Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: चर्चगेट के वीर नरिमन रोड स्थित बस डिपो के पास ‘टाटा गार्डन’ में 4 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे राहुल पंजवानी उर्फ ‘पंजाबी’ (लगभग 55 वर्ष) खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके सिर पर भारी पत्थर से कई बार वार किया गया था।सूचना मिलते ही आजाद मैदान पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कई टीमों का गठन किया गया। फॉरेंसिक जांच,…
मोबाइल चोरी समेत 4 मामलों का खुलासामुंबई : निर्मल नगर पुलिस थाने की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के सभी मामलों में 100 प्रतिशत माल बरामद किया गया है, जिसमें मोबाइल, मोटरसाइकिल और नकदी शामिल है।मोबाइल चोरी की जांच में मिला सुरागनिर्मल नगर पुलिस को मोबाइल चोरी के एक मामले की जांच के दौरान अहम जानकारी मिली। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक तड़ीपार और आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया।कई संगीन वारदातों में शामिल आरोपीपूछताछ में आरोपी ने छिनैती, सेंधमारी और…
बारामती में कांग्रेस से एड. आकाश मोरे को उम्मीदवारी : सुनेत्रा की ‘फोन डिप्लोमेसी’ रही बेअसर
मुंबई. दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन से रिक्त हुई बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने अधिवक्ता आकाश मोरे को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मोरे धनगर समाज से ताल्लुक रखते हैं और बारामती में इस समाज के मतदाताओं की संख्या उल्लेखनीय है, जो चुनावी गणित को प्रभावित कर सकती है।विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में बारामती सीट शरद पवार के राकां के हिस्से में आई है. लेकिन शरद पवार की एनसीपी ने सुनेत्रा के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का निर्णय लिया है। ऐसे में कांग्रेस ने पहले ही कह दिया था कि…
मुंबई: पवई पुलिस थाने की अपराध जांच टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे क्षेत्रों में गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 45 गैस सिलेंडर और अपराध में इस्तेमाल की गई 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच, आम जनता के लिए गैस सिलेंडरों की सुरक्षा एक चिंता का विषय बनी हुई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की।तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से मिली…
मुंबई: मुंबई की साकीनाका पुलिस ने बुजुर्ग नागरिकों को अपनी बातों के जाल में फंसाकर लूटने वाली एक बेहद शातिर और आदतन अपराधियों की टोली का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर मुंबई और नवी मुंबई के कुल 13 आपराधिक मामलों को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 15,46,250 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह गिरोह बुजुर्ग नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें साड़ी वितरण, राशन वितरण या “सेठ के घर बेटा हुआ है” जैसे बहाने देकर उनके सोने के…
मॉल में आग, हिंदुओं पर हमला और टॉय कार से धमाके : मुंबई-दिल्ली को दहलाने की दोहरी साजिश नाकाम
25 सेकंड का वीडियो बना बड़ा सुरागपाकिस्तानी हैंडलर्स का कनेक्शन उजागरमुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने के मकसद से रची गई दो बड़ी आतंकी साजिशों का पर्दाफाश हुआ है। एक ओर यूपी एटीएस को 25 सेकंड का ऐसा वीडियो मिला है, जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर भारतीय नेटवर्क को हमले के निर्देश देता दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र और दिल्ली एटीएस ने खुफिया इनपुट के आधार पर मुंबई के कुर्ला में संयुक्त ऑपरेशन चलाया और जैश-ए-मोहम्मद था आइसिस (ISIS) से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों मामलों में आगजनी, विस्फोट…
परिमंडल 8 की पहल: 84 लाख से अधिक का माल लौटायामुंबई: मुंबई पुलिस के परिमंडल 8 ने 4 अप्रैल 2026 को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर चोरी और गुम हुई संपत्ति को उनके असली मालिकों को सौंपा।बीकेसी, खेरवाड़ी, निर्मलनगर, वाकोला, विले पार्ले, सहार और एयरपोर्ट पुलिस थानों की संयुक्त कार्रवाई में 84,43,479 रुपये मूल्य के कुल 287 सामान वापस किए गए। इसमें सोने के आभूषण, दोपहिया-चारपहिया वाहन, नकद राशि और CEIR सिस्टम की मदद से ट्रेस किए गए 277 मोबाइल फोन शामिल हैं।BKC में हुआ सामूहिक वितरण कार्यक्रमयह कार्यक्रम बीकेसी पुलिस स्टेशन के पास पासायदान हॉल में आयोजित किया गया।…
मुंबई: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिमंडल-7 क्षेत्र के 50 शातिर अपराधियों को मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय की सीमा से बाहर तड़ीपार कर दिया है। यह कार्रवाई साल 2026 के दौरान अब तक की गई है।अपराधियों पर सख्ती, सार्वजनिक सुरक्षा पर फोकसपुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे थे। इनमें अवैध धंधों और गैरकानूनी कृत्यों में लिप्त लोग भी शामिल हैं।कई पुलिस थाना क्षेत्रों से जुड़े आरोपीयह कार्रवाई घाटकोपर, पंतनगर, विक्रोली,…
एक क्लू से सुलझी गुत्थीमालाड की महिला गिरफ्तारमुंबई : मालाड में 4 लाख रुपए के विवाद में हुई सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश 5 महीने बाद रत्नागिरी के चिपलून में हुआ। ‘सूटकेस मर्डर’ के इस खौफनाक मामले में एक अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में पता चला है कि मालाड निवासी एजाज कुरैशी (54) की हत्या नवंबर 2025 में मुंबई में की गई। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर कार से चिपलून के रामपुर-आवटेवाड़ी स्थित आम के बाग में लाकर दफनाया गया।मकान की डिपोजिट रकम के लिए मर्डरआरोपी जन्नतुनिसा खान ने…
मुंबई: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। गुरुवार रात 12 बजे से सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम लोगों के खर्च पर सीधा असर पड़ेगा।सीएनजी की नई दर लागूपुणे में सीएनजी की कीमत 92.50 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 94.50 रुपए प्रति किलो हो गई है। नए दर आज रात से लागू होंगे। इस बढ़ोतरी का असर खासतौर पर ऑटो, टैक्सी चालकों और दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा।आम जनता पर सीधा असरसीएनजी सस्ती ईंधन विकल्प मानी जाती है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों से अब यह…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution