता और वारदात को अंजाम देकर वापस लौट जाता था।बातों में उलझाकर बदलता था कार्डआरोपी एटीएम पर पैसे निकालने आए बुजुर्गों को बातचीत में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल देता था और बाद में उनके खाते से पैसे निकाल लेता था।40 हजार की ठगी से खुला मामला20 फरवरी 2026 को मालाड पूर्व स्थित एटीएम में 71 वर्षीय विश्वास भुसाने से 40 हजार रुपए की ठगी हुई थी। इस…
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को नई आयुक्त मिल गई हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को बीएमसी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाली भिड़े को महाराष्ट्र सरकार का भरोसेमंद चेहरा माना जाता है।गगरानी की जगह संभालेंगी जिम्मेदारीमौजूदा आयुक्त भूषण गगरानी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके उत्तराधिकारी के रूप में अश्विनी भिड़े की नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान सोमवार देर रात किया गया। गगरानी के कार्यकाल में कई अहम फैसले और विकास परियोजनाएं आगे बढ़ीं।सीएमओ और मेट्रो प्रोजेक्ट का अनुभवअश्विनी भिड़े इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में सचिव रह चुकी हैं।…
ISRO वैज्ञानिक और अफसर बनकर करता था ठगीमुंबई: नासिक के अशोक खरात प्रकरण के बाद अब नवी मुंबई से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आदर्श म्हात्रे (35) नामक आरोपी ने खुद को इसरो (ISRO) वैज्ञानिक या आईएएस – आईपीएस अधिकारी बताकर राज्य की कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनका यौन शोषण किया। अब तक उसके खिलाफ 40 मामले दर्ज हो चुके हैं।आरोपी मुख्य रूप से मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए अविवाहित, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को निशाना बनाता था। वह खासतौर पर आर्थिक रूप से मजबूत महिलाओं को चुनता और आलीशान जीवनशैली दिखाकर विश्वास…
विशेष बच्चों के प्रदर्शन ने जीता दिलमुंबई. गुड़ी पड़वा के अवसर पर ए.के. मुंशी योजना (AKMY) ने एक यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस शाम में संस्था के विशेष बच्चों और प्रशिक्षुओं ने भावनात्मक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।नितिन मुकेश की सुरमयी प्रस्तुतिकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पार्श्व गायक नितिन मुकेश का लाइव संगीत कार्यक्रम रहा। उनके पुराने और लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और माहौल को भावुक बना दिया।मुख्य न्यायाधीश की गरिमामयी उपस्थितिबॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।…
30 मार्च से ऑनलाइन प्रक्रिया ‘गो लाइव’विभिन्न आय वर्गों के लिए घरों का मौकामुंबई: मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के मुंबई मंडल ने 2640 आवासीय फ्लैट्स की बिक्री के लिए लॉटरी योजना घोषित की है।अपना घर खरीदने की इच्छा रखनेवालों के लिए म्हाडा (MHADA) की यह लॉटरी एक बड़ा अवसर है, जिसमें सभी आय वर्गों के लिए विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जिसका उद्घाटन MHADA के उपाध्यक्ष एवं…
मुंबई. बांद्रा-पूर्व में रेलवे स्टेशन के पास से शुरू होने वाले नाले से आए दिन होने वाले जलजमाव की समस्या अब खत्म हो सकती है. इससे खासकर बांद्रा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों और नौपाडा तथा घास बाजार क्षेत्र के हजारों निवासियों को दशकों पुराने जलजमाव के संकट से राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले कई वर्षों से लंबित ‘नाला नंबर 22’ के मरम्मत और पाइपलाइन बिछाने के कार्य को गति देने का मुहूर्त आखिरकार निकल ही गया है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनस से बांद्रा उपनगरीय स्टेशन तक जाने वाले सिंगल सर्विस ट्रैक पर 3 और 4…
परिचित-अपनों के बीच अचानक बढ़े अपराधमुंबई: मुंबई में पिछले दो महीनों के दौरान हत्या के 20 मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़ित के परिचित—दोस्त, रिश्तेदार या जान-पहचान वाले ही निकले। पुलिस ने लगभग सभी मामलों को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस तरह के अचानक होने वाले अपराध चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतर हत्याएं मामूली विवादों से शुरू होकर हिंसा में बदल जाती हैं, खासकर झुग्गी और आर्थिक रूप से कमजोर इलाकों में। भीड़भाड़, आर्थिक दबाव, निजी स्पेस की कमी और…
मुंबई : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), मुंबई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण के अवसर पर शहर के सभी छह जिलों में विशेष आयोजन किया। इस कार्यक्रम को “मन की बात – जेन नेक्स्ट के साथ” नाम दिया गया, जिसमें युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।जेन नेक्स्ट को जोड़ने की पहलइस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं (जेन जेड) को प्रधानमंत्री के विचारों और राष्ट्रनिर्माण की सोच से जोड़ना था। युवाओं ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और उसके बाद विभिन्न विषयों पर चर्चा की। युवा सशक्तिकरण…
कोर्ट सख्त, 1 अप्रैल तक बढ़ी कस्टडीनासिक के कुख्यात ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला न्यायालय ने आरोपी की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने माना कि मामला गंभीर है और जांच अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए SIT को अतिरिक्त समय देना जरूरी है।मोबाइल में ‘डमी नाम’ का रहस्यजांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कई प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं के नंबर ‘कोड नेम’ या डमी पहचान से सेव पाए गए हैं। इन नामों के पीछे असली पहचान उजागर करना अब SIT के लिए सबसे…
मुंबई. महाराष्ट्र शासन के 150 दिवसीय ई-गव्हर्नेंस और सेवाकर्मी कार्यक्रम में राज्य के पांच प्रमुख विभागों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय सम्मान अर्जित किया। सह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, मंत्री आशिष शेलार और मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किए गए। Quality Council of India द्वारा 127 मानकों पर किए गए मूल्यांकन में 57 विभागों ने भाग लिया।महिला व बाल विकास -प्रथम स्थानसेवाकर्मी कार्यक्रम में सभी विभागों को पीछे छोड़ते हुए महिला व बाल विकास विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। विभाग के सचिव…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution